Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • यूपी: कारोबारी के बेटे वैभव की हत्या, शिक्षक ने किया था अपहरण

  • यूपी: 20 लाख बुनकर परिवारों को बिजली शुल्क में चार गुना छूट की तैयारी

  • हरियाणा: 558 नए वीटा बूथ खुलेंगे, आइसक्रीम समेत नए उत्पाद बनेंगे

  • पंजाब: पांच साल सेवा पर सफाई सेवक नियमित, 1 अगस्त से बढ़ेगा वेतन

  • Chandigarh: वारिस पंजाब दे’ का चंडीगढ़ कूच आज, अमृतपाल की रिहाई की मांग

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›कराहते पहाड़: अंग्रेजों की सुरक्षित राजधानी शिमला आज बदहाल, ब्रिटिशकाल भवन अब भी मजबूत

कराहते पहाड़: अंग्रेजों की सुरक्षित राजधानी शिमला आज बदहाल, ब्रिटिशकाल भवन अब भी मजबूत

By hinditvnews
September 23, 2025
242
0
Shimla1

कराहते पहाड़ : अंग्रेजों की बनाई सबसे सुरक्षित राजधानी शिमला आज रहने लायक नहीं, ब्रिटिशकाल भवन मजबूती से खड़े

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Tue, 23 Sep 2025

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में ब्रिटिशकाल में बने भवन अभी भी मजबूती से खड़े हैं, मगर अनियोजित तरीके से बन रहीं नई बहुमंजिला इमारतें धराशायी हो रही हैं।

जिसे सबसे सुरक्षित मानकर अंग्रेजों ने समर कैपिटल बनाया, आज वही शिमला रहने के लिए सुरक्षित नहीं बचा है। शिमला में ब्रिटिशकाल में बने भवन अभी भी मजबूती से खड़े हैं, मगर अनियोजित तरीके से बन रहीं नई बहुमंजिला इमारतें धराशायी हो रही हैं। 1881 की पहली आधिकारिक ब्रिटिश जनगणना में शहर की जनसंख्या 13,605 दर्ज की गई थी और मौजूदा समय में शहर की आबादी लगभग 2,45,000 है। इससे साफ है कि शहर अपनी क्षमता से कहीं अधिक बोझ उठा रहा है।

शिमला में बसने को लेकर अंग्रेजों को यहां की आबोहवा ने आकर्षित किया, वहीं उन्हें अपनी सुरक्षा के लिहाज से भी सबसे उपयुक्त लगा। 1857 के विद्रोह से थके-डरे अंग्रेजों ने अंबाला से लेकर शिमला तक अलग-अलग जगहों और पहाड़ियों पर पांच छावनियां बसाकर किलेबंदी की। अंग्रेजों ने शिमला को बेहद व्यवस्थित तरीके से बसाया। भवनों को कम और आंगन को ज्यादा जगह दी। नालों-खड्डों का भी ख्याल रखा ताकि पानी का बहाव कहीं न रुके। आज स्थिति इससे उलट हो गई है। एक के साथ दूसरा मकान है। पानी के प्रवाह को गुजारने की बात छोड़ें, आवाजाही के लिए भी जगह नहीं बची।

संजौली के समिट्री में यदि कोई मौत हो जाए तो शवों को खिड़कियों से बाहर निकालना पड़ता है। मदद सेवा ट्रस्ट के संचालक विकास थापटा बताते हैं कि मिडल समिट्री में कोई बीमार हो जाए तो सड़क तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। अगस्त 2023 में भारी बारिश से समरहिल में शिव बावड़ी में मंदिर मलबे की चपेट में आ गया। हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई। इसी दौरान बस स्टैंड के पास कृष्णानगर में नगर निगम के स्लाटर हाउस सहित 8 मकान भरभरा कर गिर गए। शहर में जगह जगह जमीन धंसने की घटनाएं सामने आईं। बावजूद शहर में निर्माण को नियंत्रित करने के लिए कोई गंभीर कदम नहीं उठाए गए। शिमला भूकंप के लिए संवेदनशील सिस्मिक जोन चार में आता है, जिसके चलते तेज झटके से यहां भारी नुकसान की आशंका है।

