Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: तकनीकी संस्थानों में अस्थायी शिक्षकों की भर्ती राज्य चयन आयोग से होगी

  • हिमाचल: आधार सीडिंग न होने पर अटक सकती है छात्रवृत्ति

  • हिमाचल: बिजली बोर्ड कर्मियों की वरिष्ठता नए सिरे से तय, अनुबंध सेवाकाल भी जुड़ेगा

  • हिमाचल: हेली टैक्सी सेवा से जुड़ेंगे हमीरपुर, चंबा और पालमपुर

  • Himachal: मंडी में 7 वर्षीय सिख बच्चे के केश काटने पर मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: बिजली बोर्ड कर्मियों की वरिष्ठता नए सिरे से तय, अनुबंध सेवाकाल भी जुड़ेगा

हिमाचल: बिजली बोर्ड कर्मियों की वरिष्ठता नए सिरे से तय, अनुबंध सेवाकाल भी जुड़ेगा

By hinditvnews
November 23, 2026
2
0
Bijli

हिमाचल: बिजली बोर्ड कर्मियों की वरिष्ठता नए सिरे से होगी तय, अनुबंध सेवाकाल भी जुड़ेगा

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Mon, 23 Nov 2026

हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारियों की वरिष्ठता अब अनुबंध सेवाकाल को जोड़कर नए सिरे से निर्धारित करेगा। हाईकोर्ट के फैसले के अनुपालन में अस्थायी वरिष्ठता सूची, आपत्तियों का निपटारा और अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसके आधार पर पदोन्नति समितियों की बैठकें और पुराने पदोन्नति मामलों की समीक्षा होगी।

राज्य बिजली बोर्ड के कर्मचारियों की वरिष्ठता अब नए सिरे से तय की जाएगी और इसमें उनका अनुबंध सेवाकाल भी जुड़ेगा। हाईकोर्ट के फैसले को लागू करने के लिए बोर्ड प्रबंधन ने सभी मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं और नियुक्ति प्राधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

निर्देशों के अनुसार, पहले अनुबंध सेवाकाल जोड़कर अस्थायी वरिष्ठता सूची बनेगी और आपत्तियों के निपटारे के बाद अंतिम सूची जारी होगी। इसके आधार पर नई विभागीय पदोन्नति समितियों (डीपीसी) की बैठकें होंगी, जबकि वरिष्ठता में बदलाव वाले पुराने मामलों में समीक्षा डीपीसी की जाएगी। हाईकोर्ट ने 25 अप्रैल, 2026 को देविंद्र कुमार मामले में भर्ती एवं सेवा शर्तें अधिनियम, 2024 रद्द किया था और 29 जुलाई, 2026 को सुप्रीम कोर्ट से सरकार की याचिका खारिज होने के बाद इस फैसले को लागू करने का रास्ता साफ हुआ।
डीपीसी की मंजूरी के बाद वित्तीय लाभों का आकलन होगा, लेकिन अंतिम आदेश से पहले मामलों को बोर्ड सचिवालय के जरिये प्रशासनिक विभाग की मंजूरी के लिए भेजना अनिवार्य होगा। पहले पदोन्नत कर्मचारियों को वास्तविक कार्यभार संभालने की तारीख से और नए पदोन्नत कर्मचारियों को आदेश या कार्यभार संभालने की तारीख से लाभ मिलेगा। संशोधित सूची में नीचे आने वाले पूर्व पदोन्नत कर्मियों की पिछली डीपीसी की समीक्षा कर उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार लाभ दिया जाएगा।
अतिरिक्त पद सृजित नहीं होंगे
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया में कोई अतिरिक्त पद सृजित नहीं होगा और वित्तीय लाभ सामान्यतः नोशनल आधार पर मिलेंगे। हालांकि, जहां अदालत ने पात्रता की तारीख से वास्तविक लाभ देने के निर्देश दिए हैं, वहां उन्हीं का पालन होगा। बोर्ड प्रबंधन ने चेतावनी दी है कि अदालती आदेशों की अनुपालना में देरी या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सेवा नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
प्रिंसिपल पदोन्नति कोटे में असमानता के खिलाफ स्कूल प्रवक्ता संघ मुखर
प्रिंसिपल पदोन्नति कोटे में जारी असमानता के खिलाफ हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ मुखर हो गया है। संघ ने दोनों केडरों की वास्तविक संख्या के आधार पर पदोन्नति का अनुपात तय करते हुए प्रवक्ता केडर का कोटा बढ़ाकर 95.5 फीसदी करने की मांग उठाई है। साथ ही लंबित पदोन्नति सूची को जल्द जारी करने का आग्रह किया गया है।

