हरिद्वार: सियासी पकड़ मजबूत करने में जुटी भाजपा, सालभर होंगे आयोजन और दौरे

राजनीति: हरिद्वार में सियासी जमीन मजबूत करने में जुटी भाजपा, सालभर दिग्गजों के दौरों और आयोजनों से रखा फोकस
हिंदी टीवी न्यूज, देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Mon, 23 Nov 2026
पिछले विधानसभा चुनाव में हरिद्वार जिले में भाजपा का प्रदर्शन उसकी 2017 की तुलना में कमजोर रहा था। अब आगामी चुनाव से पहले पार्टी ने इस जिले में अपनी सक्रियता बढ़ाई है। बड़े नेताओं के दौरे हों या सरकारी और संगठनात्मक कार्यक्रम, हर स्तर पर हरिद्वार को प्राथमिकता दी जाती रही।
भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में विपक्ष के प्रभाव वाले हरिद्वार जिले में जीत की नई कहानी लिखने की कोशिश में जुटी है। वर्ष भर दिग्गजों के दौरे हरिद्वार में होते रहे, इसके अलावा संगठनात्मक कार्यक्रमों के जरिये भी लगातार फोकस बनाए रखा। कैबिनेट बैठक से लेकर अन्य सरकारी आयोजनों से भी संदेश देने की कोशिश की गई है।
एक साथ दो विधायक बने मंत्री
इसी वर्ष धामी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था। इसमें हरिद्वार जिले से मदन कौशिक और प्रदीप बत्रा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। इसके अलावा हरिद्वार जिले से कई दायित्वधारी भी बनाए गए।
मेगा प्रोजेक्ट के जरिये भी फोकस
मेगा प्रोजेक्ट के जरिये भी हरिद्वार पर फोकस रहा। हरिद्वार और ऋषिकेश को नमो कॉरिडोर से जोड़ने की योजना का खाका खींचा गया। गंगा एक्सप्रेसवे को भी हरिद्वार से जोड़ा जाना है। हरिद्वार बायपास फेज 2 की भी योजना है।














