Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

  • हरियाणा: महिला कांग्रेस में जिला नेतृत्व की तलाश, 20 सितंबर तक संगठन सृजन अभियान

  • हरिद्वार: सड़क किनारे मिला नवजात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

  • हरिद्वार: जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, महिला बंदी के पति पर आरोप

  • देहरादून: हरीश रावत आलाकमान से करेंगे सभी पदों से इस्तीफे की पेशकश

हिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›आयकरदाताओं की बिजली सब्सिडी बंद करने के लिए सरकार ने मांगा फार्मूला

आयकरदाताओं की बिजली सब्सिडी बंद करने के लिए सरकार ने मांगा फार्मूला

By hinditvnews
August 21, 2024
418
0
cm

आयकरदाताओं की बिजली सब्सिडी बंद

हिमाचल प्रदेश में आयकरदाताओं की बिजली सब्सिडी बंद करने के लिए सरकार ने बोर्ड प्रबंधन से फार्मूले मांगे हैं। सितंबर से योजना लागू करने के लिए बिजली बोर्ड प्रबंधन को विस्तृत प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश सरकार ने 125 यूनिट निशुल्क बिजली और सब्सिडी बंद करने का फैसला लिया है। इसके लिए राशन कार्ड और आधार नंबर से उपभोक्ताओं के मीटर नंबर जोड़ने की प्रक्रिया जारी है। इस बाबत सोमवार देर शाम तक सचिवालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने बोर्ड प्रबंधन को जल्द इस योजना को लागू करने के लिए फार्मूला तैयार करने को कहा है।प्रदेश सरकार ने राज्य के धनाड्य उपभोक्ताओं को बिजली दरों में दी जा रही सब्सिडी को बंद कर दिया है। अन्य उपभोक्ताओं को भी अब एक परिवार-एक मीटर के आधार पर ही सस्ती बिजली देने का फैसला हुआ है। घरेलू उपभोक्ता जो आयकरदाता हैं, उन्हें भी प्रतिमाह दी जाने वाली 125 यूनिट निशुल्क बिजली योजना के दायरे से बाहर कर दिया है। एक उपभोक्ता को सिर्फ एक बिजली मीटर पर ही सब्सिडी मिलेगी। अगर किसी उपभोक्ता के नाम पर अधिक बिजली कनेक्शन होंगे तो एक को छोड़कर अन्य पर महंगी बिजली दरों के हिसाब से ही शुल्क चुकाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों, सांसदों, पूर्व सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों, बोर्ड अध्यक्षों, सलाहकारों, ओएसडी, आईएएस, आईपीएस व एचएएस अधिकारियों के अलावा वन एवं न्यायिक अधिकारियों सहित राज्य सरकार, निगमों, बोर्डों के सभी प्रथम और द्वितीय श्रेणियों के कर्मचारियों, सभी श्रेणी-ए एवं श्रेणी-बी के ठेकेदारों सहित समस्त आयकरदाताओं के लिए बिजली की संपूर्ण सब्सिडी समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।

साल में 800 करोड़ की होगी बचत
प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं की सब्सिडी और निशुल्क बिजली बंद होने से सरकार को सालाना 800 करोड़ रुपये की बचत होगी। उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली देने के लिए राज्य सरकार प्रतिवर्ष बोर्ड प्रबंधन को 1200 करोड़ रुपये की सब्सिडी देती है, इसके अलावा प्रतिमाह 125 यूनिट तक घरेलू उपभोक्ताओं को निशुल्क बिजली देने के एवज में बोर्ड को 100 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ रहे थे। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में 22 लाख से अधिक घरेलू उपभोक्ता हैं।

Share :
Tagshimachal
Previous Article

HP Weather : हिमाचल में आफत की ...

Next Article

हिमाचल में डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Download (59)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Police Bharti 2024: हिमाचल पुलिस में निकली बंपर भर्ती, महिला-पुरुष के लिए निकले इतने पद

    February 17, 2024
    By hinditvnews
  • dharamshala
    कांगड़ाधर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    HPBOSE: हिमाचल में परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने नियंत्रण कक्ष स्थापित कर नियुक्त किए कर्मचारी

    February 29, 2024
    By hinditvnews
  • Cm
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal Homestay: होमस्टे लीज पर देने वाले नपेंगे, लाइसेंस होंगे रद्द, लीज पर चल रहे 60 फीसदी होम स्टे

    July 16, 2024
    By hinditvnews
  • shimla
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला के समेज खड्ड में बादल फटने से 6 परिवार लापता, 36 लोग बहे, जेपी नड्डा ने दिया मदद का ...

    August 1, 2024
    By hinditvnews
  • Congress
    election 2024हिमाचल प्रदेश

    युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के लिए विधानसभा अध्यक्ष के बेटे सहित 18 में होगा मुकाबला

    August 15, 2024
    By hinditvnews
  • hrtc
    हिमाचल प्रदेश

    HRTC: हिमाचल पथ परिवहन निगम को मिले 357 नए परिचालक, तैनाती आदेश जारी

    July 23, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Igmc shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Indira Gandhi Medical College and Hospital में रोबोटिक सर्जरी से किडनी कैंसर का सफल ऑपरेशन

  • Snowfall
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: फरवरी के पांच दिनों में सामान्य से 409 फीसदी अधिक बरसे बादल, जानें मौसम पूर्वानुमान

  • kajri teej special
    राष्ट्रीयहिमाचल प्रदेश

    कजरी तीज पर करें ये उपाय, सभी कष्ट होंगे दूर

Timeline

  • September 13, 2026

    Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

  • September 13, 2026

    हरियाणा: महिला कांग्रेस में जिला नेतृत्व की तलाश, 20 सितंबर तक संगठन सृजन अभियान

  • September 13, 2026

    हरिद्वार: सड़क किनारे मिला नवजात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

  • September 13, 2026

    हरिद्वार: जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, महिला बंदी के पति पर आरोप

  • September 13, 2026

    देहरादून: हरीश रावत आलाकमान से करेंगे सभी पदों से इस्तीफे की पेशकश

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre Bookings Begin at Croma

    Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; ...

    By hinditvnews
    September 13, 2026
  • Congress 1

    हरियाणा: महिला कांग्रेस में जिला नेतृत्व की तलाश, 20 सितंबर तक संगठन सृजन अभियान

    By hinditvnews
    September 13, 2026
  • Baby

    हरिद्वार: सड़क किनारे मिला नवजात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

    By hinditvnews
    September 13, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.