उत्तराखंड में जल्द शुरू होंगे पॉलीग्राफ टेस्ट, बाहर नहीं जाएगी पुलिस

Uttarakhand: अब अपराधियों से सच उगलवाने के लिए बाहर नहीं जाएगी पुलिस, जल्द पॉलीग्राफ टेस्ट की व्यवस्था शुरू
हिंदी टीवी, देहरादून Published by: Megha Jain Updated Mon, 04 May 2026
पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट की व्यवस्था नहीं होने से उत्तराखंड पुलिस इसके लिए दिल्ली, चंडीगढ़, हैदराबाद आदि जगहों की लैब पर निर्भर होना पड़ता है। पिछले साल इन दोनों टेस्ट के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था जिसमें शासन ने पॉलीग्राफ टेस्ट की व्यवस्था करने की स्वीकृति दे दी है।
पेशेवर अपराधियों से सच उगलवाने के लिए पुलिस को दिल्ली व अन्य शहरों की दौड़ नहीं लगानी होगी। इसके लिए अब जल्द ही प्रदेश में ही पॉलीग्राफ टेस्ट की व्यवस्था शुरू हो जाएगी। शासन ने इसके लिए फॉरेंसिक लैब को स्वीकृति दे दी है।
फॉरेंसिक की ओर से पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट की व्यवस्था के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। इसमें से फिलहाल पॉलीग्राफ टेस्ट की व्यवस्था करने की स्वीकृति मिली है। प्रदेश में अब तक पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट की पुलिस तंत्र में व्यवस्था नहीं है। इसके लिए दिल्ली, चंडीगढ़, हैदराबाद आदि जगहों की लैब पर निर्भर होना पड़ता है। दरअसल, किसी जटिल अपराध जिसमें पुलिस को लगता है कि आरोपी झूठ बोल रहा है तो सच उगलवाने के दो तरीके प्रचलित हैं।















