Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • HiLITE Group Launches 'Mandara Women's Wellness,' India's First AI-Integrated Wellness Retreat for Women

  • L&T Finance Unveils Gold Loan Campaign Featuring Brand Ambassador Jasprit Bumrah

  • The World at Jubilee Hills' Independence Day Campaign Reimagines the National Anthem with India's Sounds

  • 100+ Porsches Take Over Mumbai for a Friendship Day Drive

  • M3M Foundation Takes 'Ek Ped Maa Ke Naam' Forward with a Community-Led Green Movement in Gurugram

राष्ट्रीय
Home›राष्ट्रीय›कनाडा के स्कूल में रची दिल्ली के लिए साजिश!

कनाडा के स्कूल में रची दिल्ली के लिए साजिश!

By hinditvnews
August 31, 2023
545
0
Canada

Canada: कनाडा के इस स्कूल में रची जा रही दिल्ली के लिए बड़ी साजिश! ये 30 लोग हैं खुफिया एजेंसियों के रडार पर

खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में होने वाली अहम बैठक से पहले सिख फॉर जस्टिस ने ब्रिटिश कोलंबिया के सरे स्थित तमनविस सेकेंडरी स्कूल में खालिस्तान जनमत संग्रह के नाम पर बड़ी भीड़ इकट्ठा करने की योजना बनाई है। इस स्कूल में दो सितंबर यानी शनिवार को सुबह खालिस्तान समर्थकों को बुलाकर जी-20 में शिरकत करने वाले देश के राष्ट्रध्यक्षो को चिट्ठी लिखे जाने का प्रस्ताव भी बनाया है।

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित एक स्कूल से भारत के खिलाफ बड़ी साजिश रची जा रही है। इस साजिश को आतंकी संगठन “सिख फॉर जस्टिस” की ओर से अंजाम दिया जा रहा है। खुफिया एजेंसियों को मिले इनपुट के आधार पर दो सितंबर को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे स्थित एक स्कूल में होने वाली साजिश के साथ जी-20 सम्मेलन में माहौल खराब किए जाने की पूरी रणनीति तैयार की जाएगी। इसके लिए बाकायदा “सिख फॉर जस्टिस” (एसएफजे) की ओर से 30 लोगो को बड़ी अहम जिम्मेदारी भी दी गई है। इसके अलावा तीस साल पहले 1992 में मारे गए बब्बर खालसा के आतंकी तलविंदर सिंह बब्बर के मुद्दे को भी कनाडा से दोबारा जिंदा करने की तैयारियां शुरू हुई है। फिलहाल एसएफजे की साजिश की भनक खुफिया एजेंसियों को लग गई है।

सरे के तमनविस स्कूल में रची है साजिश
खुफिया एजेंसी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के संगठन सिख फॉर जस्टिस ने दिल्ली में होने वाली जी-20 सम्मेलन से पहले माहौल खराब करने की साजिश रचनी शुरू कर दी है। खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में होने वाली अहम बैठक से पहले सिख फॉर जस्टिस ने ब्रिटिश कोलंबिया के सरे स्थित तमनविस सेकेंडरी स्कूल में खालिस्तान जनमत संग्रह के नाम पर बड़ी भीड़ इकट्ठा करने की योजना बनाई है। इस स्कूल में दो सितंबर यानी शनिवार को सुबह खालिस्तान समर्थकों को बुलाकर जी-20 में शिरकत करने वाले देश के राष्ट्रध्यक्षो को चिट्ठी लिखे जाने का प्रस्ताव भी बनाया है। हालांकि खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, इस जनमत संग्रह के पीछे गुरुपतवंत सिंह पन्नू और उसके आतंकी संगठन पंजाब के आतंकियों को समर्थन देकर दिल्ली समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में बड़ी साजिश रचने की योजना बना रहे हैं।

दिल्ली समेत पंजाब में माहौल बिगड़ने की यह साजिश
केंद्रीय खुफिया एजेंसी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि सिर्फ ब्रिटिश कोलंबिया ही नहीं बल्कि कनाडा के कुछ अलग-अलग राज्यों में भी जी-20 के दौरान दिल्ली समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में माहौल खराब करने की साजिशों को रचे जाने की तैयारी की जा रही है। खुफिया एजेंसी को मिले इनपुट बताते हैं कि सरे के जिस स्कूल में इसी शनिवार को बड़ी साजिश रचने के लिए बैठक का आयोजन किया जा रहा है, उसके ठीक आठ दिन बाद यानी 10 सितंबर को एक बार फिर से इसी स्कूल में बड़ी बैठक बुलाई गई है। इसके पीछे माना यही जा रहा है कि कनाडा में बैठे खालिस्तानी आतंकियों के समर्थक जी-20 के समापन पर एक बार उन सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष को फिर से चिट्ठी लिखेंगे जो भारत में शिरकत कर रहे हैं। इसके लिए बाकायदा दिल्ली से लेकर पंजाब में सिख फॉर जस्टिस के आतंकियों के स्लीपर सेल को एक्टिव किया जा चुका है।

