उत्तराखंड: चुनाव तैयारी शुरू, बिहार से पहुंचीं ईवीएम

Uttarakhand: विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू, बिहार से पहुंचीं ईवीएम, अगले महीने अधिकारियों का प्रशिक्षण
हिंदी टीवी न्यूज, देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Fri, 31 Jul 2026
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी तैयारियां अब रफ्तार पकड़ने लगी हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने चुनावी कार्ययोजना तैयार कर दी है, जबकि बिहार से मंगाई गई अतिरिक्त ईवीएम मशीनों को जिलों में भेजने के साथ ही सितंबर-अक्तूबर में उनकी प्रथम स्तर की जांच और अधिकारियों के प्रशिक्षण की प्रक्रिया भी शुरू होने जा रही है।















