Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, जानें लक्षण और बचाव

  • हिमाचल: सोलन में सड़क किनारे मिला अज्ञात शव, हादसा या हत्या?

  • यूपी: मायावती ने चुनावी रेवड़ियों से सावधान रहने को कहा, जेन जी का समर्थन

  • हरियाणा विधानसभा: 7,255 करोड़ के अनुपूरक बजट पर आज चर्चा

  • उत्तराखंड: अटल उत्कृष्ट स्कूलों में शिक्षकों के दो माह में तबादले

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›सीएलयू मंजूरी घोटाला: परवीन-नीरज कंसल से पूछताछ, पूर्व तहसीलदारों के नाम सामने

सीएलयू मंजूरी घोटाला: परवीन-नीरज कंसल से पूछताछ, पूर्व तहसीलदारों के नाम सामने

By hinditvnews
June 2, 2026
87
0
Ed

सीएलयू मंजूरियों में खेल: रॉयल एस्टेट ग्रुप के परवीन-नीरज कंसल से पूछताछ, पूर्व तहसीलदारों के नाम आए सामने

हिंदी टीवी न्यूज, चंडीगढ़। Published by: Megha Jain Updated Tue, 02 Jun 2026

ईडी ने 29 मई को परवीन कंसल और नीरज कंसल को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। एजेंसी अब मामले में मनी लॉन्ड्रिंग, अवैध वित्तीय लेनदेन और सरकारी प्रक्रियाओं में हेरफेर के एंगल से जांच आगे बढ़ा रही है। 32.67 करोड़ रुपये के बाउंस चेक मामले को लेकर भी संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की तैयारी है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को रॉयल एस्टेट ग्रुप मामले की जांच में बड़े सुराग हाथ लगे हैं। ग्रुप के निदेशक परवीन कंसल और नीरज कंसल से लगातार दो दिन चली पूछताछ में गमाडा से जुड़े दो पूर्व तहसीलदारों के नाम सामने आए हैं।

ईडी अब जल्द ही इन पूर्व तहसीलदारों समेत गमाडा के कई वर्तमान और पूर्व अधिकारियों से पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी को संदेह है कि चेंज ऑफ लैंड यूज (सीएलयू) मंजूरियों में नियमों को दरकिनार कर अधिकारियों की मिलीभगत से लाभ पहुंचाया गया।

ईडी के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान करीब 200 से अधिक सवाल पूछे गए। इनमें बैंक खातों में हुई एंट्री, गमाडा की बकाया देनदारियों में किन अधिकारियों का संरक्षण मिला, सीएलयू प्रक्रिया में किस स्तर पर मदद की गई और निवेशकों का पैसा किन-किन कंपनियों में ट्रांसफर किया गया, जैसे अहम बिंदु शामिल रहे। ईडी को गमाडा के चार से पांच अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध मिली है।

गौरतलब है कि ईडी ने 29 मई को परवीन कंसल और नीरज कंसल को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। एजेंसी अब मामले में मनी लॉन्ड्रिंग, अवैध वित्तीय लेनदेन और सरकारी प्रक्रियाओं में हेरफेर के एंगल से जांच आगे बढ़ा रही है। 32.67 करोड़ रुपये के बाउंस चेक मामले को लेकर भी संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की तैयारी है। 

अधिकारियों और ग्रुप के बीच लेनदेन के सबूत

सूत्रों के मुताबिक ईडी को रॉयल एस्टेट ग्रुप और गमाडा अधिकारियों के बीच वित्तीय लेनदेन से जुड़े अहम दस्तावेज और बैंक ट्रेल भी मिले हैं। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि ग्रुप के एसोसिएट सदस्यों के खातों से किन अधिकारियों तक पैसा पहुंचा। इन बैंक एंट्रीज और ट्रांजेक्शन की फोरेंसिक जांच भी कराई जा रही है। ईडी ने गमाडा से पिछले पांच वर्षों में जारी सभी सीएलयू मामलों का रिकॉर्ड तलब किया है। एजेंसी यह जांच रही है कि किन रियल एस्टेट परियोजनाओं को नियमों के विपरीत मंजूरी दी गई और इससे सरकार को कितना वित्तीय नुकसान हुआ।

