Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›आज बीजेपी में शामिल होंगे पूर्व बागी विधायक, निर्दलीय नेता भी थामेंगे ‘कमल

आज बीजेपी में शामिल होंगे पूर्व बागी विधायक, निर्दलीय नेता भी थामेंगे ‘कमल

By hinditvnews
March 23, 2024
143
0
Bjp

हिमाचल में कांग्रेस को बड़ा झटका, आज बीजेपी में शामिल होंगे पूर्व बागी विधायक; निर्दलीय नेता भी थामेंगे ‘कमल’

Himachal Political Crisis हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है। कांग्रेस के छह बागी विधायक और तीन निर्दलीय विधायक भाजपा का दामन थामने वाले हैं। साथ ही कांग्रेस के चार विधायकों के भी बीजेपी में शामिल होने की जानकारी मिली है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी और उसकी की सरकार स्थिति हास्यास्पद बनी है।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है। कांग्रेस के छह आयोग्‍य विधायक भाजपा और तीन निर्दलीय विधायक का हाथ थामने वाले हैं। साथ ही कांग्रेस के चार विधायकों के भी बीजेपी में शामिल होने की बात सामने आई है।

सुबह उनको दिल्ली में भाजपा में शामिल करने के बाद हिमाचल लाने का कार्यक्रम है। शनिवार दोपहर बाद तीन बजे ये शिमला पहुंचेंगे। यहां भाजपा के कार्यकर्ता इनका स्वागत भी कर सकते हैं। शुक्रवार को शिमला में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में इस कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा विधायक दल की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर भी मंथन किया गया।

विपिन सिंह परमार की अध्‍यक्षता में हुई बीजेपी की बैठक

भाजपा विधायक दल की बैठक विपिन सिंह परमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें सतपाल सत्ती, रणधीर शर्मा, हंस राज, प्रकाश राणा, पवन काजल, सुरेंद्र शौरी, दिलीप ठाकुर, दीपराज, रणवीर निक्का, विनोद कुमार, बलवीर वर्मा, इंद्रसिंह गांधी, रीना कश्यप, पूर्ण चंद, जनक राज, लोकिंद्र कुमार और भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा उपस्थित रहे। विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई है।

सफल आयोजन पर रणनीति तय

पार्टी के धरातल पर विभिन्न कार्यक्रम चल रहे हैं, इनके सफल आयोजन पर रणनीति तय की गई है। त्रिदेव सम्मेलन, लाभार्थी संपर्क, पन्ना प्रमुख सम्मेलन, मेरा बूथ सबसे मजबूत ऐसे कई कार्यक्रमों के बारे में एक ठोस नीति तैयार की गई।

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को दिल्ली जाना पड़ गया, इस कारण बैठक की अध्यक्षता विधायक विपिन सिंह परमार ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी संसदीय क्षेत्रों में सफल कार्यक्रम करें और कार्यकर्ताओं के सहयोग से एक बड़ी जीत मिले, इसके लिए बैठक में विस्तृत चर्चा की गई है, इस पर अमल होगा।

हिमाचल में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी : जयराम

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी और उसकी की सरकार स्थिति हास्यास्पद बनी है। सरकार से पार्टी कार्यकर्ता, नेता, मंत्री और पार्टी अध्यक्ष ही नाराज चल रहे हैं। उन्होंने चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया है। अपने ही कृत्य से कांग्रेस की सरकार गिरने की कगार पर है, दावा किया कि लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा के उपचुनाव भी भाजपा जीतेगी। हिमाचल में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।

शुक्रवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार और संगठन के बीच नाराजगी लगातार चल रही है। यह दौर 15 माह से जारी है। कांग्रेस के अयोग्य घोषित विधायकों और अब त्यागपत्र दे चुके निर्दलीय विधायकों को कांग्रेस के तीन मंत्री लगातार फोन कर प्रलोभन दे रहे हैं। पार्टी के भीतर ही जोड़तोड़ का दौर चल रहा।

 

Share :
Tagsnews of BJP in himachalnews of himachal politicsnews of JP naddanews of lok sabha election 2024 himachalnews of vipin parmar
Previous Article

कांग्रेस के बागी पूर्व MLA आईडी लखनपाल ...

Next Article

Char dham Yatra 2024: हेमकुंड साहिब और ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Transfar
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के बाद अब प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी

    June 10, 2024
    By hinditvnews
  • Lok
    ऊनाकिन्नौरधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला: लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में 807 तिब्बती समुदाय के लोग भी डालेंगे वोट

    May 22, 2024
    By hinditvnews
  • Anand
    Lok Sabha Election 2024कांगड़ामंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    आनंद शर्मा के बहाने कसौटी पर परखे जाएंगे कांगड़ा संसदीय सीट के मंत्री

    May 2, 2024
    By hinditvnews
  • Amit Shah
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    शाह बोले- पाक अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा

    May 25, 2024
    By hinditvnews
  • Ss
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    भाजपा को झटका, हमीरपुर नप अध्यक्ष और पार्षद ने थामा कांग्रेस का दामन

    April 12, 2024
    By hinditvnews
  • Images (11)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: ओकओवर में मुख्यमंत्री सुक्खू से मिले मंत्री विक्रमादित्य सिंह

    March 7, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Images (11)
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    किसानों पर आफत! 26 अप्रैल से फिर करवट बदलेगा मौसम

  • Coronavirus
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: नालागढ़ में निजी कंपनी कर्मी कोरोना पॉजिटिव, ट्रैवल हिस्ट्री नहीं

  • Singh
    Lok Sabha Election 2024शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Politics: भाजपा-कांग्रेस के नेताओं में टिकट नहीं मिलने की है मन में टीस

Timeline

  • March 11, 2026

    Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • March 11, 2026

    Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • March 11, 2026

    Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • March 11, 2026

    Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • March 11, 2026

    At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental ...

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.