हिमाचल में मौसम बिगड़ा: आज अंधड़-ओलावृष्टि का अलर्ट, किसान चिंतित

Himachal Weather Update: हिमाचल में बिगड़ा मौसम का मिजाज, आज अंधड़-ओलावृष्टि का अलर्ट; किसानों की टेंशन बढ़ी
हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Tue, 28 Apr 2026
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार से मौसम का मिजाज बिगड़ चुका है। राजधानी शिमला की बात करें तो सुबह-सुबह ही तूफान चला। वहीं, जिला ऊना समेत कई जिलों में फसल काटने का काम चला हुआ है। ऐसे में किसानों की टेंशन बढ़ गई है।
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को मौसम का मिजाज बिगड़ चुका है। कई क्षेत्रों में लू के बीच सोमवार को ऊना में पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया था। लेकिन इसी बीच मंगलवार को ठंडी हवाएं चल रही हैं। बात करें राजधानी शिमला की तो सुबह ही तूफान से तापमान में गिरावट आई है। इस बीच किसानों की और बागवानों की दोनों की चिंता बढ़ गई है। किसान फसल को लेकर टेंशन में हैं तो बागवान ओलावृष्टि को लेकर।
वहीं, माैसम विभाग ने प्रदेश के कई भागों में अगले छह दिन बारिश की संभावना जताई है। चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। ऐसे में गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 व 29 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी एवं शिमला जिले में ओलावृष्टि व अंधड़ (हवाओं की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे) चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।















