Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Hero FinCorp Collaborates with Salesforce to Accelerate Loan Processing with Agentforce

  • The Maruti Swift is India's Favorite Used Car, and No Other Model Comes Close

  • Lloyds Realty Earns Great Place to Work Certification, Reinforcing its People-First Growth Journey

  • NCPEDP will Launch the First-of-its-kind Assistive Technology Policy Paper

  • Bisleri Launches Limited-Edition Cocktail 2 Bottles Featuring Shahid Kapoor, Kriti Sanon and Rashmika Mandanna

दिल्ली
Home›दिल्ली›Delhi Assembly: 18 घंटे 18 मिनट चली कार्यवाही, कैग रिपोर्ट पर स्पीकर का बड़ा बयान

Delhi Assembly: 18 घंटे 18 मिनट चली कार्यवाही, कैग रिपोर्ट पर स्पीकर का बड़ा बयान

By hinditvnews
March 4, 2025
220
0
Delhi Vidhan

Delhi Assembly Session: 18 घंटे 18 मिनट ही चली विधानसभा की कार्यवाही, कैग रिपोर्ट पर स्पीकर का बड़ा बयान

हिंदी टीवी न्यूज़, नई दिल्ली Published by: Megha Jain Updated Tue, 04 Mar 2025

विधानसभा में कैग की रिपोर्ट पर चर्चा के बाद विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में तत्कालीन आप सरकार के दौरान स्वास्थ्य विभाग में कई गंभीर चूक और अनियमितताएं उजागर हुई हैं।

दिल्ली विधानसभा के विस्तार सत्र में इस बार 18 घंटे 18 मिनट ही कार्यवाही चली है। बीती 24 फरवरी को दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू हुआ था। दिल्ली विधानसभा में पांच दिन में 126 सदस्यों ने सदन में अपने विचार रखा। सभी को बोलने का मौका दिया गया। कैग की रिपोर्ट सदन में पहले आनी चाहिए थी लेकिन वो अब पेश हुई।

विधानसभा अध्यक्ष बोले- दोषियों की मिलेगी सजा
विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि कैग रिपोर्ट आना ही काफी नहीं है। सदन के कंधों पर अंजाम तक पहुंचना है। एक मिनट भी खराब किए अंजाम तक पहुंचाएंगे। संबंधित विभाग को भेजा गया है। रिपोर्ट एक महीने में आएगा। दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।

हम मोदी की गारंटी की इंतजार कर रहे: नेता प्रतिपक्ष आतिशी
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि हम प्रदर्शन नहीं, इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि आठ मार्च को 2500 रुपये की पहली किश्त आएगी। उन्होंने कहा था कि यह मोदी की गारंटी है। हम इंतजार कर रहे हैं कि चार दिन के अंदर महिलाओं को पहली किश्त मिले।

विधानसभा में कैग रिपोर्ट पर हंगामा
विधानसभा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कैग रिपोर्ट पर आरोप-प्रत्यारोप व हंगामे के बीच तीखी बहस हुई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रिपोर्ट में उठाए गए मुद्दों का हवाला देते हुए पूर्व सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। हालांकि, उनके संबोधन के दौरान आप के विधायकों ने सदन का बहिष्कार किया। नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भाजपा शासित राज्यों में कैग रिपोर्ट पर चर्चा न कराए जाने का मुद्दा उठाया। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने रिपोर्ट पर तीन माह के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

भाजपा के एक दर्जन से अधिक विधायकों ने आरोप लगाया कि दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं और भ्रष्टाचार हुए हैं। उन्होंने तत्कालीन आप सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि रिपोर्ट ने यह स्पष्ट किया है कि जनता के पैसों का दुरुपयोग हुआ और स्वास्थ्य सेवाओं में घोटाले हुए। भाजपा ने कहा कि विभाग के कार्यों में पारदर्शिता का घोर अभाव था और स्वास्थ्य सुविधाओं के वितरण में अनियमितताएं पाई गईं।

इस दौरान आप के विधायकों ने इन आरोपों का विरोध करते हुए कहा कि भाजपा इन मुद्दों को राजनीतिक रूप से इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही है। आप विधायक अनिल झा ने भाजपा विधायकों के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ये रामलीला कर रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें चेतावनी दी, लेकिन कुछ देर बाद हंगामा बढ़ने पर उन्हें मार्शल आउट कर दिया। इसके बाद आप विधायक कुलदीप कुमार को भी हंगामा करने पर मार्शल आउट किया गया।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि कोरोना काल में फंड का समुचित उपयोग नहीं किया गया और दिल्लीवासियों को छोड़ दिया गया। कैग रिपोर्ट के अनुसार, 2016-22 के दौरान राजीव गांधी, एलएनजेपी, जनकपुरी स्पेशलिटी हॉस्पिटल और चाचा नेहरू अस्पताल के लिए आवंटित फंड का इस्तेमाल नहीं किया गया। इन अस्पतालों की हालत बद से बदतर हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि 2016-17 में 10,000 बेड देने का वादा किया गया था, लेकिन केवल 1367 बेड ही लगाए गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों के साथ मिलीभगत की और उस पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे बड़े पैमाने पर वित्तीय घाटा हुआ।

रेखा गुप्ता ने विपक्ष के हंगामे पर कसा तंज
विधानसभा में सीएजी रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि केवल दो रिपोर्ट सदन के पटल पर आई हैं और जैसे-जैसे और रिपोर्ट सामने आएंगी, आम आदमी पार्टी के काले चिट्ठे खुलेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि आप नेताओं को इन रिपोर्टों के सामने आने से डर है और वे परेशान हैं।

