Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Rajasthan: राहुल के कोटा दौरे से पहले गहलोत का हमला, बोले- भाजपा बौखला गई

  • UP: राम मंदिर पहुंची SIT, पुजारियों व ट्रस्ट पदाधिकारियों से फिर पूछताछ

  • UP: सीएम योगी बोले- माफियाओं का खात्मा मेरा प्रिय विषय

  • Haryana News: POCSO केस में पुलिस लापरवाही से आहत दंपती ने बेटी संग खाया जहर

  • Haryana: पानीपत में नया बिजली डिवीजन व दो सब-डिवीजन शुरू, सेवाएं होंगी बेहतर

शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal News: राज्य चयन आयोग करेगा पहली भर्ती… 30 मार्च को OTA परीक्षा, 10 मार्च को जारी होंगे एडमिट कार्ड

Himachal News: राज्य चयन आयोग करेगा पहली भर्ती… 30 मार्च को OTA परीक्षा, 10 मार्च को जारी होंगे एडमिट कार्ड

By hinditvnews
February 26, 2024
311
0
Hmssc

हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग भंग होने के बाद पहली बार भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है और करीब पांच माह पहले स्थापित हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर 30 मार्च को पहली भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। राज्य चयन आयोग के प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र सांजटा ने बताया आपरेशन थियेटर असिस्टेंट (ओटीए) के पोस्ट कोड 1073 के 162 पदों के लिए भर्ती होंगी।

HIGHLIGHTS

  1. वेबसाइट पर डाली अस्वीकृत हुए आवेदनों की सूची, चार मार्च तक भेज सकते हैं पक्ष
  2. कर्मचारी चयन आयोग के भंग होने के बाद से पहली बार हो रही भर्ती
  3. 1073 पोस्ट कोड के 162 पदों के लिए ली जाएगी कंप्यूटर आधारित परीक्षा हमीरपुर/शिमला। हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग भंग होने के बाद पहली बार भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। करीब पांच माह पहले स्थापित हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर 30 मार्च को पहली भर्ती परीक्षा आयोजित कर रहा है।राज्य चयन आयोग के प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र सांजटा ने बताया आपरेशन थियेटर असिस्टेंट (ओटीए) के पोस्ट कोड 1073 के 162 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इस परीक्षा के लिए राज्य चयन आयोग ने नोटिस निकाल दिया है। यह परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित होगी, जिसकी सभी तैयारियां कर ली गई हैं। एक सप्ताह बाद एक और पोस्ट कोड पर भर्ती निकाली जाएगी।

    इस वजह से किया गया था कर्मचारी चयन आयोग को भंग

    उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2022 में कर्मचारी चयन आयोग की पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का पता चला था। इसके बाद जांच में 14 से अधिक भर्तियों के पेपर लीक होने की बात सामने आई थी।

    इस वजह से प्रदेश सरकार ने पिछले साल जनवरी में कर्मचारी चयन आयोग को भंग कर दिया था। इसके बाद से भर्ती प्रक्रिया पर विराम लग गया था। यह पद पूर्व में भंग किए गए कर्मचारी चयन आयोग द्वारा विज्ञापित किए गए थे। 24 सितंबर 2022 को इनके संबंध में विज्ञापन निकाला गया था।

    अभ्यर्थियों की सूची की गई अपलोड

    अस्वीकृति के कारणों सहित सूची राज्य चयन आयोग की अधिकारिक वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर पर अभ्यर्थियों की सूची अपलोड कर दी गई है। उम्मीदवार विवरण के लिए डाउनलोड अनुभाग पर जा सकते हैं।

    अस्वीकृति के विरुद्ध कोई आपत्ति यदि हो तो विज्ञापन में जरूरी दस्तावेजों के साथ चार मार्च 2024 तक प्रशासनिक अधिकारी राज्य चयन आयोग के कार्यालय में ई-मेल के माध्यम से जानकारी ली जा सकती है।

    आयोग ने ये कहा

    आयोग की ओर से कहा गया है कि ऐसा न करने पर उन उम्मीदवारों की उम्मीदवारी निरस्त कर दी जाएगी और उसके बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। राज्य चयन आयोग के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. आरके पुरथी ने बताया यह इस आयोग की पहली भर्ती होगी।

