Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Rahul Gandhi की दो टूक: गुटबाजी से दूर रहें जिला अध्यक्ष, जनता में पकड़ मजबूत करें

  • हिमाचल हाईकोर्ट: बकाया डीए पर राज्य सरकार को नोटिस

  • हिमाचल हाईकोर्ट: अनुबंध सेवा पेंशन व वेतन वृद्धि में शामिल, अन्य अहम फैसले जारी

  • Crack Academy Launches AIRRP Across 200 Schools to Address Rising Student Stress

  • Chandigarh University MCA Online Students to Undergo Microsoft Certifications for Better Employability & Industry Readiness

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: सेवानिवृत्त अधिकारी से 28 लाख की ठगी, परिवार ने भी किया साथ छोड़

हिमाचल: सेवानिवृत्त अधिकारी से 28 लाख की ठगी, परिवार ने भी किया साथ छोड़

By hinditvnews
April 14, 2025
169
0
Fraud

Himachal News: सेवानिवृत्त अधिकारी से 28 लाख रुपये की ठगी, ऐसे लगाया चूना, परिवार ने भी छोड़ा साथ

हिंदी टीवी न्यूज़,शिमला Published by: Megha Jain Updated Mon, 14 Apr 2025

शिमला के एक सरकारी विभाग से अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए बुजुर्ग से 28 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। लाखों की ठगी होने के कारण वह इस बारे में परिवार भी कुछ नहीं बता पाए, जिस वजह से गलतफहमी के कारण उनके बच्चे और पत्नी भी उन्हें छोड़कर चली गई।

साइबर अपराधी सेवानिवृत्त कर्मचारियों और अधिकारियों को नए-नए हथकंडे अपनाकर ठगी का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामले में शिमला के एक सरकारी विभाग से अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए बुजुर्ग से 28 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। हैरानी इस बात की है कि बुजुर्ग को साइबर ठगों ने धोखाधड़ी का शिकार बनाया तो इस बात से नाराज होकर उनका परिवार भी उन्हें छोड़कर चला गया। साइबर क्राइम के हेल्पलाइन नंबर 1930 में बुजुर्ग ने शिकायत की, जिसके बाद साइबर क्राइम सेल ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में संपर्क करके अधिकारी के घर पर जांच अधिकारी को भेजा और उनके बयान दर्ज किए। इसके साथ ही बैंक से डिटेल निकालकर ठगी की रकम के बारे में भी पुलिस बुजुर्ग की मदद कर रही है।

साइबर क्राइम सेल को मिली शिकायत के मुताबिक बुजुर्ग को वर्ष 2020 में साइबर ठगों ने संपर्क किया। किसी पॉलिसी में 28 लाख रुपये का निवेश करवा दिया, लेकिन अब बुजुर्ग को न ही अपने पैसे मिल रहे हैं और न ही निवेश करवाने वालों से संपर्क हो पा रहा है। लाखों की ठगी होने के कारण वह इस बारे में परिवार भी कुछ नहीं बता पाए, जिस वजह से गलतफहमी के कारण उनके बच्चे और पत्नी भी उन्हें छोड़कर चली गई। थक हारकर बुजुर्ग ने विगत सप्ताह ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क किया और अपने साथ ही हुई ठगी के बारे में जानकारी दी।

बुजुर्ग ने बताया कि वह घर में अकेले हैं और लाखों की ठगी होने के कारण मानसिक रूप से भी परेशान हैं। इसको देखते हुए साइबर क्राइम सेल ने फौरन मामले की सूचना संबंधित पुलिस स्टेशन को दी। मामले की जांच के लिए एएसआई रैंक के जांच अधिकारी को मौके पर भेजा गया। बुजुर्ग की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि साइबर अपराधी लोगों को तरह-तरह से ठगी का शिकार बनाते हैं। इसमें उपहार, पॉलिसी के नाम पर निवेश, डिजिटल अरेस्ट, शेयर मार्केट में कई गुना का मुनाफा दिलाने सहित अन्य हथकंडे शामिल हैं। इसको देखते हुए साइबर क्राइम सेल ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के झांसे में न आएं। जांच पड़ताल के बाद ही निवेश करें।

