Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Percept Live Unveils the Debut Edition of 'Aaj ka Scene'

  • Hatsun Agro Product Ltd. Partners with Government of Odisha and State Bank of India to Launch 'Go-Dhan' to Empower Dairy Farmers

  • Volkswagen Group Digital Solutions India Strengthens Emergency Preparedness Through Mission Prafulla

  • Ai+ Smartphone Brings Flagship Innovation to Millions This Festive Season with Pulse 2 FE, NovaTab and LapTab

  • International School of Design Receives Two National Awards at 15th National Education Excellence Conclave

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›उत्तराखंड: दून का AQI 300 के करीब, हवा दिल्ली जैसी जहरीली

उत्तराखंड: दून का AQI 300 के करीब, हवा दिल्ली जैसी जहरीली

By hinditvnews
December 18, 2025
175
0
weadher

Uttarakhand: खतरनाक… दून का एक्यूआई पहुंचा 300 के करीब, दिल्ली जैसी हवा, दीपावली से भी ज्यादा प्रदूषण

हिंदी टीवी न्यूज, उत्तराखंड। Published by: Megha Jain Updated Thu, 18 Dec 2025

राजधानी देहरादून का वायु गुणवत्ता सूचकांक सालभर में सबसे खराब श्रेणी में पहुंचा हैं।
दून में दिल्ली जैसी हवा हो गई है।

देशभर में बढ़ रहे वायु प्रदूषण का असर देहरादून में भी साफ दिख रहा है। राजधानी की हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। मंगलवार को इस साल अब तक सबसे खराब वायु गुणवत्ता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार देहरादून का एक्यूआई 294 है। दीपावली के बाद देहरादून में 20 अक्तूबर को अधिकतम 254 एक्यूआई दर्ज किया गया था।

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते एक्यूआई से हाहाकार मचा हुआ है। दिल्ली-नोएडा समेत कई शहरों में बढ़ता वायु प्रदूषण लोगों की जान पर खतरा बन रहा है। देहरादून अपनी स्वच्छ आबोहवा के लिए मशहूर है, लेकिन दिसंबर में कुछ दिनों को छोड़ दें तो लगातार यहां भी हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। दिन ढलने के बाद शहर में स्मॉग छाया हुआ है। दून की हवा की गुणवत्ता भी दिल्ली जैसी ही है।

उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी वायु गुणवत्ता सूचकांक में सोमवार का एक्यूआई 299 दर्ज किया गया। पीएम 2.5 का स्तर 119.83 और पीएम 10 का स्तर 134.11 दर्ज किया गया। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से मंगलवार को जारी बुलेटिन के अनुसार देहरादून का एक्यूआई 294 दर्ज किया गया। सीपीसीबी ने भी प्रदूषण का मुख्य कारण पीएम 2.5 और पीएम 10 का बढ़ा हुआ स्तर ही माना है।

जल्द राहत के आसार नहीं, सांस के मरीजों की बढ़ी चिंता

वायु गुणवत्ता में अगले कुछ दिन भी खास सुधार देखने को नहीं मिलेगा। विशेषज्ञों की मानें तो बारिश होने या तेज हवाएं चलने से एक्यूआई नीचे आ सकता है, लेकिन अगले एक-दो दिनों तक इसकी ज्यादा संभावना नहीं है। बारिश की बूंदें हवा से धूल, पराग और प्रदूषक कणों को नीचे गिरा देती हैं। इसी तरह तेज हवाएं इन प्रदूषकों को फैला देती हैं। इससे हवा साफ होती है। यह एक प्राकृतिक सफाई प्रक्रिया है, जिसे वेट डिपोजीशन या रेन वाशआउट कहते हैं। इससे कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है। फिलहाल सांस के मरीजों की चिंता बढ़ी हुई है। चिकित्सकों के मुताबिक एक्यूआइ 200 के पार होते ही सांस के रोगियों, बुजुर्गों और बच्चों के लिए खतरा बढ़ जाता है। ऐसे लोगों को खास सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

