Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • SDLG India to Showcase Next-Generation Earthmoving Construction Machinery at bauma CONEXPO INDIA 2026

  • RISM Inaugurated; Foundation Laid for Nareyana Pragnalaya – 'Abode of Wisdom'

  • International Innovation Challenge IIC 3.0 Inaugurated at Manipal University Jaipur

  • A New Force in the Surf Park Economy

  • PayGlocal Introduces Flash, a New Generation of Express Checkout for Cross-Border Commerce

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: विमल नेगी मौत मामला CBI को सौंपने पर सियासी प्रतिक्रियाएं

हिमाचल: विमल नेगी मौत मामला CBI को सौंपने पर सियासी प्रतिक्रियाएं

By hinditvnews
May 23, 2025
284
0
Jairam

Himachal: विमल नेगी माैत मामला सीबीआई को साैंपने पर आई सत्ता पक्ष और विपक्ष की प्रतिक्रिया, जानें

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Fri, 23 May 2025

विमल नेगी माैत मामले की जांच हिमाचल हाईकोर्ट ने सीबीआई को साैंपने के आदेश पारित किए हैं। मामले पर सत्ता पक्ष व विपक्ष की प्रतिक्रियाएं भी आई हैं।

हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी माैत मामले की जांच हिमाचल हाईकोर्ट ने सीबीआई को साैंपने के आदेश पारित किए हैं। मामले पर सत्ता पक्ष व विपक्ष की प्रतिक्रियाएं भी आई हैं। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चाैहान ने कहा कि सरकार और कांग्रेस हाइकोर्ट के फैसले का स्वागत करती है। कहा कि हम भी चाहते हैं, मामले की जांच हो। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू पहले दिन से विमल नेगी के मामले को लेकर गंभीर हैं। परिवार से लगातार संपर्क में रहे। कहा कि भाजपा की भूमिका ठीक नहीं रही। भाजपा ने सिर्फ राजनीति की। हमने किसी मामले को नहीं छिपाया। हम सीबीआई जांच का स्वागत करते हैं।  मौत के मामले से पर्दा उठना चाहिए।

अब इस मामले की निष्पक्ष जांच हो सकेगी: नेगी
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उच्च न्यायालय की ओर से  स्वर्गीय विमल नेगी की पत्नी किरन नेगी की याचिका को स्वीकार करते हुए पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई को सौंपने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अब इस मामले की निष्पक्ष जांच हो सकेगी और विमल नेगी और उनके परिवार को न्याय मिलेगा। उनकी मृत्यु में जो भी दोषी हैं, उन्हें सजा मिलेगी और उनके मृत्यु का राज भी बाहर आएगा। भाजपा विमल नेगी के परिवार के साथ है।

उच्च न्यायालय ने विमल नेगी केस में की सीबीआई जांच के आदेश, सत्य की जीत हुई : बिंदल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा कि विमल कुमार नेगी की रहस्यमयी मृत्यु ने पूरे प्रदेश में एक ऐसा माहौल बना दिया है कि प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार कटघरे में खड़ी हुई। जनमानस ने खुलकर इस बात पर शंका जताई कि ये आत्महत्या नहीं हो सकती, इसके पीछे बहुत बड़े रहस्य हैं। जगह-जगह कैंडल मार्च हुए, जगह-जगह श्रद्धाजंलि देने के लिए सभाएं हुईं और पूरे प्रदेश से एक निष्पक्ष जांच की मांग की गई। उनका रहस्यमयी तरीके से गायब हो जाना और उनकी देह का भाखड़ा बांध में मिलना और मिलने के समय पर कुछ अधिकारियों की अनुचित सक्रियता और उनकी कुछ चीजों का लापता होना, ये सब कुछ और ही इशारा कर रही थी और इसको लेकर सीबीआई जांच की मांग बलवती हुई।  डाॅ. बिंदल ने कहा कि विमल नेगी की पत्नी को प्रदेश  उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा और उच्च न्यायालय ने इस केस की सीबीआई जांच के आदेश पारित किए हैं। यह जहां एक तरफ सत्य की जीत दिखाई देती है वहीं दूसरी तरफ प्रदेश की कांग्रेस सरकार के उपर सीधा-सीधा आक्षेप है।

