Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • रोहतक: रुपये के लेनदेन में युवक की पीटकर हत्या, 10 दिन में चौथी वारदात

  • Punjab: पटियाला-मोहाली में ED रेड, कारोबारी के घर दबिश; IPS से कनेक्शन का दावा

  • Mohali: सीरियल किलर मोनू को तीसरी उम्रकैद, DNA से खुला 15 साल पुराना मर्डर केस

  • उत्तराखंड: मानसून बाद खनन राजस्व का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

  • Uttarakhand: दोस्ती बनी दुश्मनी: हरदीप की हत्या, पत्नी ने मिटाए सबूत

Weatherउत्तराखण्डमौसम
Home›Weather›उत्तराखंड में तेजी से बदला मौसम का पैटर्न, मानसून आने के बाद पहले सप्ताह तीन गुना अधिक वर्षा

उत्तराखंड में तेजी से बदला मौसम का पैटर्न, मानसून आने के बाद पहले सप्ताह तीन गुना अधिक वर्षा

By hinditvnews
July 22, 2024
271
0
weather

उत्तराखंड में तेजी से बदला मौसम का पैटर्न

ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन का प्रभाव उत्तराखंड में भी व्यापक रूप से दिख रहा है। मैदानी इलाकों के साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में भी मौसम के पैटर्न में बदलाव देखने को मिल रहा है। शीतकाल में कम वर्षा, ग्रीष्मकाल में अत्यंत भीषण गर्मी के बाद अब मानसून में वर्षा के पैटर्न में उतार-चढ़ाव मौसम विज्ञानियों की चिंता बढ़ा रहा है।

देश के कुछ शोधार्थियों ने एक शोध में यह दावा किया है कि पिछले 40 वर्षों के दौरान उत्तराखंड के मौसम में व्यापक बदलाव आया है। इस बार मानसून की वर्षा में अनियमितता भी इस ओर इंगित कर रही है।

मानसून की दस्तक के बाद पहले सप्ताह उत्तराखंड में अत्यधिक वर्षा हुई। कुमाऊं में तो वर्षों का रिकार्ड भी टूटा। हालांकि, प्रदेश में बीते दो सप्ताह में सामान्य से कम वर्षा हुई, जिसमें गढ़वाल मंडल के जिलों में वर्षा बेहद कम दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश में वर्षा का पैटर्न भी पूरी तरह बदलने लगा है। कुछ क्षेत्रों में अतिवृष्टि तो कुछ क्षेत्रों में सूखे की स्थिति भविष्य के खतरे की ओर इशारा कर रही है।

जुलाई के शुरूआत में दर्ज की गई थी रिकॉर्ड वर्षा

बीते 27 जून को मानसून उत्तराखंड पहुंचने के बाद जुलाई की शुरुआत में रिकॉर्ड वर्षा दर्ज की गई। पहले सप्ताह में ही प्रदेश में सामान्य से करीब तीन गुना अधिक वर्षा हुई है। जबकि कुमाऊं में भारी से बहुत भारी वर्षा से एक ही दिन में वर्षा का 34 वर्ष पुराना रिकार्ड टूट गया। ऊधम सिंह नगर, चंपावत और नैनीताल में 400 मिमी तक वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा बागेश्वर और अल्मोड़ा में भी कई गुना अधिक वर्षा हुई है।

इधर, गढ़वाल मंडल में देहरादून टिहरी और पौड़ी में भी सामान्य से अधिक वर्षा हुई। इसके बाद अचानक मानसून रूठ गया। खासकर गढ़वाल के ज्यादातर क्षेत्रों में जुलाई के दूसरे और तीसरे सप्ताह में नाम मात्र की वर्षा हुई। दून में कहीं-कहीं वर्षा का क्रम बना रहा।

