Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • यूपी: NHAI RO विशाल गौतम हटाए गए, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के बाद कार्रवाई

  • हांसी: राव इंद्रजीत करेंगे प्रतिमा का अनावरण, आरती राव रहेंगी विशिष्ट अतिथि

  • अमृतसर: चाचा की हत्या के दोषी गुरपिंदर को उम्रकैद, संपत्ति के लिए ली थी जान

  • उत्तराखंड: राज्यसभा सीट पर भाजपा बदल सकती है चेहरा, वैश्य समाज से नए नाम की चर्चा

  • देहरादून: बिटकॉइन में रोज $300-500 कमाई का लालच, गंवाए 13.35 लाख

कांगड़ाधर्मशालाहिमाचल प्रदेश
Home›कांगड़ा›हिमाचल: लाखों की आय में 13 करोड़ की जमीन खरीद, विजिलेंस रिकॉर्ड ED-आयकर को भेजेगी

हिमाचल: लाखों की आय में 13 करोड़ की जमीन खरीद, विजिलेंस रिकॉर्ड ED-आयकर को भेजेगी

By hinditvnews
September 23, 2026
8
0
Ed

हिमाचल: लाखों की आय, 13 करोड़ रुपये की जमीन खरीद; विजिलेंस रिकॉर्ड आयकर विभाग और ED को भेजने की तैयारी में

हिंदी टीवी न्यूज, धर्मशाला। Published by: Megha Jain Updated Wed, 23 Sep 2026

रक्कड़ निवासी नेक राम और उनके परिवार के नाम करीब 13 करोड़ रुपये की जमीन खरीद का मामला अब केंद्रीय एजेंसियों तक पहुंच सकता है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) की जांच में वर्ष 2011 से 2025 के बीच धर्मशाला और पालमपुर तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में खरीदी गई जमीन का रिकॉर्ड खंगाला गया है।

रक्कड़ निवासी नेक राम और उनके परिवार के नाम करीब 13 करोड़ रुपये की जमीन खरीद का मामला अब केंद्रीय एजेंसियों तक पहुंचेगा। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) की जांच में जमीन खरीद और परिवार की घोषित आय के बीच बड़ा अंतर सामने आया है। जांच में बैंक खातों और आयकर रिटर्न की पड़ताल के बाद जमीन खरीद में इस्तेमाल रकम के स्रोत पर सवाल उठाए गए हैं। विजिलेंस अब मामले से संबंधित रिकॉर्ड आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भेजने की तैयारी कर रहा है।

विजिलेंस ने वर्ष 2011 से 2025 के बीच नेक राम, उनकी पत्नी और मां के नाम धर्मशाला और पालमपुर तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में खरीदी गई जमीन का ब्योरा खंगाला है। जांच रिपोर्ट में इन संपत्तियों का मूल्य करीब 13 करोड़ रुपये बताया गया है। जांच का मुख्य बिंदु यह है कि परिवार की घोषित आय और उपलब्ध बैंक लेनदेन इतनी बड़ी संपत्ति खरीद के अनुरूप दिखाई नहीं देते। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2011-12 में नेक राम की वार्षिक आय 2.08 लाख रुपये थी। वर्ष 2012-13 में आय 2.69 लाख और 2013-14 में 3.93 लाख रुपये दर्शाई गई। बावजूद वर्ष 2011 में 48.50 लाख रुपये और वर्ष 2013 में 23.95 लाख रुपये की जमीन खरीद किए जाने का रिकॉर्ड जांच में सामने आया है।

विजिलेंस सूत्रों के अनुसार जांच में वर्ष 2025-26 की आयकर विवरणी को भी देखा गया। इसमें नेक राम ने 12.04 लाख रुपये की आय दर्शाई, जबकि इसी अवधि में उनके, उनकी पत्नी और मां के नाम 48.44 लाख रुपये की जमीन खरीद दर्ज मिली। विजिलेंस ने परिवार के बैंक खातों की भी जांच की। रिपोर्ट के अनुसार एक खाते में जनवरी 2013 में करीब एक लाख रुपये थे, जो अप्रैल 2022 में घटकर 17 रुपये रह गए। दूसरे खाते में अगस्त 2013 में पांच हजार रुपये की राशि थी, जबकि फरवरी 2025 में इसमें 2.62 लाख रुपये पाए गए।
किसी और से तो नहीं मिली रकम, जांच जारी
विजिलेंस की जांच में इस आशंका की भी पड़ताल की जा रही है कि जमीन खरीद के लिए किसी अन्य व्यक्ति या व्यक्तियों की ओर से धन उपलब्ध कराया गया हो। आगे की जांच में जमीन की खरीद में इस्तेमाल रकम के स्रोत, बैंक लेनदेन, आयकर विवरणियों और परिवार के सदस्यों के बीच हुए वित्तीय लेनदेन को खंगाला जाएगा। जांच से जुड़े रिकॉर्ड के आधार पर इसी वित्तीय पहलू को लेकर मामला आयकर विभाग और ईडी को भेजने की कार्रवाई प्रस्तावित है।

