Uttarakhand: लोअर PCS भर्ती धीमी, 328 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू बुलावा

उत्तराखंड लोअर पीसीएस: भर्ती में तेजी न आने से अभ्यर्थी परेशान, आयोग ने 328 को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया
हिंदी टीवी न्यूज, देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Tue, 21 Jul 2026
उत्तराखंड लोअर पीसीएस-2024 भर्ती की धीमी रफ्तार को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इंटरव्यू शेड्यूल और सीमित अभ्यर्थियों को बुलाने के फैसले पर सवाल उठाते हुए युवाओं ने प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की है।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा (लोअर पीसीएस) 2024 के साक्षात्कार कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के युवाओं में आक्रोश है। उनका कहना है कि आयोग ने 413 में से 328 अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया है। बाकी कब बुलाए जाएंगे, पता नहीं। इस कारण ये भर्ती 2027 तक पूरी होने का अनुमान है।