उधर, कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा का दौर अब भी जारी है। जुलाई के पहले सप्ताह में प्रदेश में औसत सामान्य वर्षा 94 मिमी के सापेक्ष 228 मिमी दर्ज की गई, जो कि सामान्य से 142 मिमी अधिक है। इसमें भी कुमाऊं के जिलों में सामान्य से पांच से सात गुना अधिक वर्षा दर्ज की गई है। बीते 34 वर्ष में यह सर्वाधिक है। इसके बाद जुलाई में अब तीन सप्ताह में प्रदेश में कुल औसत वर्षा 348 मिमी रिकार्ड की गई है, जो कि सामान्य वर्षा 275 मिमी से 26 प्रतिशत अधिक है। हालांकि, इसमें गढ़वाल के ज्यादातर जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई है।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन से तेज होगा वर्षा का क्रम

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ अपनी धुरी के साथ औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर चल रहा है। वहीं, मध्य राजस्थान पर एक साक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है और औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। जिसके हिमालयी क्षेत्र की ओर से बढ़ने की आशंका है। ऐसे में अगले कुछ दिन उत्तराखंड में भी वर्षा का दौर तेज हो सकता है।

Share :
Tagsuttrakhand
Previous Article

हिमाचल में नवनिर्वाचित विधायकों ने ग्रहण की ...

Next Article

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना…पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Uncategorized

    आज भी बरसेंगे मेघ, कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 15 घंटे बाद खुला यमुनोत्री हाईवे

    August 17, 2024
    By hinditvnews
  • uttrakhand
    election 2024उत्तराखण्ड

    मंगलौर सीट भाजपा के हाथ से निकली, काजी की जीत, बदरीनाथ में भी कांग्रेस आगे

    July 13, 2024
    By hinditvnews
  • Kedar
    kedarnath yatraउत्तराखण्डधार्मिकधार्मिक यात्रा

    Kedarnath: धाम में अभी भी हैं 2300 लोग, 400 आज लौटेंगे वापस, अब बिना भक्तों के होगी बाबा की आरती

    August 6, 2024
    By hinditvnews
  • uttrakhand
    Weatherउत्तराखण्ड

    Uttarakhand: कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा स्थगित, राहुल गांधी के दिशा-निर्देश पर किया गया एलान

    August 2, 2024
    By hinditvnews
  • uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: कैबिनेट की बैठक आज, उत्तराखंड धर्मस्व तीर्थांटन परिषद समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    July 18, 2024
    By hinditvnews
  • Uttarakhand High Court
    उत्तराखण्ड

    नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई: नक्शा पास कराने की बाध्यता खत्म करने पर राज्य सरकार से जवाब तलब, जानिए मामला?

    July 24, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Download (67)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: शादी समारोह के लिए राशन डिपुओं में सस्ता तेल देने के नियम होंगे तय

  • Himachal
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Fire in Mandi: जोगेंद्रनगर में पशुशाला में लगी आग, प्रशासन ने दी 25 हजार की फौरी राहत

  • WEATHER
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: इस दिन से बदलेगा हिमाचल प्रदेश का मौसम

Timeline

  • September 16, 2026

    रोहतक: रुपये के लेनदेन में युवक की पीटकर हत्या, 10 दिन में चौथी वारदात

  • September 16, 2026

    Punjab: पटियाला-मोहाली में ED रेड, कारोबारी के घर दबिश; IPS से कनेक्शन का दावा

  • September 16, 2026

    Mohali: सीरियल किलर मोनू को तीसरी उम्रकैद, DNA से खुला 15 साल पुराना मर्डर केस

  • September 16, 2026

    उत्तराखंड: मानसून बाद खनन राजस्व का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

  • September 16, 2026

    Uttarakhand: दोस्ती बनी दुश्मनी: हरदीप की हत्या, पत्नी ने मिटाए सबूत

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crime

    रोहतक: रुपये के लेनदेन में युवक की पीटकर हत्या, 10 दिन में चौथी वारदात

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Ed

    Punjab: पटियाला-मोहाली में ED रेड, कारोबारी के घर दबिश; IPS से कनेक्शन का दावा

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Himachal High Court

    Mohali: सीरियल किलर मोनू को तीसरी उम्रकैद, DNA से खुला 15 साल पुराना मर्डर केस

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.