वैंकूवर के एक गुरुद्वारे में भी पन्नू ने बुलाई भीड़
कनाडा के सिर्फ ब्रिटिश कोलंबिया में ही नहीं बल्कि वैंकूवर के गुरुद्वारे में भी खालिस्तान समर्थकों को बुलाया गया है। खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक 10 सितंबर को वैंकूवर के गुरुनानक दरबार गुरुद्वारा में जनमत संग्रह के लिए होने वाली वोटिंग के नाम पर बड़ी भीड़ को बुलाया गया है। इसके लिए बाकायदा सिख फॉर जस्टिस और गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से एक माहौल खराब करने वाला पोस्टर भी जारी किया गया है। इस दौरान खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्झर समेत बब्बर खालसा के आतंकी रहे तलविंदर सिंह बब्बर की मौत का बदला लेने के लिए लोगों को उकसाया जा रहा है। कनाडा के अलग-अलग जगह पर लगाए गए पोस्टरों में दोनों आतंकियों की तस्वीर का भी इस्तेमाल किया गया है। खुफिया एजेंसी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि जी-20 के दौरान अपनी साजिशों को आगे बढ़ाने के चलते ही सिख फॉर जस्टिस समेत खालिस्तान समर्थक इस तरह की साजिश है रच रहे हैं।
कनाडा के अलग-अलग राज्यों में भारत के खिलाफ रची जाने वाली साजिश में तीस प्रमुख लोगों की पहचान भी की गई है। खुफिया एजेंसियों से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी बताते हैं कि यह सभी 30 लोग पंजाब के अलग-अलग शहरों से सीधे तौर पर ताल्लुक रखते हैं और इस वक्त कनाडा में रह रहे हैं। एजेंसी को मिले इनपुट बताते हैं कि यह सभी लोग सिख फॉर जस्टिस समेत अफगानिस्तान को सपोर्ट करने वाले आतंकी समूहों के बड़े हैंडलर भी हैं। फिलहाल एजेंसियों ने इन सभी तीस लोगों की न सिर्फ लिस्ट तैयार कर ली है बल्कि इनका पूरा कच्चा चिट्ठा भी दिल्ली और पंजाब से जुड़े लोगों के लिहाज से तैयार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, इनमें से कुछ हैंडलर ऐसे भी है जो बीते कुछ दिनों में पंजाब में न सिर्फ आए हैं बल्कि अभी भी लगातार यहां के अपने नेटवर्क के संपर्क में बने हुए हैं। फिलहाल खुफिया एजेंसियां उन सभी लोगों को अपने रडार पर लेकर पूरी जानकारियां इकट्ठा कर रही हैं।
Share :
Tagscanada newsdelhi newslatest news of delhilatest news oh canada
Previous Article

भूस्खलन से मंडी-कुल्लू एनएच 24 घंटों से ...

Next Article

सुरक्षित जगह की तलाश में रोवर को ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Murder
    दिल्ली

    दिल्ली भजनपुरा: युवक की चाकू से हत्या, पुलिस जांच में सीसीटीवी खंगाल रही

    March 24, 2026
    By hinditvnews
  • Sonam
    दिल्ली

    CJP प्रदर्शन: सोनम वांगचुक को मेदांता भेजने के निर्देश

    July 21, 2026
    By hinditvnews
  • metro news
    राष्ट्रीय

    G-20 Summit: दिल्ली पुलिस की सलाह, 8 से 10 सितंबर तक मेट्रो का करें उपयोग; बसों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित

    August 25, 2023
    By hinditvnews
  • Manish Sisodiya
    दिल्ली

    दिल्ली: सिसोदिया ने जस्टिस स्वर्ण कांता को पत्र लिखा, AAP नेता हाईकोर्ट में पेश नहीं होंगे

    April 28, 2026
    By hinditvnews
  • Supreem court
    दिल्ली

    SC: पंजाब से डल्लेवाल की स्वास्थ्य रिपोर्ट मांगी, एम्स बोर्ड से राय लेने का निर्देश

    January 15, 2025
    By hinditvnews
  • Pm Modi
    दिल्ली

    दिल्ली: पीएम मोदी आज वर्ल्ड फूड इंडिया का उद्घाटन करेंगे, रूस के उप-प्रधानमंत्री होंगे मौजूद

    September 25, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    CM सुक्खू को अब तक नहीं मिला अयोध्या के लिए निमंत्रण

  • Police
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Jail Warder Recruitment: हिमाचल में तीन केंद्रों पर होगी जेल वार्डर भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा

  • Army
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: रविवार को बलिदानी अक्षय कुमार की पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंचेगी

Timeline

  • August 12, 2026

    HiLITE Group Launches 'Mandara Women's Wellness,' India's First AI-Integrated Wellness Retreat for Women

  • August 12, 2026

    L&T Finance Unveils Gold Loan Campaign Featuring Brand Ambassador Jasprit Bumrah

  • August 12, 2026

    The World at Jubilee Hills' Independence Day Campaign Reimagines the National Anthem with India's Sounds

  • August 12, 2026

    100+ Porsches Take Over Mumbai for a Friendship Day Drive

  • August 12, 2026

    M3M Foundation Takes 'Ek Ped Maa Ke Naam' Forward with a Community-Led Green Movement in Gurugram

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • HiLITE Group Launches 'Mandara Women's Wellness,' India's First AI Integrated Wellness Retreat for Women

    HiLITE Group Launches 'Mandara Women's Wellness,' India's First AI-Integrated Wellness Retreat for Women

    By hinditvnews
    August 12, 2026
  • L&T Finance Unveils Gold Loan Campaign Featuring Brand Ambassador Jasprit Bumrah

    L&T Finance Unveils Gold Loan Campaign Featuring Brand Ambassador Jasprit Bumrah

    By hinditvnews
    August 12, 2026
  • The World at Jubilee Hills' Independence Day Campaign Reimagines the National Anthem with India's Sounds

    The World at Jubilee Hills' Independence Day Campaign Reimagines the National Anthem with India's Sounds

    By hinditvnews
    August 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.