Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Ramaiah Memorial Hospital Hosts Organ Donation Awareness Drive; Karnataka Health Minister Graces the Occasion

  • Meet PayU Agent HQ: Merchants' Own AI Agents Team, Built to Power Their Agentic Commerce Journey End-to-End

  • MSI Launches 'September Promotions 2026' with Exclusive Channel Offers and Extended Financing Benefits

  • MRG Group Expands MRG Crown Clubhouse to 30,000 Sq. Ft., Launches Club Jewel

  • Interdisciplinary Knowledge Essential for Future Engineers, Says IISc Professor Arindam Ghosh

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›उम्मीदों का बजट: अस्पताल की गाड़ी जाए घर, निशुल्क हो मरीजों का उपचार

उम्मीदों का बजट: अस्पताल की गाड़ी जाए घर, निशुल्क हो मरीजों का उपचार

By hinditvnews
February 9, 2024
401
0
cm sukhu hp

हिमाचल प्रदेश में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए स्वास्थ्य अधिकारियों में खूब माथापच्ची चल रही है। मुख्यमंत्री सुक्खू की स्वयं स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ तीन बैठकें हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 17 फरवरी को वार्षिक बजट पेश करने जा रहे हैं। इस बजट से जनता को कई उम्मीदें हैं। इसी साल लोकसभा चुनाव होने हैं। इसे भी ध्यान में रखते हुए बजट तैयार किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए स्वास्थ्य अधिकारियों में खूब माथापच्ची चल रही है। मुख्यमंत्री सुक्खू की स्वयं स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ तीन बैठकें हो चुकी हैं। मरीजों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों के अस्पतालों में न जाना पड़े, इसको लेकर भी स्वास्थ्य के आधारभूत ढांचा विकसित किए जाने पर जोर रहने की संभावना है।कांग्रेस ने हिमाचल की जनता को 10 गारंटियां दी हैं। आठवीं गारंटी में ‘अस्पताल की गाड़ी आएगी गांव, लोगों को मुफ्त दवा और इलाज मुफ्त होगा’ इसको भी बजट में शामिल करने की पहल की जा सकती है। हिमाचल प्रदेश में एंबुलेंस का दायरा बढ़ाए जाने पर भी राज्य सरकार को सुझाव मिले हैं। लोगों ने गंभीर बीमारी से ग्रस्त बुजुर्ग के इलाज के लिए डॉक्टरों को स्वास्थ्य किट के साथ घर भेजने की बात कही है। आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज के अलावा अन्य चारों मेडिकल कॉलेजों में रोबेटिक सर्जरी होगी।
नए नर्सिंग कॉलेज खोलने को मंजूरी देने के साथ-साथ आपात विभाग में विशेषज्ञ रोटेशन में सेवाएं देंगे। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में कैंसर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोला जाना है। इस विषय पर मुख्यमंत्री केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिल चुके हैं। आदर्श अस्पतालों में छह विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती होगी। इसके लिए सरकार पांच सौ डॉक्टरों, चार हजार नर्सों और तीन हजार फार्मासिस्टों की भर्ती की घोषणा कर सकती है। स्वास्थ्य केंद्रों में भी विशेषज्ञ डाॅक्टरों को मरीजों के उपचार के लिए लगाया जा सकता है। हर अस्पताल में एमआरआई और सिटी स्कैन की सुविधा मुहैया कराए जाने पर भी अधिकारियों और जनता की भी राय मांगी गई है।

मेडिकल कालेजों में आधारभूत ढांचा विकसित करने की जरूरत : वर्मा
स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एमआर वर्मा ने कहा कि हिमाचल में लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्पेशलिस्ट डाक्टरों की भर्ती होनी चाहिए। आईजीएमसी और टांडा के अलावा हिमाचल में चार नए मेडिकल कालेज और चम्याणा सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल हैं। इनमें अब आधारभूत ढांचा विकसित किए जाने की जरूरत है।
एक छत के नीचे सभी चिकित्सा सुविधाएं हों उपलब्ध : डॉ. पॉल
इंदिरा गांधी मेडिकल काॅलेज सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. सुरेंद्र पॉल ने कहा कि अस्पतालों में मरीजों को एक छत के नीचे सभी चिकित्सा सुविधा मुहैया होनी चाहिए, ताकि मरीज भटकें नहीं। अस्पतालों में सबसे बड़ी समस्या पार्किंग की है। मरीज के तीमारदारों को गाडी खड़ी करने की लिए पार्किंग नहीं मिल पाती। आईजीएमसी और चम्याणा अस्पताल के बीच मरीजों की सुविधा के लिए तालमेल बैठना होगा। मरीजों को सभी सुविधा अस्पतालों में मिले ताकि उन्हें पीजीआई व एम्स जाने की जरूरत न पड़े।
स्वास्य्य के क्षेत्र में बजट से उम्मीदें
– मरीजों को निशुल्क दवाइयां व अस्पताल में निशुल्क उपचार हो।
– पीजीआई और एम्म की तर्ज पर मेडिकल कालेजों में मिले चिकित्सा सुविधा।
– स्पेशलिस्ट डाक्टरों की तैनाती हो।
– बड़े ऑपरेशन करने के लिए महीने में एक बाहर बाहरी राज्यों से डॉक्टर बुलाए जाएं।
– टेलीमेडिसन चिकित्सा सुविधा को मजबूत करने की जरूरत।
-आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज के अलावा अन्य मेडिकल कालेजों में भी रोबोटिक सर्जरी की सुविधा मिले

