Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

  • Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

  • Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping Offers

  • Manipal University Jaipur Hosts International Conference on Sports Sciences, Focuses on India's Olympic Vision 2036

  • International Hardware Fair India 2026 Concludes with 140+ Exhibitors and Participants from 30+ Countries

Weatherपंजाब
Home›Weather›औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) के उद्योगपति बिजली शुल्क में बढ़ोतरी के अलावा प्रदेश में ट्रांसपोर्टेशन के अधिक खर्चे और यूनियनों की दखलअंदाजी से असंतुष्ट हैं। हिमाचल में उद्योगों को कच्चा माल बाहरी राज्यों से मंगवाना पड़ता है और तैयार माल की खपत भी बाहरी राज्यों में ही है। बाहरी राज्यों को तैयार माल भेजने का मालभाड़ा 30 से 50 फीसदी तक अधिक है। बिजली के रेट और ड्यूटी बढ़ने के बाद दाम 1.10 रुपये प्रति यूनिट तक महंगे हो गए हैं। बिजली कट लगने पर जनरेटर चलाने पर भी टैक्स लगा दिया गया है। उद्योगों के लिए हिमाचल में बिजली के मौजूदा दाम पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के बराबर हो गए हैं जबकि चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर में उद्योगों को हिमाचल से सस्ती बिजली मिल रही है। हिमाचल में उद्योगों को बिजली साढ़े छह से सात रुपये, जम्मू कश्मीर में साढ़े चार, उत्तराखंड में छह और पंजाब में साढ़े छह से सात रुपये यूनिट बिजली मिलती है। वहीं, हिमाचल में उद्योगों पर जीएसटी के अलावा एजीटी (एडिशनल गुड्स टैक्स) और सीजीसीआर (सर्टन गुड्स कैरेड बाइ रोड) टैक्स का बोझ डाल दिया गया है। उत्पादन की लागत बढ़ने से कुछ उद्योग अपना विस्तार पड़ोसी राज्यों में करने की तैयारी कर रहे हैं जबकि कुछ अन्य राज्यों के लिए पलायन करने वाले हैं। जम्मू कश्मीर, पंजाब और हरियाणा में उद्योगों को अधिक रियायतें मिल रही हैं। हिमाचल में विद्युत ड्यूटी में बढ़ोतरी, ट्रांसपोर्टेशन के अधिक खर्च और यूनियनों की दखलअंदाजी से औद्योगिक घराने असंतुष्ट हैं। इसे लेकर वह निजी तौर पर भी सूचित कर चुके हैं। पलायन रोकने के लिए विद्युत ड्यूटी 6 फीसदी तक कम करने का प्रस्ताव है। मुख्यमंत्री से इस मामले में बात हो चुकी है।-हर्षवर्धन चौहान, उद्योग मंत्री समय रहते उद्योगों की सुध ले सरकार : शैलेश हम मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं रख चुके हैं। सरकार को समय रहते उद्योगों की सुध लेनी चाहिए। प्रतिस्पर्धा के दौर में राहत मिलने पर ही हम हिमाचल में कारोबार जारी रख सकेंगे। पड़ोसी राज्यों में हिमाचल के मुकाबले अधिक रियायतें मिल रही हैं। स्थिति नहीं सुधरी तो मजबूरी में सामान समेटना पड़ेगा।