सरकारी जमीन के रिकॉर्ड में हेराफेरी का भी आरोप
मामले में केवल जमीन खरीद की वित्तीय जांच ही नहीं बल्कि सरकारी जमीन के राजस्व रिकॉर्ड में कथित हेराफेरी का आरोप भी एफआईआर में दर्ज है। विजिलेंस की एफआईआर के अनुसार सरकारी जमीन से संबंधित रिकॉर्ड में गलत म्यूटेशन दर्ज करने और सरकारी भूमि पर मंगला देवी का नाम ‘कबिजान गैर-मरूसी’ के रूप में दर्ज करने से राज्य के राजस्व को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। एफआईआर में इस मामले में तत्कालीन तहसीलदार धर्मशाला अमर सिंह, तत्कालीन कानूनगो वीरेंद्र कुमार, तत्कालीन पटवारी मनीष कुमार, नेक राम, उनकी पत्नी किरण बाला, मंगला देवी समेत आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है। विजिलेंस ने यह भी स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान किसी अन्य व्यक्ति या अधिकारी की भूमिका सामने आती है तो उसे भी आरोपी बनाया जा सकता है।

Share :
Tagsdharamshala 13 crore land purchase vigilance ed income tax recordsDharamshala newshimachal pradeshhindi news
Previous Article

हिमाचल: सरकारी स्कूलों में 38 पूर्व सैनिक ...

Next Article

हिमाचल: चौपाल थाने में हेड कांस्टेबल पर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: विजिलेंस ब्यूरो को RTI से बाहर करने पर हाईकोर्ट की रोक

    May 21, 2026
    By hinditvnews
  • Kumbh
    उत्तर प्रदेशप्रयागराज

    MahaKumbh: 65 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया स्नान, कई देशों से अधिक ने लगाई डुबकी”

    February 26, 2025
    By hinditvnews
  • Notice
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड में एक्शन में आया नगर निगम, 20 दुकानों पर लगाया 35 हजार का जुर्माना

    September 19, 2024
    By hinditvnews
  • ipl
    खेल

    IPL 2024 Playoffs scenario: दिल्‍ली से हारने के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स कैसे प्‍लेऑफ में पहुंच सकता है? यहां जानें

    May 15, 2024
    By hinditvnews
  • Police
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: डीजीपी अतुल वर्मा 31 को रिटायर, नए पुलिस प्रमुख की तलाश

    May 28, 2025
    By hinditvnews
  • Car
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला हादसा: कार के परखच्चे, क्रैश बैरियर से बच सकती थीं जिंदगियां

    March 26, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Chester Hills
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Solan: चेस्टर हिल सोलन की जमीन पर सरकारी कब्जे की तैयारी, एसीएस राजस्व के आदेश जारी

  • Ambulance
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    फोरलेन पर 108 से पहले पहुंचेगी 1033 एंबुलेंस

  • Mashroom
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: देश में पहली बार मटन का स्वाद देने वाली मशरूम हो रही तैयार, शोध की सफलता के बाद आएगी बाजार में

Timeline

  • September 23, 2026

    यूपी: NHAI RO विशाल गौतम हटाए गए, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के बाद कार्रवाई

  • September 23, 2026

    हांसी: राव इंद्रजीत करेंगे प्रतिमा का अनावरण, आरती राव रहेंगी विशिष्ट अतिथि

  • September 23, 2026

    अमृतसर: चाचा की हत्या के दोषी गुरपिंदर को उम्रकैद, संपत्ति के लिए ली थी जान

  • September 23, 2026

    उत्तराखंड: राज्यसभा सीट पर भाजपा बदल सकती है चेहरा, वैश्य समाज से नए नाम की चर्चा

  • September 23, 2026

    देहरादून: बिटकॉइन में रोज $300-500 कमाई का लालच, गंवाए 13.35 लाख

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • NHAI

    यूपी: NHAI RO विशाल गौतम हटाए गए, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के बाद कार्रवाई

    By hinditvnews
    September 23, 2026
  • Raw

    हांसी: राव इंद्रजीत करेंगे प्रतिमा का अनावरण, आरती राव रहेंगी विशिष्ट अतिथि

    By hinditvnews
    September 23, 2026
  • Himachal High Court

    अमृतसर: चाचा की हत्या के दोषी गुरपिंदर को उम्रकैद, संपत्ति के लिए ली थी जान

    By hinditvnews
    September 23, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.