Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Ai+ Smartphone Targets Rs 7,500 Crore Revenue in FY27 after Crossing 2 Million Units Sold Since Launch

  • OKAYA Infocom Private Limited Announces its New Corporate Identity as VERITASOURCE Private Limited

  • Lt. Gen. Dr M D Venkatesh Assumes Charge as Chairperson of Manipal University Jaipur

  • Third National Sustainable Agriculture Summit & Awards 2026 to Convene in New Delhi on August 7, Themed 'Krishi Samriddhi 2047'

  • SVF Music's Biggest Hits Arrive Exclusively on Hoopr Smash

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›अंकिता हत्याकांड: 40 हजार नंबर, 800 CCTV खंगाले, ‘एक्ट्रा सर्विस’ और VIP आज भी रहस्य

अंकिता हत्याकांड: 40 हजार नंबर, 800 CCTV खंगाले, ‘एक्ट्रा सर्विस’ और VIP आज भी रहस्य

By hinditvnews
May 31, 2025
175
0
Ankita

Ankita Murder Case: 40 हजार फोन नंबर और 800 CCTV की हुई जांच, ‘एक्ट्रा सर्विस’ का दबाव…VIP कौन? आज भी राज

हिंदी टीवी न्यूज़, विकासनगर(देहरादून) Published by: Megha Jain Updated Sat, 31 May 2025

 

Ankita bhandari Murder Case: अंकिता हत्याकांड में कोर्ट ने तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। लेकिन एक सवाल आज भी लोगों के जहन में है कि इतनी जांच के बाद भी वीआईपी कौन था, उसका नाम सामने नहीं आया है।

वनंत्रा रिजॉर्ट के आसपास 40 हजार फोन की लोकेशन और 800 सीसी टीवी कैमरा की जांच के बाद भी वीआईपी का राज नहीं खुल पाया। घटना के दिन अंकिता भंडारी ने अपने मित्र पुष्पदीप को रिजॉर्ट में वीआईपी के आने की जानकारी दी थी। उसने पुष्पदीप को बताया था कि पुलकित आर्य उसपर एक बड़े वीआईपी को अतिरिक्त सेवा देने के लिए दबाव डाल रहा है।

23 सितंबर को अंकिता हत्याकांड के खुलासे के बाद मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। डीआईजी पी रेणुका एसआईटी टीम का नेतृत्व कर रही थी। अंकिता भंडारी ने अपने जम्मू निवासी मित्र पुष्पदीप के साथ वनंत्रा रिजॉर्ट में होने वाले अनैतिक कार्यों की बात साझा की थी। उसने बताया था कि रिजॉर्ट में एक बड़ा वीआईपी आने वाला है। यह भी बताया था कि पुलकित आर्य उसपर वीआईपी को अतिरिक्त सेवा देने का दबाव बना रहा है।

वीआईपी के एंगल पर एसआईटी टीम ने वनंत्रा रिजॉर्ट के आसपास 40 हजार फोन नंबर की लोकेशन की जांच की थी। वहीं, ऋषिकेश से हरिद्वार तक 800 सीसीटीवी कैमरा की फुटेज भी खंगाली गई थी।

एसआईटी टीम ने वनंत्रा रिजॉर्ट के पास मिली फोन नंबर की लोकेशन को ट्रेस कर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। वनंत्रा में आने वाले लोगों से भी पूछताछ की गई। लेकिन, वीआईपी के नाम का खुलासा नहीं हो पाया।

वहीं, जांच पूरी होने के बाद डीआईजी पी रेणुका ने बताया था कि वनंत्रा रिजॉर्ट में वीआईपी सूट था। यहां रुकने वाले प्रत्येक मेहमान को वीआईपी कहा जाता था। हालांकि, यह भी खुलासा नहीं हुआ कि अंकिता भंडारी को किस वीआईपी को अतिरिक्त सेवा देने के लिए कहा जा रहा था।

बता दें कि मृतका अंकिता भंडारी के दोस्त पुष्पदीप ने ऑनलाइन सर्चिंग के माध्यम से उसके लिए वनंत्रा रिजॉर्ट में नौकरी ढूंढी थी। अंकिता से संपर्क न होने पर वह सीधा ऋषिकेश पहुंच गया था। पुष्पदीप ने वीआईपी को अतिरिक्त सेवा देने के लिए अंकिता पर दबाव बनाने की बात पुलिस को बताई थी। वह पुष्पदीप ही था जिससे, 18 सितंबर 2022 को घटना के दिन अंकिता भंडारी की आखिरी बार बात हुई थी।