दीपावली के दौरान शहर का अधिकतम एक्यूआई

18 अक्तूबर – 171

19 अक्तूबर – 162

20 अक्तूबर – 254

21 अक्तूबर – 174

22 अक्तूबर – 149

स्रोत – उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

दिसंबर में देहरादून का एक्यूआई

01 दिसंबर – 131

04 दिसंबर – 173

05 दिसंबर – 138

06 दिसंबर – 201

07 दिसंबर – 161

10 दिसंबर – 151

11 दिसंबर – 199

15 दिसंबर – 189

16 दिसंबर – 299

17 दिसंबर – 294 सीपीसीबी

स्रोत – उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

ऋषिकेश का एक्यूआई भी 100 पार

बढ़ रहे प्रदूषणसे ऋषिकेश की वायु गुणवत्ता भी प्रभावित हुई है। ऋषिकेश का एक्यूआई मंगलवार को 105 दर्ज किया गया। जो खराब श्रेणी में तो नहीं आता लेकिन, सालभर अच्छी हवा, बेहद कम एक्यूआई वाले शहर के लिए चिंता की बात है।

क्या है पीएम 10 और पीएम 2.5
पीएम 10 और पीएम 2.5, हवा में मौजूद ठोस कणों या तरल बूंदों (पार्टिकुलेट मैटर) के प्रकार हैं। इनमें पीएम 10 का व्यास 10 माइक्रोमीटर (सूक्ष्म) या उससे कम होता है। पीएम 2.5 का व्यास 2.5 माइक्रोमीटर या उससे कम होता है। पीएम 2.5 अपने छोटे आकार के कारण फेफड़ों में गहराई तक जाकर खून में मिल सकता है। इससे यह पीएम 10 से ज्यादा खतरनाक होता है।

दानी जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के मैदानी जिलों विशेषकर हरिद्वार और ऊधमसिंहर नगर जिले में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं।

 

Share :
Tagsdehradun newshindi newsuttarakhand
Previous Article

हिमाचल: कार्निवल के नाम पर उगाही का ...

Next Article

चंडीगढ़: 15 जनवरी से ‘वन सिटी–वन पार्किंग’ ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Murder
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कांगड़ा: शिव नुआले में भजन गा रहे व्यक्ति पर पड़ोसी का तेजधार हथियार से हमला, मौत

    December 16, 2024
    By hinditvnews
  • hpbose
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Bilaspur: ज्योरा स्कूल के 9 छात्रों को ग्रेस मार्क्स देने का फैसला

    May 22, 2026
    By hinditvnews
  • Sanjay
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    संजय कुमार ने माउंट मकालू फतह कर लहराया तिरंगा

    May 20, 2025
    By hinditvnews
  • Kk
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    सूबेदार कुलदीप चंद की अंतिम यात्रा: सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन

    April 13, 2025
    By hinditvnews
  • Anurag Thakur Vinod Sultanpuri
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Election 2024: दो दिन अवकाश के बाद आज होगा नामांकन, अनुराग ठाकुर व विनोद सुल्तानपुरी सहित ये दिग्गज ...

    May 13, 2024
    By hinditvnews
  • WEATHER
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: आज भी मौसम खराब, 25-27 मई साफ, 28 से फिर बदलेगा मौसम

    May 24, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Fir
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी से जमीन बेचने की कोशिश, केस दर्ज

  • Kcc
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में 8 साल बाद भी नहीं भरे 216 पद

  • Kangra news
    कांगड़ाधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kangra News: लोगों को लगाने लगा चूना

Timeline

  • September 29, 2026

    Percept Live Unveils the Debut Edition of 'Aaj ka Scene'

  • September 29, 2026

    Hatsun Agro Product Ltd. Partners with Government of Odisha and State Bank of India to Launch 'Go-Dhan' to Empower Dairy Farmers

  • September 29, 2026

    Volkswagen Group Digital Solutions India Strengthens Emergency Preparedness Through Mission Prafulla

  • September 29, 2026

    Ai+ Smartphone Brings Flagship Innovation to Millions This Festive Season with Pulse 2 FE, NovaTab and LapTab

  • September 29, 2026

    International School of Design Receives Two National Awards at 15th National Education Excellence Conclave

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Percept Live Unveils the Debut Edition of 'Aaj ka Scene'

    Percept Live Unveils the Debut Edition of 'Aaj ka Scene'

    By hinditvnews
    September 29, 2026
  • Hatsun Agro Product Ltd. Partners with Government of Odisha and State Bank of India to Launch 'Go Dhan' to Empower Dairy Farmers

    Hatsun Agro Product Ltd. Partners with Government of Odisha and State Bank of India to ...

    By hinditvnews
    September 29, 2026
  • Volkswagen Group Digital Solutions India Strengthens Emergency Preparedness Through Mission Prafulla

    By hinditvnews
    September 29, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.