हिमाचल: तहसील-उपमंडलों का पुनर्गठन, प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव

हिमाचल: उपमंडलों, तहसीलों व विकास खंडों का होगा पुनर्गठन, प्रशासनिक ढांचे होगा बड़ा बदलाव
हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 23 May 2026
प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मंत्रिमंडल ने प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए आयोग गठित करने को मंजूरी दे दी है।
हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मंत्रिमंडल ने प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए आयोग गठित करने को मंजूरी दे दी है। यह आयोग प्रदेश के उपमंडलों, विकास खंडों, तहसीलों और उप तहसीलों के पुनर्गठन के लिए सीमाओं की समीक्षा करेगा। जरूरत के अनुसार ढांचे की सिफारिश, नई सीमाएं तय करने, इकाइयों के पुनर्गठन और संख्या में कटौती को लेकर सुझाव दिए जाएंगे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया।