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) के उद्योगपति बिजली शुल्क में बढ़ोतरी के अलावा प्रदेश में ट्रांसपोर्टेशन के अधिक खर्चे और यूनियनों की दखलअंदाजी से असंतुष्ट हैं। हिमाचल में उद्योगों को कच्चा माल बाहरी राज्यों से मंगवाना पड़ता है और तैयार माल की खपत भी बाहरी राज्यों में ही है। बाहरी राज्यों को तैयार माल भेजने का मालभाड़ा 30 से 50 फीसदी तक अधिक है। बिजली के रेट और ड्यूटी बढ़ने के बाद दाम 1.10 रुपये प्रति यूनिट तक महंगे हो गए हैं। बिजली कट लगने पर जनरेटर चलाने पर भी टैक्स लगा दिया गया है। उद्योगों के लिए हिमाचल में बिजली के मौजूदा दाम पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के बराबर हो गए हैं जबकि चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर में उद्योगों को हिमाचल से सस्ती बिजली मिल रही है। हिमाचल में उद्योगों को बिजली साढ़े छह से सात रुपये, जम्मू कश्मीर में साढ़े चार, उत्तराखंड में छह और पंजाब में साढ़े छह से सात रुपये यूनिट बिजली मिलती है। वहीं, हिमाचल में उद्योगों पर जीएसटी के अलावा एजीटी (एडिशनल गुड्स टैक्स) और सीजीसीआर (सर्टन गुड्स कैरेड बाइ रोड) टैक्स का बोझ डाल दिया गया है। उत्पादन की लागत बढ़ने से कुछ उद्योग अपना विस्तार पड़ोसी राज्यों में करने की तैयारी कर रहे हैं जबकि कुछ अन्य राज्यों के लिए पलायन करने वाले हैं। जम्मू कश्मीर, पंजाब और हरियाणा में उद्योगों को अधिक रियायतें मिल रही हैं। हिमाचल में विद्युत ड्यूटी में बढ़ोतरी, ट्रांसपोर्टेशन के अधिक खर्च और यूनियनों की दखलअंदाजी से औद्योगिक घराने असंतुष्ट हैं। इसे लेकर वह निजी तौर पर भी सूचित कर चुके हैं। पलायन रोकने के लिए विद्युत ड्यूटी 6 फीसदी तक कम करने का प्रस्ताव है। मुख्यमंत्री से इस मामले में बात हो चुकी है।-हर्षवर्धन चौहान, उद्योग मंत्री समय रहते उद्योगों की सुध ले सरकार : शैलेश हम मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं रख चुके हैं। सरकार को समय रहते उद्योगों की सुध लेनी चाहिए। प्रतिस्पर्धा के दौर में राहत मिलने पर ही हम हिमाचल में कारोबार जारी रख सकेंगे। पड़ोसी राज्यों में हिमाचल के मुकाबले अधिक रियायतें मिल रही हैं। स्थिति नहीं सुधरी तो मजबूरी में सामान समेटना पड़ेगा।

By hinditvnews
January 24, 2024
364
0
weadher

Punjab Weather Update पंजाब में अभी भी कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिली है। पंजाब के नौ जिलों में मंगलवार को भी कड़ाके की ठंड रही। इस बीच गुरदासपुर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.0 व अधिकतम 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को अति शीत दिन का अलर्ट है। वीरवार को घना कोहरा छा सकता है। कोहरे के कारण अमृतसर चंडीगढ़ और दिल्ली में उड़ानें भी प्रभावित हुईं।

HIGHLIGHTS

  1. पंजाब के नौ इलाके बुरी तरह ठंड से हुए प्रभावित
  2. गुरदासपुर इलाका रहा सबसे ज्यादा ठंडा
  3. 28 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान है पंजाब सहित उत्तर भारत में अभी कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलेगी। बीच-बीच में तापमान में गिरावट या वृद्धि भले होती रहे, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि सर्दी जा रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मौसम का पैटर्न इस बार थोड़ा बदला हुआ है। इस कारण 15 फरवरी तक ठिठुरन रह सकती है।

    नौ जिले ठंड से बुरी तरह प्रभावित

    पंजाब के नौ जिलों में मंगलवार को भी कड़ाके की ठंड रही। गुरदासपुर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.0 व अधिकतम 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को अति शीत दिन का अलर्ट है। वीरवार को घना कोहरा छा सकता है। कोहरे के कारण अमृतसर, चंडीगढ़ और दिल्ली में उड़ानें भी प्रभावित हुईं।

    पंजाब में बिगड़े मौसम के हाल

    हवाएं धीमी चल रही हैं व नमी 90 प्रतिशत तक है। वर्षा भी नहीं हो रही। यही कारण है कि पंजाब समेत कई प्रदेशों में कोहरा छाया हुआ है। बादल भी निचले स्तर पर बन रहे हैं। इन्हीं सब कारणों से सूरज का ताप ढंग से धरती तक नहीं पहुंच पा रहा और कभी शीत दिन तो कभी शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। अभी आगामी कुछ दिनों में भी बदलाव के संकेत नहीं हैं। वहीं, आने वाले दिनों में कोहरे और धुंध के बने रहने की संभावना है।

    26 जनवरी को सक्रिय होगा मानसून?

