Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

  • Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

  • Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

  • BRICS+ Dialogue 2026 Brings Global South Leaders Together to Advance Partnerships in Women's Leadership, Innovation, Startups and Healthcare ahead of BRICS Summit 2026

  • Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›केंद्रीय अंतरिम बजट: हिमाचल की 44 हजार आंगनबाड़ी और आशा वर्करों को भी मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ

केंद्रीय अंतरिम बजट: हिमाचल की 44 हजार आंगनबाड़ी और आशा वर्करों को भी मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ

By hinditvnews
February 2, 2024
470
0
Asha Anganwadi Health

अब हिमाचल प्रदेश की 44 हजार आंगनबाड़ी व आशा वर्कर भी शामिल होंगी। केंद्र सरकार के अंतरिम बजट में इस वर्ग के लिए यह बड़ा एलान किया गया है।आयुष्मान भारत योजना के दायरे में अब हिमाचल प्रदेश की 44 हजार आंगनबाड़ी व आशा वर्कर भी शामिल होंगी। केंद्र सरकार के अंतरिम बजट में इस वर्ग के लिए यह बड़ा एलान किया गया है। अब प्रदेश की 36 हजार आंगनबाड़ी वर्करों, सहायिकाओं और आठ हजार आशा वर्करों को भी पांच लाख रुपये तक स्वास्थ्य बीमा कवर मिलेगा। आयुष्मान योजना के तहत आने वाले परिवारों को हर साल पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा जी जाती है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक रूप से वित्त पोषित स्वास्थ्य बीमा योजना है।माध्यमिक और तृतीयक देखभाल अस्पताल में भर्ती के लिए प्रति वर्ष प्रति परिवार पांच लाख रुपये का कवरेज इस योजना में प्रदान किया जाता है। इस योजना के तहत आने वाले परिवार हर साल पांच लाख रुपये तक निशुल्क इलाज, मेडिकल हेल्थ केयर का लाभ उठा सकते हैं। देश के सरकारी और निजी अस्पतालों में भी शामिल किया गया है। इस योजना के तहत आने वाला कोई व्यक्ति अगर अस्पताल में भर्ती होता है तो उसे भर्ती होने से एक सप्ताह पहले होने वाले टेस्ट और छुट्टी मिलने के 10 दिन बाद तक के खर्च सरकार देती है। कैंसर, किडनी सहित कई गंभीर बीमारियों का इलाज इस योजना के तहत किया जाता है।

अंतरिम बजट : ई-बसों की खरीद में मिलेगी मदद
अंतरिम बजट में ई-बसों की खरीद में सरकारों की मदद की घोषणा की गई है। हिमाचल प्रदेश को इसका लाभ मिल सकता है। प्रदेश सरकार राज्य की सभी डीजल बसों को इलेक्टि्रक बसों में बदलने की घोषणा कर चुकी है। इसी कड़ी में 300 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। ई-वाहनों को प्रोत्साहन के साथ ई-वाहन चार्जिंग सुविधा नेटवर्क भी विकसित किया जाएगा।

नए हवाई अड्डे बनाने और मौजूदा के विस्तार का भी मिल सकता है हिमाचल को लाभ
नए हवाई अड्डे बनाने मौजूदा हवाई अड्डों के विस्तार का भी हिमाचल को लाभ मिल सकता है। प्रसंस्करण में निजी भागीदारी को प्रोत्साहन देने का ऐलान किया गया है जिसका किसान संगठन विरोध कर रहे हैं। एक करोड़ घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर 300 मुफ्त बिजली उपलब्ध करवाने की योजना का लाभ भी हिमाचल के लोगों को मिल सकता है। योजना से घर की बिजली मुफ्त हो जाएगी और अतिरिक्त बिजली को बेचकर कमाई भी की जा सकेगी। ई-वाहनों की चार्जिंग के लिए भी बिजली इस्तेमाल हो सकेगी और रोजगार का भी जरिया मिलेगा। 9 से 14 साल की लड़कियों को बच्चेदानी के कैंसर की वैक्सीनेशन मुफ्त मिलेगी तो इसका भी हिमाचल को लाभ होगा। राज्य में टैक्स की स्लैब को नहीं बढ़़ाया गया। अनुसंधान कार्य करने वालों को पचास साल का ब्याजमुक्त लोन दिया जाएगा।

वर्करों के मानदेय में पांच साल तक नहीं की कोई बढ़ोतरी : मेहरा
मजदूर संगठन सीटू के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने कहा कि केंद्र सरकार ने आंगनबाड़ी वर्करों को दिए जाने वाले मानदेय में बीते पांच साल के दौरान एक रुपये की भी बढ़ोतरी नहीं की है। प्रदेश में आम परिवारों के लोग वैसे भी आयुष्मान योजना में शामिल हो जाते हैं। आंगनबाड़ी वर्करों का बड़ा हिस्सा पहले से आयुष्मान कवरेज में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 300 करोड़ रुपये का बजट आंगनबाडी वर्करों के लिए बीते वर्ष के मुकाबले घटाया गया है। वर्ष 2013 में हुए भारतीय श्रम सम्मेलन में वर्करों को नियमित करने की बात कही थी लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ। नियमित करने की बीते लंबे से मांग चल रही है। मानदेय में बढ़ोतरी नहीं होने से बढ़ती महंगाई में गुजारा करना मुश्किल हो गया है। मेहरा ने कहा कि 16 फरवरी को प्रस्तावित देश व्यापी हड़ताल में यह मांग भी शामिल रहेगी।

Share :
Tagshindi newsshimla
Previous Article

Shimla Snowfall: सड़कों पर बर्फ जमने से ...

Next Article

Ind Vs Eng Live Score: लंच- पहले ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Chitta
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    कांगड़ा: महिला-दामाद चिट्टे संग गिरफ्तार, घर से चल रहा था नशे का धंधा

    July 16, 2026
    By hinditvnews
  • Ind Vs Egn.
    खेल

    Ind vs Eng Live Score 1st Test: अश्विन ने दिया इंग्लैंड को पहला झटका, बेन डकेट लौटे पवेलियन

    January 25, 2024
    By hinditvnews
  • Maidan
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: चौड़ा मैदान में पेंशनर्स का धरना, सरकार पर लगाए आरोप

    February 17, 2026
    By hinditvnews
  • Vikrama
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Vikramaditya Singh: की केंद्रीय मंत्री से मुलाकात, पीएमजीएसवाई में 1200 किमी नई सड़कों को मंजूरी

    February 21, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    कांगड़ा

    Drug Trafficking Case: महिला तस्कर दोषी, परिवार पर दर्ज हैं 22 मामले

    April 3, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    दिल्ली

    तुर्किए कंपनी विवाद: राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों में कोर्ट का दखल सीमित – दिल्ली हाईकोर्ट

    May 20, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Panchayat1
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    सोलन: बुआसनी पंचायत में प्रधान पद के लिए नहीं मिला योग्य उम्मीदवार।

  • Charas
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    कार सवार 3 युवकों से पकड़ी हेरोइन की बड़ी खेप

  • snowfoll shimla Narkanda
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: नारकंडा में सीजन की पहली बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में बारिश; इस तारीख तक खराब रहेगा मौसम

Timeline

  • September 12, 2026

    Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

  • September 12, 2026

    Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

  • September 12, 2026

    Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

  • September 12, 2026

    BRICS+ Dialogue 2026 Brings Global South Leaders Together to Advance Partnerships in Women's Leadership, Innovation, Startups and Healthcare ahead of BRICS Summit 2026

  • September 12, 2026

    Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

    Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

    Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

    Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease ...

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.