Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: करवा चौथ से पहले कोमल ने खोया पति चंद्रमणि

  • हिमाचल: कांगड़ा में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

  • शिमला: संजौली में पुलिसकर्मी से अभद्रता, दो पर केस दर्ज

  • हिमाचल: 470 स्कूल एक कमरे में, 2122 में सिर्फ 2 क्लासरूम

  • हिमाचल: कालका-शिमला ट्रैक पर दौड़ेगी हाइड्रोजन ट्रेन

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›दिल्ली में हिमाचल भवन को कुर्क करने के आदेश

दिल्ली में हिमाचल भवन को कुर्क करने के आदेश

By hinditvnews
November 19, 2024
352
0
Himachal Bhawan

दिल्ली में हिमाचल भवन को कुर्क करने के आदेश:कंपनी के 64 करोड़ न चुकाने पर हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला, 7% ब्याज भी देना होगा

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला  Published by: Megha Jain Updated Tue, 19 Nov 2024

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने ऊर्जा विभाग द्वारा आर्बिट्रेशन अवॉर्ड का पालन न करने पर नई दिल्ली स्थित हिमाचल भवन (Himachal Bhawan) को कुर्क करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव को इस बात की जांच करने के भी निर्देश दिए हैं कि किसकी लापरवाही के कारण 64 करोड़ रुपये की अवॉर्ड राशि कोर्ट में जमा नहीं की गई।

 शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आर्बिट्रेशन अवॉर्ड का पालन करने के लिए नई दिल्ली के 27 सिकंदरा रोड मंडी हाउस स्थित हिमाचल भवन (Himachal Bhawan) को कुर्क करने का आदेश जारी किया है। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल ने सेली हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी लिमिटेड की ओर से ऊर्जा विभाग के विरुद्ध दायर अनुपालना याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया।

कोर्ट में जमा नहीं की गई है इतनी राशि

कोर्ट ने ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव को इस बात की तथ्यात्मक जांच करने का आदेश भी दिया कि किस विशेष अधिकारी अथवा अधिकारियों की चूक के कारण 64 करोड़ रुपये की सात प्रतिशत ब्याज सहित अवॉर्ड राशि कोर्ट में जमा नहीं की गई है। कोर्ट ने कहा कि दोषियों का पता लगाना इसलिए आवश्यक है क्योंकि ब्याज को दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों से व्यक्तिगत रूप से वसूलने का आदेश दिया जाएगा। 

15 दिन के भीतर जांच करने का आदेश

कोर्ट ने 15 दिन के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट अगली तिथि को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने का आदेश भी दिया। मामले पर सुनवाई छह दिसंबर को होगी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि हाईकोर्ट की एकलपीठ ने 13 जनवरी 2023 को प्रतिवादियों को याचिकाकर्ता की ओर से जमा किए गए 64 करोड़ रुपये के अग्रिम प्रीमियम को याचिका दायर करने की तिथि से इसकी वसूली तक सात प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से ब्याज सहित वापस करने का निर्देश दिया था। 

हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश

इस निर्णय पर खंडपीठ ने इस शर्त पर रोक लगाई थी कि यदि प्रतिवादी उक्त राशि कोर्ट में जमा करवाने में असमर्थ रहते हैं तो अंतरिम आदेश हटा लिए जाएंगे। राशि जमा न करने पर हाईकोर्ट की खंडपीठ ने 15 जुलाई 2024 को एकलपीठ के निर्णय पर लगाई रोक हटाने का आदेश जारी किया।

 

इन तथ्यों को देखते हुए कोर्ट ने कहा कि चूंकि प्रतिवादी-राज्य के पक्ष में कोई अंतरिम आदेश नहीं है, इसलिए आर्बिट्रेशन अवॉर्ड को लागू करना इसलिए आवश्यक है क्योंकि सरकार की ओर से अवॉर्ड राशि जमा करने में देरी से दैनिक आधार पर ब्याज लग रहा है, जिसका भुगतान सरकारी खजाने से किया जाना है।

 

जयराम ठाकुर ने सरकार पर बोला हमला

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल भवन प्रदेश की सम्मानजनक प्रॉपर्टी है जहां हम हर हिमाचली सम्मान के साथजाता है। हिमाचल भवन को नीलाम करने के आदेश सरकार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार लगातार ऐसे फैसले ले रही है जिससे हिमाचल प्रदेश की फजीहत हो रही है।

 

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

Bharat Dev Varma Dies: मुनमुन सेन के ...

Next Article

HPTDC Hotel Issue: अब क्या करें? शादी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Earthquake
    दिल्ली

    दिल्ली-एनसीआर में 4.0 तीव्रता का भूकंप, तेज झटकों से दहशत

    February 17, 2025
    By hinditvnews
  • Chitta
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Chitta smuggler: जंगल में अकेला रहता था पिंटू

    November 19, 2024
    By hinditvnews
  • Sharab
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 20 साल तक के 14% युवाओं को शराब की लत, अध्ययन में खुलासा

    January 20, 2025
    By hinditvnews
  • Accident
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    चंबा हादसा: मुंडन संस्कार से लौट रहे सात लोगों की मौत, बोलेरो खाई में गिरी

    June 18, 2026
    By hinditvnews
  • Dharamshala
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    आईपीएल 2025: किंग्स धर्मशाला में हार का क्रम तोड़ने उतरेगा

    April 30, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal Pradesh Monsoon
    मौसमशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मानसून: हिमाचल में सितंबर के चार दिन सामान्य से 325 फीसदी अधिक बरसे बादल,

    September 5, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Rahul
    कांगड़ाधर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: कांगड़ा के गुप्त गंगा पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

  • Khera
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री सुक्खू के प्रधान सचिव भरत खेड़ा को केंद्र सरकार में मिली नियुक्त

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हाईकोर्ट की सख्ती: कानून तोड़ने वालों की नौकरी नहीं

Timeline

  • October 23, 2026

    हिमाचल: करवा चौथ से पहले कोमल ने खोया पति चंद्रमणि

  • October 23, 2026

    हिमाचल: कांगड़ा में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

  • October 23, 2026

    शिमला: संजौली में पुलिसकर्मी से अभद्रता, दो पर केस दर्ज

  • October 23, 2026

    हिमाचल: 470 स्कूल एक कमरे में, 2122 में सिर्फ 2 क्लासरूम

  • October 23, 2026

    हिमाचल: कालका-शिमला ट्रैक पर दौड़ेगी हाइड्रोजन ट्रेन

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Chandramani

    हिमाचल: करवा चौथ से पहले कोमल ने खोया पति चंद्रमणि

    By hinditvnews
    October 23, 2026
  • Kangra

    हिमाचल: कांगड़ा में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

    By hinditvnews
    October 23, 2026
  • Police

    शिमला: संजौली में पुलिसकर्मी से अभद्रता, दो पर केस दर्ज

    By hinditvnews
    October 23, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.