उसने बताया था कि वह बहुत परेशान थी। उसने बताया था कि वनंत्रा रिजॉर्ट में अनैतिक कार्य होते हैं। पुलकित आर्य और उसके पीए अंकित गुप्ता उर्फ पुलकित उन पर रिजॉर्ट में आने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त सेवा देने का दबाव बना रहा है। पुष्पदीप अंकिता से लगातार बात कर रहा था। लेकिन, रात साढ़े आठ बजे उसका फोन बंद हो गया। पुष्पदीप ने पुलकित आर्य को फोन किया तो उसने गुमराह करते हुए बताया कि अंकिता सो गई है। अगले दिन पुलकित आर्य का फोन भी बंद हो गया।

पुष्प ने उसके पीए अंकित गुप्ता उर्फ पुलकित को फोन किया। उसने बताया कि अंकिता जिम में व्यायाम कर रही है। आखिर में पुष्प ने जब शेफ मनवीर को फोन किया तो उसने बताया कि अंकिता रात से रिजॉर्ट में नहीं है। उसके बाद पुष्प का माथा ठनका और वह सीधा ऋषिकेश पहुंच गए। मामले के खुलासे में पुष्पदीप की ही सबसे अहम भूमिका रही।

 

Share :
Tagsdehradun newshimachal pradeshhindi newsuttarakhand
Previous Article

मंडी: बीड़ से उड़ान के बाद आंधी ...

Next Article

मई में 2% ज्यादा बारिश, हिमाचल में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Uk Weathers
    Weatherउत्तराखण्ड

    Uttarakhand में मौसम का मिजाज बदला: बारिश-बर्फबारी से तापमान में गिरावट

    February 23, 2026
    By hinditvnews
  • Bus Stand
    पंजाब

    पंजाब के बस स्टैंड बंद: थमें बसों के पहिए, यात्री परेशानी

    October 23, 2024
    By hinditvnews
  • Spam
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: कॉल मर्जिंग से ठगी, सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की सलाह

    February 21, 2025
    By hinditvnews
  • Nake
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: उपजे हालात के बाद मंडी में तनाव, आज आधा दिन शिमला के बाजार बंद

    September 12, 2024
    By hinditvnews
  • Mandi
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 249 ग्राम चिट्टा रखने वाले को 10 साल सजा और 1 लाख जुर्माना

    March 26, 2025
    By hinditvnews
  • Aag
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: जंगल की आग बुझाने गई महिला की झुलसकर मौत

    May 21, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: विश्वकप फाइनल के लिए मालरोड पर लगेगी एलईडी स्क्रीन

  • Anurag Thakur
    Lok Sabha Election 2024हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: ‘ऐसा कोई बचा नहीं, जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं’, अनुराग ठाकुर ने सुक्‍खू सरकार पर साधा निशाना

  • Drug
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: महिलाओं में बढ़ा नशा, पुरुषों में आई गिरावट

Timeline

  • July 31, 2026

    Ai+ Smartphone Targets Rs 7,500 Crore Revenue in FY27 after Crossing 2 Million Units Sold Since Launch

  • July 31, 2026

    OKAYA Infocom Private Limited Announces its New Corporate Identity as VERITASOURCE Private Limited

  • July 31, 2026

    Lt. Gen. Dr M D Venkatesh Assumes Charge as Chairperson of Manipal University Jaipur

  • July 31, 2026

    Third National Sustainable Agriculture Summit & Awards 2026 to Convene in New Delhi on August 7, Themed 'Krishi Samriddhi 2047'

  • July 31, 2026

    SVF Music's Biggest Hits Arrive Exclusively on Hoopr Smash

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ai+ Smartphone Targets Rs 7,500 Crore Revenue In Fy27 After Crossing 2 Million Units Sold Since Launch

    Ai+ Smartphone Targets Rs 7,500 Crore Revenue in FY27 after Crossing 2 Million Units Sold ...

    By hinditvnews
    July 31, 2026
  • OKAYA Infocom Private Limited Announces its New Corporate Identity as VERITASOURCE Private Limited

    By hinditvnews
    July 31, 2026
  • Lt. Gen. Dr M D Venkatesh Assumes Charge As Chairperson Of Manipal University Jaipur

    Lt. Gen. Dr M D Venkatesh Assumes Charge as Chairperson of Manipal University Jaipur

    By hinditvnews
    July 31, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.