Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • VinFast India Named 'EV Manufacturer of the Year' at HT Auto Leaderboard Awards 2026

  • Crompton Simplifies Household Water Management with INTELLISENSE SmartPro

  • Hyderabad Real Estate Developer Ajitesh Korupolu Wins Growth Leader of the Year Award

  • Quick India Movement Returns to Instamart, Bigger on Assortment and Deals

  • Boxeopath's Fury Brings Professional Boxing Action to IRIS Broadway, Gurugram

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›एचपी पंचायत चुनाव: चुनाव कराने पर हाईकोर्ट में सरकार ने क्या कहा?

एचपी पंचायत चुनाव: चुनाव कराने पर हाईकोर्ट में सरकार ने क्या कहा?

By hinditvnews
January 3, 2026
267
0
himachal high court

HP Panchayat Election: पंचायत चुनाव करवाने के लिए राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में क्या कहा?

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 03 Jan 2026

प्रदेश हाईकोर्ट में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को समय पर करवाने के लिए दायर याचिका पर करीब तीन घंटे तक बहस हुई।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में शुक्रवार को पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को समय पर करवाने के लिए दायर याचिका पर करीब तीन घंटे तक बहस हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि पंचायत और जिला परिषदों के पुनर्सीमांकन को लेकर जारी अधिसूचना को एक अन्य खंडपीठ ने निरस्त कर दिया है और 10 जनवरी तक लोगों को आपत्तियां दर्ज करने का समय दिया है। ऐसी परिस्थितियों में नियमों के अनुसार चुनाव करवाने के लिए कम से कम छह महीने का अतिरिक्त समय लगेगा। ऐसे में हिमाचल प्रदेश में समय पर चुनाव करवाना संभव नहीं है। दूसरी ओर याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता ने दलील दी कि राज्य सरकार जानबूझकर चुनाव करवाने में आनाकानी कर रही है। पुनर्सीमांकन वाली जो अधिसूचना रद्द की गई है, वह केवल जिला परिषद शिमला से संबंधित है।

सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने ये कहा
अब मामले की सुनवाई मंगलवार को न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश रोमेश वर्मा की खंडपीठ करेगी। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश जिया लाल भारद्वाज की खंडपीठ ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि जिला परिषद पुनर्सीमांकन वाली याचिका में चुनाव आयोग को पार्टी न बनाने पर मामले को उसी खंडपीठ को भेजा है, जिसने मामला पहले सुना है। खंडपीठ ने कहा कि यह एक सांविधानिक मुद्दा है। एक तरफ जहां राज्य सरकार पंचायत चुनाव हिमाचल में आई आपदा की वजह से टाल रही है, वहीं दूसरी ओर एक अलग खंडपीठ ने पंचायत, जिला परिषद पुनर्सीमांकन वाले संशोधित रूल को खारिज कर दिया है। ऐसी परिस्थितियों में यह सही रहेगा कि मामले की सुनवाई वही खंडपीठ करे, जिसने देवेंद्र सिंह नेगी मामले में पुनर्सीमांकन वाली अधिसूचना को खारिज किया है।

कोर्ट ने की टिप्पणी… ऐसा लगता है चुनाव करवाने में अपाहिज महसूस कर रही सरकार
सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि राज्य सरकार पंचायत चुनाव कराने में अपाहिज महसूस कर रही है। दूसरी खंडपीठ ने 5 दिसंबर 2025 को पंचायती राज एक्ट में जिला परिषद और पंचायत समितियों के परिसीमन यानी पुनर्सीमांकन से जुड़े संशोधित नियम 9(2) के प्रावधान को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि जिला परिषद एवं पंचायत समिति के चुनाव क्षेत्रों से छेड़छाड़ से जुड़ा प्रावधान मनमाना, अन्यायपूर्ण, अतार्किक और अधिनियम के प्रावधानों के साथ-साथ संविधान के साथ टकराव को दर्शाता है। संशोधित नियम 9(2) यह प्रावधान करता है कि पंचायत समिति क्षेत्र जिला परिषद के क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्र बनाने के लिए एक इकाई होगा।

नगर निगम बद्दी की अधिसूचना निरस्त, एक हफ्ते में आपत्तियों पर लें फैसला : हाईकोर्ट
प्रदेश हाईकोर्ट ने बद्दी नगर परिषद को नगर निगम बनाने की जारी अधिसूचना रद्द कर दी है। न्यायाधीश संदीप शर्मा की एकल पीठ ने प्रदेश सरकार और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे याचिकाकर्ता दीपेंद्र कुमार सिंगला और अन्य (मोतिया प्लाजा कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स के निवासी) की ओर से उठाई गईं आपत्तियों पर 10 जनवरी तक निर्णय लें। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि कोई भी निर्णय लेने से पहले याचिकाकर्ताओं का पक्ष सुना जाना चाहिए और उसके बाद ही एक तर्कसंगत आदेश पारित किया जाए। याचिकाकर्ता, जो बद्दी स्थित ”मोतिया प्लाजा” के दुकानदार और निवासी हैं, का कहना है कि उन्हें नगर निगम बद्दी के प्रस्तावित क्षेत्र में शामिल करने या बाहर रखने के संदर्भ में उनकी आपत्तियों पर सरकार ने अब तक कोई गौर नहीं किया है। उनकी मुख्य मांग यह है कि उनके क्षेत्र को भी नगर परिषद या प्रस्तावित नगर निगम की सीमा में उचित स्थान दिया जाए। अदालत ने संज्ञान लिया कि इससे पहले 18 दिसंबर, 2025 को ग्राम पंचायत हरिपुर संधोली बनाम हिमाचल राज्य मामले में भी खंडपीठ ने नगर निगम बनाने की अधिसूचना को रद्द करते हुए आपत्तियों को दोबारा सुनने के निर्देश दिए थे। उल्लेखनीय है कि सरकार ने 23 दिसंबर 2024 को नगर परिषद बद्दी को नगर निगम में बदलने की अधिसूचना जारी की थी, जिसे बाद में उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने तकनीकी आधारों पर रद्द कर दिया था। वर्तमान में बद्दी नगर परिषद ही अस्तित्व में है।