    26 जनवरी के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। मैदानी क्षेत्रों में इसका सीधा असर तो नहीं होगा, लेकिन पहाड़ों पर हिमपात हो सकता है। उत्तर पश्चिमी हवाओं के जरिये इस बर्फबारी की ठंडक फिर समूचे उत्तर भारत को कंपकंपा सकती है। इस कारण ठिठुरन भरी ठंड का असर मध्य फरवरी तक भी बना रह सकता है। मंगलवार को पांच जिलों लुधियाना, चंडीगढ़, पटियाला, पठानकोट व मोहाली में दोपहर एक बजे के बाद हल्की धूप निकली, जबकि अन्य जिलों में दोपहर तक कोहरा छाया रहा।

    अत्यधिक कोहरे से प्रभावित हुए पंजाब के सात जिले

    गुरदासपुर में दिन का तापमान नौ डिग्री, अमृतसर में 10, बठिंडा में 10.2, नवांशहर (एसबीएस नगर) में 11.2, फिरोजपुर में 11.8 , मोगा में 11.7 व रोपड़ में 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन) महेश ने कहा कि सर्दी इस बार थोड़ा लंबी खिंच सकती है। सर्दी की बर्फीली पकड़ उत्तर भारत पर अभी बनी रहेगी। फरवरी मध्य तक राहत की अधिक संभावना नहीं। उड़ानें प्रभावित, सचखंड व जयनगर एक्सप्रेस रद: कोहरे से सड़क, रेल व हवाई यातायात प्रभावित रहा।

    फ्लाइटों पर भी पड़ रहा असर

    अमृतसर एयरपोर्ट से कई फ्लाइटों ने देरी से उड़ान भरी। मलेशिया की फ्लाइट 20 घंटे देरी से गई। दुबई फ्लाइट भी साढ़े तीन घंटे देरी से रवाना हुई। मंगलवार को नांदेड़ साहिब जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस और अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस को रद कर दिया गया। वहीं, कोहरे के कारण चंडीगढ़ एयरपोर्ट से पांच फ्लाइट रद करनी पड़ी।

Share :
Tagshindi newsludhiana
Previous Article

Electricity Duty: हिमाचल से उद्योगों का पलायन ...

Next Article

Punjab News: गणतंत्र दिवस को लेकर हाई ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • himachal high court
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: दुष्कर्म मामले में राम कुमार बिंदल पर चार्जशीट दाखिल

    December 17, 2025
    By hinditvnews
  • Lorence
    CHANDIGHARपंजाब

    बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुंबई पुलिस लेगी लॉरेंस की कस्टडी

    October 18, 2024
    By hinditvnews
  • Anand
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: IAS आनंद बर्द्धन नए मुख्य सचिव बन सकते हैं, 31 को राधा रतूड़ी का कार्यकाल समाप्त

    March 26, 2025
    By hinditvnews
  • Punjab News
    पंजाब

    गजब: बैसाखी के सहारे भी नहीं चल पा रहा था भिखारी, फिर हुआ कुछ ऐसा…. अचानक दाैड़ने लगा

    October 7, 2024
    By hinditvnews
  • Download (64)
    manaliWeatherकुल्लूहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बिगड़ा मौसम: रोहतांग-कोकसर में बर्फबारी शुरू, दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट

    February 18, 2024
    By hinditvnews
  • Aditi
    उत्तर प्रदेश

    UP: पिता से मोबाइल रीचार्ज कराकर, IAS बनने की ख्वाहिश में अदिति ने दी जान

    February 13, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Transformer
    चंबाहिमाचल प्रदेश

    Chamba News: जिले में 71 ट्रांसफार्मर खराब… 27 मार्ग बंद, पेयजल योजनाएं प्रभावित; लोगों को नहीं मिली पूरी तरह से राहत

  • hpbose
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: आपदा पीड़ितों को मुफ्त डुप्लीकेट सर्टिफिकेट देगा शिक्षा बोर्ड

  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पहाड़ों में मिला फसल बचाने वाला कारगर जीवाणु

Timeline

  • November 3, 2026

    Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

  • November 3, 2026

    Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

  • November 3, 2026

    Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping Offers

  • November 3, 2026

    Manipal University Jaipur Hosts International Conference on Sports Sciences, Focuses on India's Olympic Vision 2036

  • November 3, 2026

    International Hardware Fair India 2026 Concludes with 140+ Exhibitors and Participants from 30+ Countries

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

    Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

    By hinditvnews
    November 3, 2026
  • Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

    Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

    By hinditvnews
    November 3, 2026
  • Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping Offers

    Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping ...

    By hinditvnews
    November 3, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.