Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Single-Session Dual Arrhythmia Ablation: Kauvery Hospital Achieves Breakthrough in High-Risk Cardiac Care through Cryoablation and RF ablation

  • Chitkara University Students Win Deakin University's 50% Vice-Chancellor's Scholarships for Global Study Pathway

  • Danube Properties Unveils AED 3.5M+ 'Greenz' Master Community in Dubai's High-Growth Academic City

  • Chandigarh University Hosts 'Women Only Fest' HERizon 1.0 in Collaboration With IEEE India Council

  • fischer Strengthens Production in Asia: New Production Sites in India and China

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›अध्ययन: हिमाचल के 22% लोग आयुष्मान भारत से अनजान

अध्ययन: हिमाचल के 22% लोग आयुष्मान भारत से अनजान

By hinditvnews
February 16, 2026
55
0
Ayushman

अध्ययन में खुलासा: हिमाचल के 22% लोग नहीं जानते, क्या है आयुष्मान भारत योजना, जानें क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री

हिंदी टीवी, शिमला न्यूज। Published by: Megha Jain Updated Mon, 16 Feb 2026

हिमाचल प्रदेश के चंबा और शिमला के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों से जुड़े चिकित्सकों की ओर से किए गए अध्ययन में खुलासा हुआ है कि हिमाचल प्रदेश में 22 फीसदी लोगों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के बारे में ठीक से पता नहीं है।

हिमाचल प्रदेश में 22 फीसदी लोगों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के बारे में ठीक से पता नहीं है। इनमें भी 5.3 फीसदी लोगों को मामूली जानकारी है। चंबा और शिमला के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों से जुड़े चिकित्सकों की ओर से किए गए अध्ययन में यह खुलासा हुआ है। हिमाचल के 450 वयस्क नागरिकों पर यह नमूना अध्ययन किया गया। अध्ययन में यह पाया गया कि 83 फीसदी से अधिक लोगों को यह जानकारी थी कि आयुष्मान भारत एक निशुल्क और कैशलेस स्वास्थ्य योजना है, जबकि 72 फीसदी लोगों ने सही बताया कि इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाता है।

82 फीसदी प्रतिभागियों को यह जानकारी थी कि सर्जरी और गंभीर बीमारियों के इलाज पर लाभार्थी को कोई भुगतान नहीं करना पड़ता है। हालांकि, योजना की तकनीकी और प्रक्रियात्मक जानकारी के मामले में जवाब संतोषजनक नहीं रहे। यह अध्ययन चंबा मेडिकल कॉलेज और इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला से जुड़े डॉ. बंदना गौतम डॉ. रजत कौंडल और डॉ. हर्षिता ग्रोवर ने संयुक्त रूप से किया है। इसे इंटरनेशनल एकेडमिक रिसर्च जर्नल ऑफ इंटरनल मेडिसिन एंड पब्लिक हेल्थ नामक अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित किया गया है। अध्ययन में यह पाया गया कि केवल 59 फीसदी लोगों को ही यह जानकारी थी कि योजना की पात्रता ऑनलाइन जांची जा सकती है।

वहीं, डिजिटल स्वास्थ्य पहचान पत्र को लेकर जागरूकता करीब 68 फीसदी तक सीमित रही। निजी जांच प्रयोगशालाओं में योजना की मान्यता और नवीनीकरण प्रक्रिया को लेकर भी बड़ी संख्या में प्रतिभागी स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। विशेषज्ञों के अनुसार जानकारी की यह कमी योजना के वास्तविक उपयोग में सबसे बड़ी बाधा बन रही है।

अध्ययन में शामिल प्रतिभागियों में से 67 फीसदी ग्रामीण क्षेत्रों और 33 फीसदी शहरी क्षेत्रों से थे। विशेषज्ञों का मानना है कि आशा कार्यकर्ताओं और अन्य जमीनी स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भागीदारी से इस जानकारी के अंतर को काफी हद तक कम किया जा सकता है। अध्ययन दल के अनुसार, आयुष्मान भारत जैसी महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजनाओं की सफलता तभी सुनिश्चित हो सकती है, जब योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में, स्थानीय स्तर पर और निरंतर रूप से जनता तक पहुंचाई जाएं।

