Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

  • European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension II

  • Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

  • Council of Architecture's SHAPE 2026 International Conference on Sustainable Habitats Concludes at Chitkara University, Punjab

  • JK Cement's Buxar Plant Inaugurated by Hon'ble Deputy Chief Minister of Bihar in a Bhavya Lokarpan Ceremony

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›एचपीयू में बजट संकट: नीट, एचएएस, नेट प्रशिक्षण स्थगित

एचपीयू में बजट संकट: नीट, एचएएस, नेट प्रशिक्षण स्थगित

By hinditvnews
April 4, 2025
175
0
hpu

Himachal News: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के हाथ खड़े, बिना बजट नहीं बैठा नीट, एचएएस, नेट प्रशिक्षण का बैच

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Fri, 04 Apr 2025

बजट न मिलने के कारण हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र में नीट, जेईई, बैंक पीओ, यूजीसी नेट और एचएएस के प्रशिक्षण बैच नहीं बैठ पाया है।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चल रहे पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र में इस बार बजट न मिलने के कारण नीट, जेईई, बैंक पीओ, यूजीसी नेट और एचएएस के प्रशिक्षण बैच नहीं बैठ पाया है। प्रदेश सरकार की योजनाओं में आरक्षित श्रेणी अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने को खोले गए इस केंद्र में सरकार के बजट से ही छात्रों को कोचिंग दी जाती रही है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से विद्यार्थियों के लिए लाखों का बजट जारी होता है। इन दोनों वर्ग के लिए तय की वार्षिक आय की सीमा के अनुसार विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग दी जाती है। इन वर्ग के विद्यार्थियों को बाकायदा 2,500 मासिक स्टाइपंड भी दिया जाता है। इन कोचिंग बैच के शुरू न होने से इन आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को इस बार न तो कोचिंग मिलेगी और न ही उन्हें स्टाइपंड मिलेगा। इन कोचिंग बैच में सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को भी तय की गई फीस चुकाने पर प्रशिक्षण की सुविधा मिलती थी, जो इस बार नहीं मिलेगी।

पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र से प्रदेश भर के ऐसे आरक्षित वर्ग और सामान्य वर्ग के छात्र प्रशिक्षण की सुविधा लेते थे, जो निजी क्षेत्र के भारी भरकम फीस लेने वाले कोचिंग संस्थानों में नहीं जा पाते थे। ऐसे छात्र कोचिंग से वंचित रह गए हैं। केंद्र को 2018 में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से अंतिम बार बजट मिला था, जबकि अनुसूचित जनजाति विभाग की ओर से 2022 में अंतिम बार बजट मिला था। इस बजट को केंद्र खर्च कर चुका है।

यूपीएससी की टॉप-100 योजना में चल रहीं कोचिंग कक्षाएं
विवि परिसर में चल रहे पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र में वर्तमान में सिर्फ एक यूपीएससी कोचिंग का बैच बिठाया गया है। इसे केंद्र प्रदेश सरकार की कोचिंग कक्षाओं के लिए चलाई गई टॉप-100 योजना के तहत बजट मिला था। इसके लिए केंद्र का दिल्ली की एक संस्था के साथ करार हुआ है, जिसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन कोचिंग दी जा रही है।

बिना बजट से शुरू नहीं हो पाईं कोचिंग कक्षाएं
विवि के पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक और विवि के डीन प्लानिंग प्रो. जोगिंद्र धीमान ने माना कि इस बार सरकार के विभागों की ओर से कोचिंग बैच बिठाने को मांगा बजट नहीं मिला। इससे नीट, जेईई, बैंक पीओ, एचएएस और यूजीसी नेट का प्रशिक्षण बैच नहीं बिठाया जा सका। उन्होंने कहा कि बिना बजट के यह संभव नहीं था। केंद्र के पास पर्याप्त ढांचागत और आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध है, मगर बजट न होने से फैकल्टी की व्यवस्था करना और अन्य खर्च पूरे करना संभव नहीं है। धीमान ने कहा प्रदेश सरकार के साथ निजी कोचिंग संस्थान क्रेक के साथ निशुल्क कोचिंग को लेकर हुए करार को देखते हुए कोचिंग संस्थान क्रेक के साथ केंद्र में इन प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग शुरू करने पर बातचीत कर रहा है । यदि यह संभव हुआ तो, केंद्र जरूतरमंद छात्रों को कोचिंग की सुविधा प्रदान करने का प्रयास करेगा।
Share :
Tagshimachal pradeshHimachal Pradesh University is helpless without budget NEET HAS NET training batch could not be seatedhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल में गर्मी और बर्फबारी: मैदानी तपे, ...

Next Article

हिमाचल में GST ट्रिब्यूनल को मंजूरी, चयन ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: विंटर सीजन में 75% कम बारिश, 1 सप्ताह का पूर्वानुमान

    February 11, 2025
    By hinditvnews
  • Chitta
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Chitta Mafia: 3 तस्करों को मुर्गा बना कर पीटा, रैंज अफसर का बेटा बोला- ‘कभी-कभी पीता हूं’

    March 5, 2025
    By hinditvnews
  • cbi
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: ईपीएफओ ऑफिस बद्दी में CBI का छापा

    November 28, 2024
    By hinditvnews
  • Uttrakhand
    Weatherउत्तराखण्ड

    उत्तराखंड मौसम: पर्वतीय जिलों में आज बारिश, आने वाले दिनों का मौसम ऐसा रहेगा

    January 22, 2025
    By hinditvnews
  • Techincal
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 30-35 साल का इंतजार नहीं, जल्द दिया जाए प्रमोशन… हिमाचल के लैब तकनीशियन संघ ने की मांग

    January 23, 2024
    By hinditvnews
  • Paise
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: जमीन गिरवी के बाद भी किसानों से बैंक मांग रहे गारंटी

    January 30, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ऊना एसडीएम की जमानत याचिका पर 3 अक्तूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई

  • Snow
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HP Snowfall Pics: हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ की चादर, खूबसूरत नजारा

  • raksha bandan 2023
    धार्मिकहिमाचल प्रदेश

    Raksha Bandhan 2023: रक्षा बंधन पर भद्रा का साया, कितने बजे बंधेगी राखी, कब मनाया जाएगा त्‍योहार 30 या 31 अगस्‍त को?

Timeline

  • February 28, 2026

    NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

  • February 28, 2026

    European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension II

  • February 28, 2026

    Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

  • February 28, 2026

    Council of Architecture's SHAPE 2026 International Conference on Sustainable Habitats Concludes at Chitkara University, Punjab

  • February 28, 2026

    JK Cement's Buxar Plant Inaugurated by Hon'ble Deputy Chief Minister of Bihar in a Bhavya Lokarpan Ceremony

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Nitkonnect'26 Brings 1200 Alumni To Discuss 'bharat Unbound' Through Innovation

    NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • European Luxury Arrives In The Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store In South Extension Ii

    European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension ...

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • Powering India's Semiconductor Rise: Iesa Technovation Awards 2026

    Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.