सनटेक सिटी और अल्टस प्रोजेक्ट भी जांच के घेरे में

ईडी की जांच फिलहाल रॉयल एस्टेट ग्रुप, सनटेक सिटी और अल्टस स्पेस बिल्डर्स से जुड़े मामलों पर केंद्रित है। आरोप है कि कुछ परियोजनाओं में फर्जी दस्तावेजों और गलत सहमति पत्रों के आधार पर सीएलयू हासिल किए गए। हाल ही में एजेंसी ने कई स्थानों पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में नकदी और अहम दस्तावेज बरामद किए थे। अधिकारियों के अनुसार यह पूरी जांच पंजाब पुलिस की ओर से 19 जुलाई 2025 को दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी। मामला सीआरसीपीएल के निदेशकों और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश से जुड़ा है। अब जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है और आने वाले दिनों में कई और अधिकारियों से पूछताछ संभव है।

 

Share :
Tagschandigarh newsEnforcement Directorate stumbled upon major leads in investigation into Royal Estate Group casehindi newspunjab news
Previous Article

Uttarakhand: चारधाम यात्रा पर धामी की समीक्षा ...

Next Article

नारनौल डबल मर्डर: पति ने मां-बेटी की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Police
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पुलिस को नई कॉम्बैट यूनिफॉर्म, कैबिनेट से मंजूरी

    June 10, 2026
    By hinditvnews
  • Panipat
    हरियाणा

    Panipat: पानीपत में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, SI को लगी गोली

    December 16, 2024
    By hinditvnews
  • Electric
    शिमलाहरियाणाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: वायरलेस चार्ज होंगे EV, ANRF ने शोध को दी मंजूरी

    May 14, 2025
    By hinditvnews
  • Rajeev
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 22 मई को बैजनाथ पपरोला स्टेशन का उद्घाटन, PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे

    May 20, 2025
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    चंडीगढ़: सेक्टर-39बी में अवैध निर्माण गिराने पर 27 जुलाई तक रोक

    April 28, 2026
    By hinditvnews
  • Sunder
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    बेरा टेस्ट के लिए अब नहीं लगानी पड़ेगी आईजीएमसी शिमला की दौड़

    October 7, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Dharamshala
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Assembly Winter Session: हिमाचल विधानसभा शीत सत्र के लिए 316 प्रश्न मिले

  • Cm Sukhu News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विमल नेगी केस: DGP-SP पर गाज गिरा सकते हैं सीएम सुक्खू आज

  • himcare
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमकेयर घोटाला: दो कमरों के अस्पतालों ने भी उठाया लाभ

Timeline

  • August 31, 2026

    हिमाचल: बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, जानें लक्षण और बचाव

  • August 31, 2026

    हिमाचल: सोलन में सड़क किनारे मिला अज्ञात शव, हादसा या हत्या?

  • August 31, 2026

    यूपी: मायावती ने चुनावी रेवड़ियों से सावधान रहने को कहा, जेन जी का समर्थन

  • August 31, 2026

    हरियाणा विधानसभा: 7,255 करोड़ के अनुपूरक बजट पर आज चर्चा

  • August 31, 2026

    उत्तराखंड: अटल उत्कृष्ट स्कूलों में शिक्षकों के दो माह में तबादले

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Swine flu

    हिमाचल: बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, जानें लक्षण और बचाव

    By hinditvnews
    August 31, 2026
  • Dead body

    हिमाचल: सोलन में सड़क किनारे मिला अज्ञात शव, हादसा या हत्या?

    By hinditvnews
    August 31, 2026
  • Maya

    यूपी: मायावती ने चुनावी रेवड़ियों से सावधान रहने को कहा, जेन जी का समर्थन

    By hinditvnews
    August 31, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.