तीसरे बच्चे के जन्म पर भी महिला मातृत्व अवकाश की हकदार : हाईकोर्ट
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने मातृत्व अवकाश को लेकर फिर से एक महत्वपूर्ण आदेश दिया है। न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि किसी महिला कर्मचारी के दो बच्चे हैं तो सरकारी सेवा में आने के बाद वह तीसरे बच्चे के जन्म पर मातृत्व अवकाश की हकदार हैं। कोर्ट ने सरकार और संबंधित विभाग को दो हफ्ते में याचिकाकर्ता के मातृत्व अवकाश के मामले पर विचार कर निर्णय लेने को कहा है। अदालत ने कहा कि इस आदेश के सभी लाभ याचिकाकर्ता को प्रदान किए जाए। अदालत ने यह आदेश रीमा देवी की ओर से दायर याचिका पर दिया है। याचिकाकर्ता नियमित सरकारी कर्मचारी हैं। उनके पहले दो बच्चों का जन्म सरकारी सेवा में आने से पहले हुआ था। 25 जुलाई 2025 को तीसरे बच्चे का जन्म हुआ। जब उन्होंने मातृत्व अवकाश के लिए आवेदन किया, तो विभाग ने 6 नवंबर 2025 को उनके अनुरोध को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि सीसीएस (लीव) रूल्स, 1972 के नियम 43(1) के तहत दो से अधिक जीवित संतान होने पर मातृत्व अवकाश नहीं दिया जा सकता है।

 

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla newsThe state govt told the High Court that it needs six months to conduct the hp Panchayat elections.
Previous Article

हिमाचल: पंचायतों में भवन निर्माण एनओसी शुल्क ...

Next Article

हिमाचल: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: हिंदुस्तान-तिब्बत रोड की बदहाली पर PWD को फटकार, अधिकारी तलब

    May 23, 2026
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट: जालसाजी गंभीर अपराध, एफआईआर रद्द नहीं होगी

    August 21, 2026
    By hinditvnews
  • Ayushman
    Chandigarh Newsहरियाणा

    हरियाणा: आयुष्मान योजना पर संकट, निजी अस्पतालों की सेवाएं बंद करने की चेतावनी

    April 10, 2026
    By hinditvnews
  • Fraud
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख की ठगी, महिला गिरफ्तार

    February 23, 2026
    By hinditvnews
  • Sakataka Tasavara 21b98a49cdc0d28f220b295ad79145d4
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश के प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने बैचवाइज काउंसलिंग के आधार पर जेबीटी शिक्षकों के पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों ...

    September 3, 2024
    By hinditvnews
  • Ukpsc Recruitment 2024
    उत्तराखण्ड

    UKPSC Exam 2024: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की व्यवस्थाधिकारी और व्यवस्थापक की भर्ती के लिए आवेदन 9 फरवरी तक

    January 23, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Download
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हाईकोर्ट के फैसले पर सीपीएस से वापस लीं गाड़ियां;

  • 11 03 2024 Hati 23672027
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन मंदिरों से भी मिलती है मोटी रकम

  • eudction
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: जमा दो कक्षा के 1,854 अभ्यर्थियों का रद्द हो सकता है परीक्षा परिणाम,

Timeline

  • October 9, 2026

    VinFast India Named 'EV Manufacturer of the Year' at HT Auto Leaderboard Awards 2026

  • October 9, 2026

    Crompton Simplifies Household Water Management with INTELLISENSE SmartPro

  • October 9, 2026

    Hyderabad Real Estate Developer Ajitesh Korupolu Wins Growth Leader of the Year Award

  • October 9, 2026

    Quick India Movement Returns to Instamart, Bigger on Assortment and Deals

  • October 9, 2026

    Boxeopath's Fury Brings Professional Boxing Action to IRIS Broadway, Gurugram

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • VinFast India Named 'EV Manufacturer of the Year' at HT Auto Leaderboard Awards

    VinFast India Named 'EV Manufacturer of the Year' at HT Auto Leaderboard Awards 2026

    By hinditvnews
    October 9, 2026
  • Crompton Simplifies Household Water Management with INTELLISENSE SmartPro

    Crompton Simplifies Household Water Management with INTELLISENSE SmartPro

    By hinditvnews
    October 9, 2026
  • Hyderabad Real Estate Developer Ajitesh Korupolu Wins Growth Leader of the Year Award

    Hyderabad Real Estate Developer Ajitesh Korupolu Wins Growth Leader of the Year Award

    By hinditvnews
    October 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.