लाभार्थी को ही योजना की जानकारी नहीं: अध्ययन में 72 फीसदी प्रतिभागी स्नातक या इससे ज्यादा पढ़े-लिखे थे। इस वर्ग में जागरूकता का स्तर बेहतर रहा। इसके विपरीत गृहिणियों, स्व रोजगार करने वालों और कम शिक्षित वर्ग में जानकारी अपेक्षाकृत कमजोर पाई गई, जबकि यही वर्ग आयुष्मान भारत योजना का प्रमुख लाभार्थी है। कुल प्रतिभागियों में से 49 फीसदी लोगों को जानकारी अच्छी थी, जबकि 29 फीसदी लोगों ने बहुत अच्छी जानकारी थी। पांच में से एक व्यक्ति योजना की प्रक्रियाओं और उपयोग को लेकर पूरी तरह से स्पष्ट नहीं था। अध्ययन में जब लोगों से जागरूकता बढ़ाने के उपायों पर राय ली गई तो 76 फीसदी लोगों ने घर-घर जाकर जानकारी देने और डिजिटल माध्यमों के संयुक्त उपयोगी को सबसे प्रभावी तरीका बताया।
जागरूकता अभियान चलाएंगे
स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में कुछ लोगों को जानकारी का अभाव हो सकता है। लोगों को इस योजना के बारे में बताया जाएगा। अधिकांश लोगों को इस योजना के लाभों के बारे में जानकारी है, जिन्हें मालूम नहीं है, उन्हें सरकार जागरूक करेगी।
Share :
Tags22 percent of Himachal residents don't know what the Ayushman Bharat scheme ishimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: आर्थिक तंगी के बीच सेवानिवृत्त अफसरों ...

Next Article

Himachal: हिमाचल विधानसभा बजट सत्र दोपहर 2 ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Gurjeet
    पंजाब

    कपूरथला: कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत के घर आईटी रेड, चंडीगढ़ निवास पर भी दबिश

    February 6, 2025
    By hinditvnews
  • Accident
    उत्तराखण्ड

    कैंची हादसा: पलभर में उजड़ा परिवार, मां-पत्नी-साली की गई जान

    December 19, 2025
    By hinditvnews
  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल कैबिनेट: कुछ नहीं लड़ पाएंगे पंचायत चुनाव, 2068 शिक्षकों की नियुक्ति भी तय

    March 23, 2026
    By hinditvnews
  • Rohtak
    हरियाणा

    Rohtak: शॉर्ट सर्किट से कपड़ों के शोरूम और होटल में लगी आग

    January 6, 2025
    By hinditvnews
  • Bijli
    Rajasthan

    बीकानेर: 29 करोड़ का बिजली बिल देख परिवार हैरान, ऊर्जा मंत्री ने जांच के आदेश दिए

    February 18, 2025
    By hinditvnews
  • Govt School
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: 10वीं में 5 नहीं, 10 विषय होंगे अनिवार्य

    January 14, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: लाहौल-स्पीति में बर्फबारी, कुल्लू में बारिश, अंधड़-ओलावृष्टि का अलर्ट

  • himachal cm
    चंबालाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पांगी, लाहौल-स्पीति व डोडरा क्वार-कुपवी में जल्द मिलेंगे 15-15 सौ

  • Indian Army
    agniveerarmy bhartiहिमाचल प्रदेश

    मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी उम्मीदवारों को प्रवेश में अग्निवीरों की भर्ती पत्र जारी

Timeline

  • April 4, 2026

    Single-Session Dual Arrhythmia Ablation: Kauvery Hospital Achieves Breakthrough in High-Risk Cardiac Care through Cryoablation and RF ablation

  • April 4, 2026

    Chitkara University Students Win Deakin University's 50% Vice-Chancellor's Scholarships for Global Study Pathway

  • April 4, 2026

    Danube Properties Unveils AED 3.5M+ 'Greenz' Master Community in Dubai's High-Growth Academic City

  • April 4, 2026

    Chandigarh University Hosts 'Women Only Fest' HERizon 1.0 in Collaboration With IEEE India Council

  • April 3, 2026

    fischer Strengthens Production in Asia: New Production Sites in India and China

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Single Session Dual Arrhythmia Ablation: Kauvery Hospital Achieves Breakthrough In High Risk Cardiac Care Through Cryoablation And Rf Ablation

    Single-Session Dual Arrhythmia Ablation: Kauvery Hospital Achieves Breakthrough in High-Risk Cardiac Care through Cryoablation and ...

    By hinditvnews
    April 4, 2026
  • Chitkara University Students Win Deakin University's 50% Vice Chancellor's Scholarships For Global Study Pathway

    Chitkara University Students Win Deakin University's 50% Vice-Chancellor's Scholarships for Global Study Pathway

    By hinditvnews
    April 4, 2026
  • Danube Properties Unveils Aed 3.5m+ 'greenz' Master Community In Dubai's High Growth Academic City

    Danube Properties Unveils AED 3.5M+ 'Greenz' Master Community in Dubai's High-Growth Academic City

    By hinditvnews
    April 4, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.