Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • VinFast Launches the All-New VF MPV 7, A Spacious Electric Seven-Seater for Indian Customers

  • World Animal Protection Calls for End to Elephant Rides Everywhere on Occasion of Save The Elephant Day

  • 'Kab Denga?': Bisleri Produces an Action-packed Campaign with Sunrisers Hyderabad

  • RIA Advisory Achieves HITRUST r2 Certification, Demonstrating Commitment to Cybersecurity and Information Protection

  • Padma Shri Awardee Anand Kumar Addresses Students at Galgotias University, Speaks on Persistence and Staying the Course

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›इस साल 950 मीट्रिक टन कंसंट्रेट बेचेगी एचपीएमसी, बड़ी कंपनियों को ई-मेल से भेजा प्रस्ताव

इस साल 950 मीट्रिक टन कंसंट्रेट बेचेगी एचपीएमसी, बड़ी कंपनियों को ई-मेल से भेजा प्रस्ताव

By hinditvnews
November 16, 2024
166
0
Apple

हिमाचली एप्पल कंसंट्रेट बेचने को टेंडर, बड़ी कंपनियों को ई-मेल से भेजा प्रस्ताव

हिमाचल प्रदेश के सेब का बनाया गया एप्पल कंसंट्रेट बेचने के लिए एचपीएमसी ने कवायद शुरू कर दी है। एचपीएमसी इस साल 950 मीट्रिक टन एप्पल कंसंट्रेट बेचेगा, जिसके लिए उसने टेंडर किया है। टेंडर करने के साथ देश की नामी बड़ी कंपनियों को उसने ई-मेल के माध्यम से भी सूचित किया है, जिन्होंने पहले भी इसमें रुझान दिखाया था। परवाणू प्लांट में क्रश किए गए सेब के एप्पल कंसंट्रेट का रिजर्व प्राइज 130 रुपए प्रति किलोग्राम रखा गया है, जबकि पराला प्लांट में तैयार किए गए एप्पल कंसंट्रेट का रिजर्व प्राइज 135 रुपए किलो होगा। इस रिजर्व रेट से ज्यादा जो भी कंपनी पैसा देगी, उसे एप्पल कंसंट्रेट बेचा जाएगा। लगभग एक हजार मीट्रिक टन एप्पल कंसंट्रेट एचपीएमसी ने अपने लिए रखा है, जिससे वह अपने उत्पाद तैयार करके साल भर मार्केट में बेचेगा। मंडी मध्यस्थता योजना के तहत एचपीएमसी जो सेब बागबानों से खरीदता है, उसका आगे कंसंट्रेट बनाकर बेचा जाता है। इस बार उसे बागबानों से क्वालिटी सेब मिला है लिहाजा उसने दाम भी ज्यादा रखा है जिससे उसे मुनाफा होगा। पराला में प्रोसेसिंग प्लांट लगने से इस बार एचपीएमसी से आमदनी ज्यादा होने वाली है। यहां पर जो कंसंट्रेट बनाया गया है, वह आठ किलो सेब में एक किलो निकला है। मंडी मध्यस्थता योजना में अब सेब की खरीद करने का सिलसिला बंद कर दिया गया है। शुक्रवार से ही इसे बंद किया गया है, क्योंकि अभी तक किन्नौर जिला के ऊपरी स्थानों से एमआईएस में सेब मिल रहा था। एमआईएस के तहत इस बार एचपीएमसी ने बागबानों से जो सेब खरीदा गया है, उसका क्लेम इस साल 30 करोड़ रुपए के लगभग बनने वाला है। पिछले साल बागबानों से 40 करोड़ रूपए का सेब खरीदा गया था।