सच्चाई की जीत, झूठ की हार: बिक्रम ठाकुर 
पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता बिक्रम ठाकुर ने उच्च न्यायालय की ओर से स्वर्गीय विमल नेगी की पत्नी किरण नेगी की याचिका स्वीकार करते हुए इस गंभीर प्रकरण की जांच सीबीआई को सौंपने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि आज न्यायपालिका ने न केवल एक पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद दी है, बल्कि कांग्रेस सरकार की संवेदनहीनता और ढुलमुल कार्यप्रणाली की भी पोल खोल दी है। बिक्रम ठाकुर ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह मात्र एक जांच का मामला नहीं, बल्कि प्रदेश की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक नाकामी का आइना है। जिस प्रकार से कांग्रेस सरकार ने इस पूरे मामले को दबाने की कोशिश की, वह निंदनीय और शर्मनाक है। यह स्पष्ट है कि इस दुखद घटना के पीछे कोई गहरा षड्यंत्र था, जिसे छिपाने का भरसक प्रयास हुआ, लेकिन आज सच्चाई जीत गई।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

अंबाला में यात्रियों का गुस्सा, वंदे भारत-दुर्ग ...

Next Article

हिमाचल: प्राचार्य पर यौन उत्पीड़न का आरोप, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Jairam Thakur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जयराम ठाकुर का हमला: सुक्खू सरकार का अनशन सियासी नौटंकी

    January 30, 2026
    By hinditvnews
  • Jairam Thakur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    आरडीजी पर राजनीति का आरोप, कर्नाटक मांग पर सीएम की चुप्पी: जयराम ठाकुर

    February 5, 2026
    By hinditvnews
  • Aiims
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मरीजों के लिए खुशखबरी, एम्स बिलासपुर में हाईटेक सर्जरी

    December 22, 2025
    By hinditvnews
  • Bottel
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: स्कूल-कॉलेजों में 500ml प्लास्टिक बोतलों पर प्रतिबंध

    May 14, 2025
    By hinditvnews
  • Kedar
    उत्तराखण्ड

    केदारनाथ धाम: घोड़ा-खच्चर बीमार हुए तो क्वारंटीन, कोटमा और फाटा में बनाए गए सेंटर

    April 16, 2025
    By hinditvnews
  • himachal Police
    कांगड़ाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पंजाब, हरियाणा से हो रही नशीले पदार्थों और कीमती आभूषणों की सप्लाई, आरोपियों ने उगले कई राज

    May 11, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Download (3)
    धार्मिक यात्राहिमाचल प्रदेश

    राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: हिमाचल के मणिकर्ण में मनेगी दिवाली, जलेंगे हजारों दीये

  • Chintporni
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: चिंतपूर्णी दर्शन पास फर्जीवाड़ा, केस दर्ज

  • Meeter
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बिजली सब्सिडी KYC में गड़बड़ी: एक कंज्यूमर आईडी पर जुड़े कई नाम

Timeline

  • September 8, 2026

    SDLG India to Showcase Next-Generation Earthmoving Construction Machinery at bauma CONEXPO INDIA 2026

  • September 8, 2026

    RISM Inaugurated; Foundation Laid for Nareyana Pragnalaya – 'Abode of Wisdom'

  • September 8, 2026

    International Innovation Challenge IIC 3.0 Inaugurated at Manipal University Jaipur

  • September 8, 2026

    A New Force in the Surf Park Economy

  • September 8, 2026

    PayGlocal Introduces Flash, a New Generation of Express Checkout for Cross-Border Commerce

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • SDLG India to Showcase Next Generation Earthmoving Construction Machinery at bauma CONEXPO INDIA

    SDLG India to Showcase Next-Generation Earthmoving Construction Machinery at bauma CONEXPO INDIA 2026

    By hinditvnews
    September 8, 2026
  • RISM Inaugurated; Foundation Laid for Nareyana Pragnalaya – 'Abode of Wisdom'

    RISM Inaugurated; Foundation Laid for Nareyana Pragnalaya – 'Abode of Wisdom'

    By hinditvnews
    September 8, 2026
  • International Innovation Challenge IIC 3.0 Inaugurated at Manipal University Jaipur

    International Innovation Challenge IIC 3.0 Inaugurated at Manipal University Jaipur

    By hinditvnews
    September 8, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.