पंजाब कैबिनेट: बैठक आज, विधानसभा सत्र पर लगेगी मुहर

Punjab Cabinet: सीएम मान ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, विधानसभा सत्र पर लग सकती है मुहर
हिंदी टीवी न्यूज, चंडीगढ़। Published by: Megha Jain Updated Tue, 21 Jul 2026
सूत्रों के अनुसार कैबिनेट विधानसभा सत्र बुलाने को मंजूरी दे सकती है। सत्र इस महीने के अंत या अगले महीने की शुरुआत में आयोजित होने की संभावना है। इसमें कई महत्वपूर्ण विधायी और नीतिगत प्रस्ताव लाए जा सकते हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बैठक दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री आवास पर होगी। मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। बैठक का एजेंडा बाद में जारी किया जाएगा।
बैठक में मावां धीयां सत्कार योजना की अगली किस्त जारी करने पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। सरकार एक अगस्त से महिलाओं को सम्मान राशि देने की तैयारी में है। योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये दिए जा रहे हैं। सरकार पहली किस्त पहले ही जारी कर चुकी है।