मुख्यमंत्री ने आप विधायकों पर हमला बोलते हुए कहा कि कोविड-19 के दौरान लाखों लोगों ने जो तकलीफें सहीं, उनके परिवारों के साथ जो घटनाएं घटीं, वह सोच कर दिल दहल जाता है। आज जब इस मुद्दे पर सदन में चर्चा हो रही है तो आप के विधायक हंस रहे थे। रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि पिछले दस सालों में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है। रेखा गुप्ता ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार का पूरा स्वास्थ्य विभाग और उसके अस्पताल खुद बीमार हैं। इन अस्पतालों को पहले इलाज की जरूरत है।

आतिशी को दी चेतावनी
इस मौके पर रेखा गुप्ता ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उनको आतिशी की चिंता होती है, कहीं अरविंद केजरीवाल ने उन्हें फंसा कर किसी मुश्किल में न डाल दिया हो। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि केजरीवाल का इतना अधिक पक्ष आतिशी न लें, कहीं स्वाति मालीवाल के साथ जो घटना घटी, वही आतिशी के साथ न घट जाए। उनको मुझे इस बात की चिंता है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कैग रिपोर्ट पर उठाए गंभीर सवाल
विधानसभा में कैग की रिपोर्ट पर चर्चा के बाद विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में तत्कालीन आप सरकार के दौरान स्वास्थ्य विभाग में कई गंभीर चूक और अनियमितताएं उजागर हुई हैं। उन्होंने बताया कि सीएजी रिपोर्ट में 2016-17 से 2021-22 तक के समय में हुई कमियों का विवरण दिया गया है, जिनमें स्वास्थ्य कर्मियों की भारी कमी, आवश्यक दवाओं और उपकरणों की अनुपलब्धता, खराब एंबुलेंस सेवाएँ और वित्तीय कुप्रबंधन जैसे मुद्दे शामिल हैं।

विशेष रूप से 2018-19 के दौरान स्वास्थ्य अवसंरचना के लिए आवंटित बजट का 78.41 प्रतिशत हिस्सा अनुपयोगी रहने की बात सामने आई है। इसके अलावा, सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी भी रिपोर्ट में उल्लेखित की गई है। विधानसभा अध्यक्ष ने इस रिपोर्ट को लोक लेखा समिति को भेजने का निर्णय लिया और तीन माह के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने की बात कही। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग को एक माह के भीतर अपनी अनुपालना कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Share :
TagsDelhi NCRdelhi newshindi news
Previous Article

UP: केंद्रीय मंत्री अठावले ने आकाश आनंद ...

Next Article

IND vs AUS Live: स्मिथ और लाबुशेन ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Ravneet
    Chandigarh Newsपंजाब

    रवनीत बिट्टू का करीबी गिरफ्तार, केंद्रीय मंत्री बोले- दिल्ली हार का बदला ले रही आप

    February 10, 2025
    By hinditvnews
  • Kullu Paraglinding
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    मंडी: बीड़ से उड़ान के बाद आंधी की चपेट में आया पायलट, घर की छत पर गिरा

    May 31, 2025
    By hinditvnews
  • Cybercrime
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 20 घंटे बंधक बनाकर 80 हजार की ठगी

    February 23, 2026
    By hinditvnews
  • Accident
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: ठानपुरी में एचआरटीसी बस से बाइक की टक्कर

    October 4, 2024
    By hinditvnews
  • Images
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Mosque Controversy: पुलिस के पहरे में मस्जिदों में आज पढ़ी जाएगी नमाज, सरकार ने जारी किया है अलर्ट

    September 20, 2024
    By hinditvnews
  • Haridwar 1
    उत्तराखण्ड

    हरिद्वार: बुद्ध पूर्णिमा पर रूट डायवर्जन, भारी वाहन बंद

    April 29, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Lok Sabha
    Lok Sabha Election 2024धर्मशालामंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Chunav Result: हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा चारों सीटों पर आगे

  • Snow
    manaliWeatherकिन्नौरकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: अटल टनल पर ताजा बर्फबारी, एक सप्ताह का मौसम पूर्वानुमान

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    बिजली बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को भेजे जा रहे फर्जी मैसेज, बोर्ड ने सचेत रहने को कहा

Timeline

  • June 19, 2026

    Hero FinCorp Collaborates with Salesforce to Accelerate Loan Processing with Agentforce

  • June 19, 2026

    The Maruti Swift is India's Favorite Used Car, and No Other Model Comes Close

  • June 19, 2026

    Lloyds Realty Earns Great Place to Work Certification, Reinforcing its People-First Growth Journey

  • June 19, 2026

    NCPEDP will Launch the First-of-its-kind Assistive Technology Policy Paper

  • June 19, 2026

    Bisleri Launches Limited-Edition Cocktail 2 Bottles Featuring Shahid Kapoor, Kriti Sanon and Rashmika Mandanna

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Hero FinCorp Collaborates with Salesforce to Accelerate Loan Processing with Agentforce

    By hinditvnews
    June 19, 2026
  • The Maruti Swift Is India's Favorite Used Car, And No Other Model Comes Close

    The Maruti Swift is India's Favorite Used Car, and No Other Model Comes Close

    By hinditvnews
    June 19, 2026
  • Lloyds Realty Earns Great Place To Work Certification, Reinforcing Its People First Growth Journey

    Lloyds Realty Earns Great Place to Work Certification, Reinforcing its People-First Growth Journey

    By hinditvnews
    June 19, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.