Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • SDLG India to Showcase Next-Generation Earthmoving Construction Machinery at bauma CONEXPO INDIA 2026

  • RISM Inaugurated; Foundation Laid for Nareyana Pragnalaya – 'Abode of Wisdom'

  • International Innovation Challenge IIC 3.0 Inaugurated at Manipal University Jaipur

  • A New Force in the Surf Park Economy

  • PayGlocal Introduces Flash, a New Generation of Express Checkout for Cross-Border Commerce

Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›Weather›Himachal Weather: हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, 130 सड़कें और 395 बिजली ट्रांसफार्मर ठप

Himachal Weather: हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, 130 सड़कें और 395 बिजली ट्रांसफार्मर ठप

By hinditvnews
January 31, 2024
494
0
Himachal Snowfall shimla

रोहतांग दर्रा, अटल टनल के आसपास, मनाली, केलांग, डलहौजी और पांगी-भरमौर, ऊपरी शिमला, किन्नौर व मंडी के सराज, कांगड़ा में धौलाधार की पहाड़ियों  में बर्फबारी हुई है। मनाली और डलहौजी में यह इस सीजन की पहली बर्फबारी हैमौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले भागों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है।  रोहतांग दर्रा, अटल टनल के आसपास, मनाली, केलांग, डलहौजी और पांगी-भरमौर, ऊपरी शिमला, किन्नौर व मंडी के सराज, कांगड़ा में धौलाधार की पहाड़ियों  में बर्फबारी हुई है। मनाली और डलहौजी में नए साल की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है। अटल टनल के दोनों छोर भी बर्फ से लद गए हैं। शिमला व अन्य भागों में बारिश दर्ज की गई है। अटल टनल रोहतांग में एक फीट से ज्यादा बर्फबारी हो चुकी है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पर्यटकों के वाहन नेहरू कुंड से आगे नहीं भेजे जा रहे हैं। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र शिमला के अनुसार बुधवार सुबह 10:00 बजे तक प्रदेश में बर्फबारी के चलते 130 सड़कें यातायात के लिए बंद थीं।राज्य भर में 395 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप पड़े हुए हैं। सबसे ज्यादा 120 सड़कें लाहौल-स्पीति में बंद हैं।  किन्नौर जिले के नाथपा में भूस्खलन से नेशनल हाईवे पांच बाधित हो गया है। जिले के छित्तकुल व अन्य ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। उधर, ऊपरी शिमला के नारकंडा, फागू, कुफरी, खड़ापत्थर, चौपाल के चंबी में बर्फबारी से बसों की आवाजाही ठप हो गई है। बर्फबारी से फागू के पास सुबह करीब 12 एचआरटीसी और निजी बसें फंस गईं। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद शिमला से सुबह भेजी बसें वापस लौट गईं। चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में बर्फबारी के बाद लोग अपने घरों में दुबक कर रह गए हैं। हालांकि, बर्फबारी और बारिश ने किसानों-बागवानों को संजीवनी देने का काम किया है।
मनाली पुलिस ने सुरक्षित बचाए बर्फबारी से अटल टनल इलाके में फंसे 300 पर्यटक
30 जनवरी की रात को मौसम खराब होने के कारण अटल टनल रोहतांग में पर्यटकों के लगभग 50 वाहन बर्फबारी में फंस गए थे। वाहनों में लगभग 300 लोग सवार थे। सभी वाहनों को पर्यटकों सहित डीएसपी मनाली  केडी शर्मा ने अपनी टीम के साथ  सुरक्षित निकाला है। बर्फबारी के दौरान लगभग 2000 वाहनों को भी सुरक्षित निकाला गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 31 जनवरी व 1 फरवरी को मध्य व उच्च पर्वतीय जिलों चंबा, कुल्लू, मंडी, शिमला (शिमला शहर सहित आसपास क्षेत्र), कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर व सिरमौर में भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। मैदानी व निचले क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा कई मैदानी भागों में अंधड़ व बिजली चमकने का अलर्ट भी जारी हुआ है। हालांकि, 2 फरवरी को उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों को छोड़कर अन्य में मौसम साफ रहने के आसार हैं। लेकिन, 3 फरवरी को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।  इसके प्रभाव से प्रदेश के कई भागों में 4 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान है। 5 फरवरी को उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश व बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आने वाले एक सप्ताह तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा। स्थानीय लोगों व पयर्टकों के लिए जरूरी एडवाइजरी 
मौसम के संबंध में जारी की गई किसी भी यातायात सलाह का पालन करें।
संबंधित विभागों द्वारा जारी सलाह और दिशानिर्देशों का पालन करें।
अपने गंतव्य के लिए रवाना होने से पहले अपने मार्ग पर यातायात की जांच करें।
बर्फबारी के प्रति संवेदनशील इलाकों का रुख न करें
तापमान कम होने के कारण पशुओं को घर के अंदर ही रखें, उन्हें रखने की पर्याप्त व्यवस्था करें।न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 2.4, संदरनगर 7.3, भुंतर 6.8, कल्पा -1.2, धर्मशाला  5.4 , ऊना 9.7, नाहन 7.1, पालमपुर 5.0, सोलन 4.0, मनाली 1.4, कांगड़ा 8.6, मंडी 6.6, बिलासपुर 10.1, हमीरपुर 8.8, डलहौजी 1.0, जुब्बड़हट्टी 5.5, कुफरी 0.1 ,कुकुमसेरी -2.8,  नारकंडा -1.3, भरमौर 3.7, रिकांगपिओ 1.7, सेऊबाग 5.0, धौलाकुआं 7.6, बरठीं 9.3, समदो 0.7, पांवटा साहिब 9.0, सराहन 3.5 और देहरागोपीपुर में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ताजा बर्फबारी के बाद ऊपरी शिमला से कटा राजधानी का संपर्क
ऊपरी शिमला में ताजा बारिश और बर्फबारी से राजधानी का संपर्क कट गया है। हालांकि, इससे किसानों- बागवानों को सूखे से राहत मिली है। राजधानी में ठिठुरन बढ़ गई है। छराबड़ा, कुफरी, नारकंडा और फागू मे बर्फबारी हुई है। वहीं शहर में सुबह से ही कोहरे के साथ हल्की बारिश जारी है। ऊपरी शिमला में बर्फबारी के चलते कई सड़कें बंद हो गई हैं। कई जगह सरकारी और निजी बसें भी बर्फ में फस गई हैं। तारा देवी डिपो के सबसे अधिक रूट प्रभावित हुए हैं। नेरवा, चौपाल, फागू और कुफरी जाने वाली बस सेवाएं ठप हैं।

