Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • राजस्थान: रणथंभौर से कूनो-माधव तक बनेगा वाइल्डलाइफ टूरिज्म सर्किट

  • मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा, गवाहों ने बयां की सौरभ की हत्या की कहानी

  • सीएम योगी: नारी शक्ति के सशक्त होने से ही राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल

  • दिल्ली में 10 साल की औद्योगिक नीति मंजूर, निवेश और रोजगार पर जोर

  • हरियाणा: जींद में जमीन विवाद में पिता ने बेटे की गोली मारकर हत्या की

Weatherबिलासपुरहिमाचल प्रदेश
Home›Weather›हिमाचल Weather: कई जिलों में बारिश का अलर्ट, भवन क्षतिग्रस्त

हिमाचल Weather: कई जिलों में बारिश का अलर्ट, भवन क्षतिग्रस्त

By hinditvnews
September 19, 2025
308
0
WEATHER

Himachal Weather : हिमाचल में आज भी कई जिलों में बादल बरसने के आसार, प्रदेश में कई जगह भवन क्षतिग्रस्त

हिंदी टीवी न्यूज़, बिलासपुर/शिमला/धर्मशाला। Published by: Megha Jain Updated Fri, 19 Sep 2025

Himachal Weather : हिमाचल प्रदेश में तबाही की बारिश हो रही है। जगह-जगह बारिश और भूस्खलन से नुकसान हो रहा है। वहीं, शुक्रवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार हैं।

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के अलर्ट के बीच वीरवार सुबह बिलासपुर में दो जगह बादल फटे। स्वारघाट की कुटेहला पंचायत और कोल डैम क्षेत्र में बादल फटने से पानी के साथ भारी मात्रा में आया मलबा लोगों के खेतों में घुस गया, जिससे फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। मंडी में भी बारिश से खासा नुकसान हुआ है। सैण मोहल्ला में मकानों, दुकानों, गैराज व खेतों में मलबा घुस गया।

पार्किंग में खड़ीं कारें मलबे की जद में आ गईं, जबकि एक मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। कांगड़ा के मुल्थान में बाढ़ की चपेट में आने से 35 भेड़- बकरियों की मौत हो गई। चंबा में भरमौर-पठानकोट हाईवे दुनेरा, कटोरी बंगला, जांघी के समीप भूस्खलन से पांच घंटे बंद रहा। सोलन जिले के बद्दी-बरोटीवाला क्षेत्र में भारी बारिश से सड़कों और कई उद्योगों में पानी भर गया। बुधवार रात निगुलसरी में भूस्खलन होने से शिमला-किन्नौर एनएच करीब 14 घंटे बंद रहा। वीरवार शाम तक प्रदेश में 604 सड़कें, 228 बिजली ट्रांसफार्मर और 221 पेयजल योजनाएं ठप रहीं। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार हैं।
वीरवार को शिमला, धर्मशाला और नाहन में भी जमकर बारिश हुई। मंडी से कुल्लू के बीच एनएच वीरवार दोपहर करीब दो बजे बनाला में पहाड़ी से पत्थर आने के कारण डेढ़ घंटे बाधित हो गया। हमीरपुर जिले के लझियाणी गांव में मकान जमींदोज हो गया है। मंडी-हमीरपुर निर्माणाधीन एनएच दरकोटी के पास भूस्खलन से तीन घंटे बंद रहा। अंब में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। धर्मशाला व आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद बारिश हुई। दोपहर बाद धर्मशाला-मैक्लोडगंज में धुंध छाई रही और वाहन चालकों को दिन में ही लाइटें जलाकर चलना पड़ा। जिले में पिछले 24 घंटों में 36 मकान, 38 गोशालाएं और एक दुकान को नुकसान पहुंचा है। ऊना जिले में सुबह के समय मौसम साफ रहा। दोपहर बाद जिला मुख्यालय सहित बंगाणा में बारिश हुई। इससे आलू की बिजाई प्रभावित हो रही है। उधर, धर्मपुर में लापता दो लोगों का सुराग नहीं लगा है। पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन क्षेत्र में जारी है।
Share :
Tagsbilaspur newshimachal pradeshhindi newsRain is expected in many districts of Himachal today buildings damaged at many places in the stateshimla news
Previous Article

हिमाचल बारिश: किन्नौर में बादल फटा, 555 ...

Next Article

उत्तराखंड Weather: भारी बारिश जारी, 24 सितंबर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: दिन में गर्मी, रात में ठंड; केलांग का पारा 3.7 डिग्री ऊपर

    September 21, 2026
    By hinditvnews
  • Dalai lama
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला लौटे दलाई लामा, अनुयायियों ने किया भव्य स्वागत

    February 21, 2025
    By hinditvnews
  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा: सीएम सुक्खू ने कहा- 40 साल पुराना बिजली प्रोजेक्ट टेकओवर करेगी सरकार

    March 26, 2025
    By hinditvnews
  • Bijli
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: गर्मी बढ़ते ही बिजली मांग में रिकॉर्ड उछाल, UPCL पर दबाव

    May 21, 2026
    By hinditvnews
  • Cockroach
    Chandigarh Newsपंजाब

    Chandigarh-Panchkula-Mohali में काॅकरोच उद्योग चर्चा में, 50 करोड़ का कारोबार उजागर

    May 22, 2026
    By hinditvnews
  • Atal
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: 7 जिलों में 4 दिन कोहरा, शीतलहर तेज

    January 4, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: तीसरे बच्चे पर भी 180 दिन मातृत्व अवकाश मंजूर

  • passport
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: अब घर बैठे बनेगा पासपोर्ट

  • kasauli
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    Solan News: कसौली के नालका में मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Timeline

  • October 15, 2026

    राजस्थान: रणथंभौर से कूनो-माधव तक बनेगा वाइल्डलाइफ टूरिज्म सर्किट

  • October 15, 2026

    मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा, गवाहों ने बयां की सौरभ की हत्या की कहानी

  • October 15, 2026

    सीएम योगी: नारी शक्ति के सशक्त होने से ही राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल

  • October 15, 2026

    दिल्ली में 10 साल की औद्योगिक नीति मंजूर, निवेश और रोजगार पर जोर

  • October 15, 2026

    हरियाणा: जींद में जमीन विवाद में पिता ने बेटे की गोली मारकर हत्या की

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Tiger

    राजस्थान: रणथंभौर से कूनो-माधव तक बनेगा वाइल्डलाइफ टूरिज्म सर्किट

    By hinditvnews
    October 15, 2026
  • Muskan

    मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा, गवाहों ने बयां की सौरभ की हत्या की कहानी

    By hinditvnews
    October 15, 2026
  • yogi adityanath

    सीएम योगी: नारी शक्ति के सशक्त होने से ही राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल

    By hinditvnews
    October 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.