ओपीएस न मिलने और भर्ती एवं पदोन्नति प्रक्रिया बंद होने से बिजली कर्मचारी खफा
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ ने ओपीएस बहाल न होने और भर्ती एवं पदोन्नति प्रक्रिया ठप होने पर नाराजगी जताई है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण कापटा ने एक प्रेस बयान के माध्यम से कहा कि प्रदेश में भारी बर्फबारी की वजह से बाधित हुई विद्युत व्यवस्था को पुनः पटरी पर लाने के लिए प्रदेश भर के विद्युत कर्मचारी फील्ड एवं तकनीकी कर्मचारियों की कमी के बावजूद दिन रात कार्य कर रहे हैं। उन्होंने फील्ड एवं तकनीकी कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि कार्य के साथ-साथ अपनी सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें और सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करें। लक्ष्मण कापटा ने कहा है कि सरकार और विद्युत प्रबंधन वर्ग भी फील्ड एवं तकनीकी कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा का लोहा मानती है। परंतु यह बड़े खेद का विषय है कि विगत एक वर्ष से बिजली बोर्ड के लगभग 6500 कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली से महरूम रखा गया है और यह मामला अधर में लटका पड़ा है।
Share :
Tagsअस्पताल की गाड़ी जाए घरउम्मीदों का बजट
Previous Article

Himachal: सुल्तानपुर डाकखाना में 80 लाख रुपये ...

Next Article

लाहौल में शीतलहर: तापमान माइनस 27 डिग्री ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Kangra Tea
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    International Tea Day: अब पालमपुर से बिकेगी कांगड़ा चाय, बेयर हाउस की तैयारी

    May 21, 2025
    By hinditvnews
  • Akhilesh yadav
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल न्यूज़: आश्रम की कच्ची सड़क पर अखिलेश यादव का तंज, ट्वीट से साधा निशाना

    February 25, 2026
    By hinditvnews
  • himachal
    healthhospitalहिमाचल प्रदेश

    मेडिकल कॉलेजों में रेजिडेंट डॉक्टर 12 घंटे से ज्यादा नहीं देंगे ड्यूटी, सरकार ने कॉलेज प्रबंधन

    August 23, 2024
    By hinditvnews
  • weather
    Weatherशिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather News: हिमाचल में बारिश बनी आफत… घरों में घुसा पानी, 62 सड़कें बंद; जानिए मौसम का पूरा अपडेट

    July 7, 2024
    By hinditvnews
  • Zheel
    लाहौल & स्पीतिहिमाचल प्रदेश

    गेफांग गाथ ग्लेशियर से बनी झील मचा सकती है तबाही

    October 12, 2023
    By hinditvnews
  • Khaad
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: यूरिया खाद पहुंची, किसानों-बागवानों को राहत

    June 9, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Hindu
    HoroscopenahanNetflixOTTकुल्लूधर्मशालामंडीशिमलासिरमौरहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग

  • Ias Transfer
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: दो IAS अधिकारियों के तबादले, नई नियुक्तियां तय

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल सूचना आयोग: आरटीआई आवेदन का जवाब नहीं देने पर जनसूचना अधिकारी को 15,000 जुर्माना

Timeline

  • September 10, 2026

    Ramaiah Memorial Hospital Hosts Organ Donation Awareness Drive; Karnataka Health Minister Graces the Occasion

  • September 10, 2026

    Meet PayU Agent HQ: Merchants' Own AI Agents Team, Built to Power Their Agentic Commerce Journey End-to-End

  • September 10, 2026

    MSI Launches 'September Promotions 2026' with Exclusive Channel Offers and Extended Financing Benefits

  • September 10, 2026

    MRG Group Expands MRG Crown Clubhouse to 30,000 Sq. Ft., Launches Club Jewel

  • September 10, 2026

    Interdisciplinary Knowledge Essential for Future Engineers, Says IISc Professor Arindam Ghosh

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ramaiah Memorial Hospital Hosts Organ Donation Awareness Drive; Karnataka Health Minister Graces the Occasion

    Ramaiah Memorial Hospital Hosts Organ Donation Awareness Drive; Karnataka Health Minister Graces the Occasion

    By hinditvnews
    September 10, 2026
  • Meet PayU Agent HQ: Merchants' Own AI Agents Team, Built to Power Their Agentic Commerce Journey End to End

    Meet PayU Agent HQ: Merchants' Own AI Agents Team, Built to Power Their Agentic Commerce ...

    By hinditvnews
    September 10, 2026
  • MSI Launches 'September Promotions 2026' with Exclusive Channel Offers and Extended Financing Benefits

    MSI Launches 'September Promotions 2026' with Exclusive Channel Offers and Extended Financing Benefits

    By hinditvnews
    September 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.