Himachal Weather update: snowfall and rainfall recorded in state, many roads and power transformers stalled.
बर्फबारी।
बाहंग में रोके पर्यटक वाहन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
मनाली में सुबह से भारी बर्फबारी हो रही है। अटल टनल रोहतांग में लगभग 25 सेंटीमीटर, धुंधी 20, सोलंगनाला 18, पलचान में 15 और नेहरुकुंड में लगभग 10 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। बर्फबारी का क्रम लगातार जारी है।  इसको देखते हुए मनाली प्रशासन ने अलर्ट जारी कर पर्यटकों से मालरोड़ में ही बर्फबारी का आनंद लेने की अपील की है। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने बताया कि पर्यटक वाहनों को बाहंग में रोका जा रहा है। बर्फबारी के कारण पर्यटकों को  सोलंगनाला की ओर नहीं भेजा जा रहा।

Himachal Weather update: snowfall and rainfall recorded in state, many roads and power transformers stalled.
अटल टनल और जलोड़ी दर्रा से वाहनों की आवाजाही बंद
लाहौल में ताजा बर्फबारी के बाद लोक निर्माण विभाग की 120 संपर्क सड़कों पर वाहनों के पहिये थम गए हैं। संपर्क सड़कें बंद होने से बर्फबारी के बीच लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं अटल टनल रोहतांग और जलोड़ी दर्रा में बर्फबारी से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम  की बस सेवा भी प्रभावित हुई है। कुल्लू और लाहौल में बर्फबारी व बारिश से निगम के 20 से अधिक रूटों पर सेवाएं बंद हो गईं।  एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि बर्फबारी को देखते हुए पर्यटकों को एहतियात बरतने की अपील की है।
Share :
Tagshindi newsHPshimla weathar
Previous Article

Budget 2024 Live Updates: ‘वैश्विक संकटों के ...

Next Article

Himachal News: हिमाचल में ऊना और हमीरपुर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cricket
    cricketखेल

    WTC प्वाइंट्स टेबल: पाकिस्तान की हार से भारत को झटका, बांग्लादेश ने सीरीज में किया क्लीन स्वीप।

    May 20, 2026
    By hinditvnews
  • Yogi
    उत्तर प्रदेश

    UP: सीएम योगी बोले- विदेशी आक्रांता का महिमामंडन देशद्रोह, भारत ऐसे लोगों को स्वीकार नहीं

    March 20, 2025
    By hinditvnews
  • Indian Workers In Israel
    राष्ट्रीय

    Israel Job Drive: 1.32 लाख सैलरी, रहना-खाना फ्री… इजरायल में भारतीय श्रमिकों के लिए बंपर हायरिंग, अब तक इतने लोगों ...

    January 31, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हमीरपुर: प्रेमिका को जहर देकर दफनाया, दोषी को उम्रकैद

    August 22, 2026
    By hinditvnews
  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: एचपीयू सहायक प्रोफेसर की 12वीं की फर्जी मार्कशीट, एफआईआर दर्ज

    February 17, 2026
    By hinditvnews
  • Majra
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: लोधी माजरा में निजी दवा कंपनी में भड़की भीषण आग

    January 10, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Train
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विश्व धरोहर रेल लाइन पर पैनोरमिक विस्ताडोम में पहली बार एसी

  • Agnihotri
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पुराने बस अड्डों पर बनेंगे शॉपिंग मॉल

  • Bjp
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा सत्र में तीसरे दिन भी हंगामा

Timeline

  • September 8, 2026

    SDLG India to Showcase Next-Generation Earthmoving Construction Machinery at bauma CONEXPO INDIA 2026

  • September 8, 2026

    RISM Inaugurated; Foundation Laid for Nareyana Pragnalaya – 'Abode of Wisdom'

  • September 8, 2026

    International Innovation Challenge IIC 3.0 Inaugurated at Manipal University Jaipur

  • September 8, 2026

    A New Force in the Surf Park Economy

  • September 8, 2026

    PayGlocal Introduces Flash, a New Generation of Express Checkout for Cross-Border Commerce

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • SDLG India to Showcase Next Generation Earthmoving Construction Machinery at bauma CONEXPO INDIA

    SDLG India to Showcase Next-Generation Earthmoving Construction Machinery at bauma CONEXPO INDIA 2026

    By hinditvnews
    September 8, 2026
  • RISM Inaugurated; Foundation Laid for Nareyana Pragnalaya – 'Abode of Wisdom'

    RISM Inaugurated; Foundation Laid for Nareyana Pragnalaya – 'Abode of Wisdom'

    By hinditvnews
    September 8, 2026
  • International Innovation Challenge IIC 3.0 Inaugurated at Manipal University Jaipur

    International Innovation Challenge IIC 3.0 Inaugurated at Manipal University Jaipur

    By hinditvnews
    September 8, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.