संघ के प्रदेश प्रधान अजय नेगी और प्रांतीय मुख्य मीडिया सचिव राजन शर्मा ने कहा कि वर्तमान में प्रिंसिपल पदोन्नति के लिए प्रवक्ता और मुख्याध्यापक केडर के बीच 50:50 का अनुपात निर्धारित है। प्रदेश में करीब 18 हजार प्रवक्ता हैं, जबकि मुख्याध्यापक केडर में केवल 850 अधिकारी कार्यरत हैं। ऐसे में दोनों केडरों को समान कोटा देना तर्कसंगत नहीं है।

राजन शर्मा ने कहा कि कई टीजीटी को हेडमास्टर और प्रिंसिपल बनने तक दो से तीन पदोन्नति के अवसर मिलते हैं, जबकि सीधे नियुक्त प्रवक्ताओं को प्रिंसिपल बनने के लिए केवल एक ही पदोन्नति मिलती है। देरी के कारण बड़ी संख्या में प्रवक्ता बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो रहे हैं। संघ ने कर्मचारियों के लंबित एरियर व महंगाई भत्ते (डीए) का शीघ्र भुगतान करने की मांग उठाई है।

Share :
Tagshimachal electricity board seniority contract service period revisedhimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: हेली टैक्सी सेवा से जुड़ेंगे हमीरपुर, ...

Next Article

हिमाचल: आधार सीडिंग न होने पर अटक ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाबहरियाणा

    हाईकोर्ट में कार पूलिंग, वर्चुअल सुनवाई और 33% स्टाफ वर्क फ्रॉम होम लागू

    May 22, 2026
    By hinditvnews
  • Igmc shimla
    किन्नौरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगे ऑपरेशन थिएटर

    October 22, 2026
    By hinditvnews
  • Ed
    Chandigarh Newsपंजाब

    सीएलयू मंजूरी घोटाला: परवीन-नीरज कंसल से पूछताछ, पूर्व तहसीलदारों के नाम सामने

    June 2, 2026
    By hinditvnews
  • Kullu paraglinding
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    मंडी: बीड़ से उड़ान के बाद आंधी की चपेट में आया पायलट, घर की छत पर गिरा

    May 31, 2025
    By hinditvnews
  • Cash
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: एमडीएम योजना के तहत हिमाचल को मिली सहायता की दूसरी किस्त

    October 18, 2024
    By hinditvnews
  • Images (5)
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand Weather Update: मैदानी इलाकों में चटख धूप-पहाड़ों पर बर्फबारी, चोटियों पर हिमस्खलन की चेतावनी

    February 22, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Jawahar
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: जवाहर नवोदय विद्यालय में 9वीं व 11वीं कक्षा की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

  • kollkata
    hospitalहिमाचल प्रदेश

    रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन का आईजीएमसी से सचिवालय तक पैदल मार्च आज

  • Nainital High Court
    तकनीकीहिमाचल प्रदेश

    पहला जियो हेरिटेज डाइवर्सिटी पार्क, मंत्रिमंडल की बैठक आज, पढ़ें देश दुनिया की 10 बड़ी खबरें

Timeline

  • November 23, 2026

    हिमाचल: तकनीकी संस्थानों में अस्थायी शिक्षकों की भर्ती राज्य चयन आयोग से होगी

  • November 23, 2026

    हिमाचल: आधार सीडिंग न होने पर अटक सकती है छात्रवृत्ति

  • November 23, 2026

    हिमाचल: बिजली बोर्ड कर्मियों की वरिष्ठता नए सिरे से तय, अनुबंध सेवाकाल भी जुड़ेगा

  • November 23, 2026

    हिमाचल: हेली टैक्सी सेवा से जुड़ेंगे हमीरपुर, चंबा और पालमपुर

  • November 23, 2026

    Himachal: मंडी में 7 वर्षीय सिख बच्चे के केश काटने पर मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Hp

    हिमाचल: तकनीकी संस्थानों में अस्थायी शिक्षकों की भर्ती राज्य चयन आयोग से होगी

    By hinditvnews
    November 23, 2026
  • Hp

    हिमाचल: आधार सीडिंग न होने पर अटक सकती है छात्रवृत्ति

    By hinditvnews
    November 23, 2026
  • Bijli

    हिमाचल: बिजली बोर्ड कर्मियों की वरिष्ठता नए सिरे से तय, अनुबंध सेवाकाल भी जुड़ेगा

    By hinditvnews
    November 23, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.