    इसे कैबिनेट ने अपनी मंजूरी प्रदान की है। युवाओं को 10 मार्च से एडमिट कार्ड मिलना शुरू हो जाएंगे। वह वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

    तीन परीक्षा केंद्र होंगे

    राज्य चयन आयोग की ओर से ली जाने वाली इस पहली परीक्षा के लिए तीन सेंटर बनाए जा रहे हैं। एक परीक्षा केंद्र कांगड़ा में होगा, तो हमीरपुर व तीसरा परीक्षा केंद्र शिमला में बनाया जाएगा। इन तीनों परीक्षा केंद्रों में कंप्यूटर पर आधारित प्रतियोगी परीक्षा ली जाएगी।

    पहली परीक्षा 15 कर्मचारियों के सहारे होगी

    राज्य चयन आयोग के पास अभी पुराने आयोग के ही 15 कर्मचारी हैं, जिनसे काम चलाया जाएगा। इसके बाद जैसे-जैसे भर्तियों का काम बढ़ेगा, सरकार से और कर्मचारी भी लिए जाएंगे। इससे पहले वाले आयोग में करीब 100 कर्मचारी थे, जिनको वापस उनके मूल विभागों में भेज दिया था।केवल 15 कर्मचारी यहां पर रखे गए हैं, जिनको पूरी जांच पड़ताल के बाद यहां रखा गया है। पूर्व के कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से हुई परीक्षाएं जांच के दायरे में हैं।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi news
Previous Article

छोटी बहन को सरकारी नौकरी, परिवार को ...

Next Article

Chamba News: जिले में 71 ट्रांसफार्मर खराब… ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा: सीएम सुक्खू ने चिट्टा तस्करी में 60 अधिकारियों, कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी

    March 20, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    उत्तर प्रदेश

    UP: सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, मूल्यांकन में खामियों के आरोप

    May 29, 2026
    By hinditvnews
  • Education Himachal 41633d4635a4dfecbee1bf6a3f1c4a46
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल प्रदेश के 544 स्कूलों में आम जनता के लिए बनेंगे रीडिंग रूम

    December 6, 2024
    By hinditvnews
  • Uk Weathers
    Weatherउत्तराखण्ड

    उत्तराखंड Weather: भारी बारिश जारी, 24 सितंबर तक अलर्ट

    September 19, 2025
    By hinditvnews
  • Kangna
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: शादी की अफवाहों पर कंगना रनौत ने तोड़ी चुप्पी

    May 23, 2026
    By hinditvnews
  • Weather
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड मौसम: पहाड़ों में तूफान का अलर्ट, मैदानों में बढ़ेगी गर्मी

    May 23, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Kangra News
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    Kangra : गगल बाजार में मेडिकल स्टोर पर छापा

  • Taxi
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बढ़े टैक्स से भडक़े टैक्सी आपरेटर, करेंगे आंदोलन

  • himachal
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: जोबरंग गांव के फांडी नाला में आई बाढ़, कई भागों में पांच दिन भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट

Timeline

  • June 16, 2026

    Rajasthan: राहुल के कोटा दौरे से पहले गहलोत का हमला, बोले- भाजपा बौखला गई

  • June 16, 2026

    UP: राम मंदिर पहुंची SIT, पुजारियों व ट्रस्ट पदाधिकारियों से फिर पूछताछ

  • June 16, 2026

    UP: सीएम योगी बोले- माफियाओं का खात्मा मेरा प्रिय विषय

  • June 16, 2026

    Haryana News: POCSO केस में पुलिस लापरवाही से आहत दंपती ने बेटी संग खाया जहर

  • June 16, 2026

    Haryana: पानीपत में नया बिजली डिवीजन व दो सब-डिवीजन शुरू, सेवाएं होंगी बेहतर

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ashok

    Rajasthan: राहुल के कोटा दौरे से पहले गहलोत का हमला, बोले- भाजपा बौखला गई

    By hinditvnews
    June 16, 2026
  • Ayodhya Ram Mandir Timings And History 1

    UP: राम मंदिर पहुंची SIT, पुजारियों व ट्रस्ट पदाधिकारियों से फिर पूछताछ

    By hinditvnews
    June 16, 2026
  • Yogi

    UP: सीएम योगी बोले- माफियाओं का खात्मा मेरा प्रिय विषय

    By hinditvnews
    June 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.