साइबर विशेषज्ञों के मुताबिक अपराधियों के निशाने पर खासतौर पर सेवानिवृत्त कर्मचारी और अधिकारी होते हैं। इसकी मुख्य वजह यह है कि ऐसे लोगों के पास सेवानिवृत्ति के बाद अच्छी खासी जमापूंजी होती है। कुछ समय पहले ही जिले में एक बुजुर्ग से वीडियो वायरल करने के नाम पर 85 लाख रुपये की ठगी हो चुकी है। इसके अलावा मंडी जिले में भी कई बुजुर्गों को साइबर अपराधी अपना शिकार बना चुके हैं। शिमला में रहने वाले बुजुर्ग दंपती को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट रखकर एक करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया था
साइबर ठग लोगों को तरह-तरह से ठगी का शिकार बनाते हैं। बुजुर्ग से 28 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। लोगों से अपील है कि ऑनलाइन किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले जांच कर लें कि आप किसी प्रमाणिक बैंक, संस्था में निवेश कर रहे हैं या नहीं। ऑनलाइन गूगल पर सर्च करने के दौरान भी साइबर ठगों की ओर से बनाई गई नामी बैंकों और संस्थाओं की फर्जी वेबसाइट से भी नंबर लेकर लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं। किसी भी प्रकार का शक होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें- मोहित चावला, डीआईजी, साइबर क्राइम सेल

Share :
Tagshimachal pradeshHimachal Shimla Retired Officer Duped Of Rs 28 Lakh Even Family Left Him Know Morehindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: पंचायतों ने बिना मंजूरी लाखों की ...

Next Article

अंबेडकर जयंती 2025: जयराम ठाकुर का दावा, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Arrestinkangra Ll
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    Kangra: पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

    November 15, 2024
    By hinditvnews
  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    “हिमाचल विश्वविद्यालय: पठन सामग्री का ऑनलाइन वितरण, डाक का झंझट खत्म

    January 10, 2025
    By hinditvnews
  • Apple
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बागवान सावधान, गलत रसायन मिश्रण से सेब को खतरा, विभाग की चेतावनी

    April 24, 2026
    By hinditvnews
  • Uttarakhand Roadways
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: आज से फिर दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी 221 रोडवेज बसें

    December 6, 2024
    By hinditvnews
  • Fraud
    दिल्ली

    10वीं पास शख्स ने 300 करोड़ का लोन लेकर रची चौंकाने वाली साजिश

    April 3, 2025
    By hinditvnews
  • 01 02 2024 Himachal Snowfall
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बर्फ से लदे पहाड़, सात जिलों में जमकर Snowfall; अगले पांच दिनों तक होगी बारिश-बर्फबारी, जानें IMD अपडेट

    February 1, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Jairam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जयराम ठाकुर बोले- कांग्रेस 61 विधानसभा क्षेत्रों में हारी चुनाव

  • Adalat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: प्रतिबंधित दवा रखने के जुर्म में दोषी को 15 साल का कठोर कारावास

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीमौसमलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: छह जिलों में सामान्य से 100 फीसदी कम बारिश

Timeline

  • May 1, 2026

    Rahul Gandhi की दो टूक: गुटबाजी से दूर रहें जिला अध्यक्ष, जनता में पकड़ मजबूत करें

  • May 1, 2026

    हिमाचल हाईकोर्ट: बकाया डीए पर राज्य सरकार को नोटिस

  • May 1, 2026

    हिमाचल हाईकोर्ट: अनुबंध सेवा पेंशन व वेतन वृद्धि में शामिल, अन्य अहम फैसले जारी

  • April 30, 2026

    Crack Academy Launches AIRRP Across 200 Schools to Address Rising Student Stress

  • April 30, 2026

    Chandigarh University MCA Online Students to Undergo Microsoft Certifications for Better Employability & Industry Readiness

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rahul Gandhi की दो टूक: गुटबाजी से दूर रहें जिला अध्यक्ष, जनता में पकड़ मजबूत ...

    By hinditvnews
    May 1, 2026
  • Himachal High Court

    हिमाचल हाईकोर्ट: बकाया डीए पर राज्य सरकार को नोटिस

    By hinditvnews
    May 1, 2026
  • himachal high court

    हिमाचल हाईकोर्ट: अनुबंध सेवा पेंशन व वेतन वृद्धि में शामिल, अन्य अहम फैसले जारी

    By hinditvnews
    May 1, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.