इस बार कम सेब मिला है, लेकिन क्वालिटी पर आधारित सेब मिला है, क्योंकि सरकार ने एमआईएस में कुछ कड़ी शर्तें लगाई थीं, जिनको बागबान पूरा नहीं कर सके। ऐसे में सरकारी एजेंसियों को भी इसका पूरा फायदा मिला है। एमआईएस के सेब को एचपीएमसी ने अपने भंडारण केंद्रों में भी स्टोर कर दिया है, ताकि समय आने पर उसका कंसंट्रेट बनाया जाए या फिर सेब पर आधारित दूसरे उत्पाद यहां पर तैयार किए जाएंगे। अभी उसके प्रोसेसिंग यूनिटों पर कंसंट्रेट बनाने का काम चल रहा है और उसने इसकी खरीद के लिए टेंडर कर दिया है। अब देखना होगा कि कौन सी कंपनी रिजर्व प्राइज से ज्यादा रेट देती है। एचपीएमसी द्वारा खरीदे गए सेब की लगभग 85 फीसदी प्रोसेसिंग कर दी गई है और उसके पास कंसंट्रेट पूरी तरह से तैयार है। इस बार अहम बात यह भी हुई है कि एचपीएमसी शिमला जिला में जो सेब खरीदकर उसे प्रोसेसिंग के लिए परवाणू भेजता था, वह नहीं हुआ। शिमला जिला में जो भी सेब खरीदा गया, वह सीधे पराला प्लांट में ले जाया गया। परवाणू के प्लांट में दूसरे क्षेत्रों से आए सेब को भेजा गया और दोनों जगहों पर प्रोसेसिंग की गई।

Share :
Tagshimachalshimla
Previous Article

Himachal Congress : पंचायत चुनाव में होगा ...

Next Article

झांसी में बड़ा हादसा: महारानी लक्ष्मी बाई ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Igmc shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: आईजीएमसी शिमला में किया गया जटिल ऑपरेशन, बच्चे को था जन्मजात ह्रदय दोष

    February 23, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal Student
    सिरमौरहिमाचल प्रदेश

    Success Story: हिमाचल में आई आपदा में टूटा अनामिका का घर, फिर भी पंजाहल स्कूल में बना दिया ये रिकॉर्ड

    May 12, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    मंत्रियों से मिलने वालों के लिए बदले नियम, रिसेप्शन पर पहले आएगी मेल, तभी मंजूरी

    August 23, 2024
    By hinditvnews
  • sanjoli news today with hindi tv news channel
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला मस्जिद विवाद: हिंदू संगठनों पर लाठी चार्ज से बाजार बंद; व्यापारियों ने डीसी ऑफिस के बाहर पढ़ी हनुमान चालीसा

    September 12, 2024
    By hinditvnews
  • Cps Appointment Case Decision
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    CPS Case: 2005 में एक्ट निरस्त हुआ तो 2006 में नया बना,

    November 14, 2024
    By hinditvnews
  • Supreme Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Politics: हिमाचल में बरकरार सियासी संकट, SC में 12 मार्च को होगी बागी विधायकों के मामले की सुनवाई

    March 10, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Gas Cylinder
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: भटोलीकलां में एलपीजी सिलिंडर फटा, मकान के दो कमरे ढहे,

  • shimla
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: शीतलहर से ठिठुरे लोग, पहाड़ों पर बर्फबारी तो निचले इलाकों में हो सकती है बारिश; जानिए आपके जिले में मौसम का हाल

  • Raina
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Road Accident: क्रिकेटर सुरेश रैना पर टूटा दुखों का पहाड़

Timeline

  • April 16, 2026

    VinFast Launches the All-New VF MPV 7, A Spacious Electric Seven-Seater for Indian Customers

  • April 16, 2026

    World Animal Protection Calls for End to Elephant Rides Everywhere on Occasion of Save The Elephant Day

  • April 16, 2026

    'Kab Denga?': Bisleri Produces an Action-packed Campaign with Sunrisers Hyderabad

  • April 16, 2026

    RIA Advisory Achieves HITRUST r2 Certification, Demonstrating Commitment to Cybersecurity and Information Protection

  • April 16, 2026

    Padma Shri Awardee Anand Kumar Addresses Students at Galgotias University, Speaks on Persistence and Staying the Course

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Vinfast Launches The All New Vf Mpv 7, A Spacious Electric Seven Seater For Indian Customers

    VinFast Launches the All-New VF MPV 7, A Spacious Electric Seven-Seater for Indian Customers

    By hinditvnews
    April 16, 2026
  • World Animal Protection Calls For End To Elephant Rides Everywhere On Occasion Of Save The Elephant Day

    World Animal Protection Calls for End to Elephant Rides Everywhere on Occasion of Save The ...

    By hinditvnews
    April 16, 2026
  • 'kab Denga?': Bisleri Produces An Action Packed Campaign With Sunrisers Hyderabad

    'Kab Denga?': Bisleri Produces an Action-packed Campaign with Sunrisers Hyderabad

    By hinditvnews
    April 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.