उच्च संवेदनशील श्रेणी में हैं शहर के 65 फीसदी भवन
यूएनडीपी (यूनाइटेड नेशनस डेवलपमेंट प्रोग्राम) के तहत नगर निगम भी खतरे, संवेदनशीलता एवं जोखिम को लेकर शहर का आकलन (एचवीआरए) करवा चुका है। रिपोर्ट के अनुसार शहर के करीब 65 प्रतिशत भवन उच्च संवेदनशील श्रेणी में हैं। भूस्खलन के खतरे को लेकर 51 प्रतिशत क्षेत्र मध्यम और 33 प्रतिशत उच्च जोखिम श्रेणी में हैं।

शिमला की तरक्की का मॉडल सही नहीं
शिमला की तरक्की का मॉडल मेरे हिसाब से सही नहीं है। अवैज्ञानिक विकास से नुकसान हो रहा है। शिमला सिस्मिक जोन 4 के हाई रिस्क एरिया में है। हेरिटेज जोन का स्वरूप बना रहे तो बेहतर होगा। देश-विदेश से लोग शिमला को देखने ही आते हैं। शिमला पैदल चलने वालों का शहर था, और भविष्य में भी यह स्वरूप बना रहना चाहिए। शहर की प्रतिबंधित सड़कों पर वाहनों की भीड़ इतनी बढ़ गई है कि पैदल चलना सुरक्षित नहीं रहा। – श्रीनिवास जोशी, पूर्व आईएएस अधिकारी (अंग्रेजों के जमाने में 1936 में शिमला में जन्मे और शिमला में ही शुरूआती पढ़ाई की)

राजधानी शिमला सहित प्रदेश के शहरी क्षेत्रों की सेटेलाइट आधारित जीआईएस मैपिंग की जाएगी। इसके लिए स्पेस टेक्नालॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। क्षेत्र आधारित प्लान तैयार करने की भी योजना है। नियम बनाने के साथ उन्हें लागू करना महत्वपूर्ण है। इसमें आम लोगों के सहयोग की भी जरूरत है। – राजेश धर्माणी, नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री

अवैध भवनों को नियमित करने के लिए 5 बार लाई जा चुकी है रिटेंशन पालिसी

  1. 2009 – प्लानिंग एरिया और स्पेशल एरिया के अनाधिकृत भवनों के नियमितिकरण के लिए
  2. 2016 – शिमला के करीब 15,000 अनाधिकृत भवनों को ‘जहां हैं जैसे हैं’ के आधार पर नियमित करने के लिए
  3. 2019 – टीसीपी विभाग ने अधिसूचना जारी कर ऐसे भवनों को नियमित करने का प्रावधान किया जिनके नक्शे स्वीकृत नहीं थे
  4. 2023 – टीसीपी रूल्स 2023 के नौवें संशोधन की अधिसूचना के तहत निवास योग्य एटीक फ्लोर को नियमित करने की अनुमति
  5. 2025 – नगर निगम शिमला ने प्रस्ताव पास कर एक नई रिटेंशन नीति अथवा वन टाइम सेटलमेंट का प्रस्ताव पारित किया।

कनलोग में कब्रें खोद कर बना दिए 14 अवैध ढांचे
उच्च न्यायालय के अधिवक्ता और पर्यावरण कार्यकर्ता देवेन खन्ना का कहना है कि 200 साल पुरानी कनलोग समिट्री में कब्रें उखाड़ कर टिन के 14 अवैध ढांचे खड़े कर दिए गए। अवैध अतिक्रमण रोकने के लिए जब प्रशासन विफल हो गया तो उच्च न्यायालय को अतिक्रमण हटाने के निर्देश देने पड़े। शहर का यह क्षेत्र हेरिटेज जोन में आता है और यहा निर्माण पूरी तरह प्रतिबंधित है।

शिमला अंग्रेजों ने पहले बनाया था तो एक या दो मंजिल के ही मकान होते थे। ज्यादातर बहुमंजिला इमारतें बाद में बनी हैं। अनधिकृत तरीके से बनाए मकानों को अलग-अलग सरकारों ने कई बार रिटेंशन पॉलिसी लाकर नियमित किया है। नालों के लिए कोई जगह नहीं छोड़ी गई है। पानी हर कहीं से बहता है। शिमला वैसे ही भूकंप के लिहाज बहुत संवेदनशील है। यहां भवनों के निर्माण के लिए सख्त नीति बनाने की ही नहीं, उसे लागू करने की भी जरूरत है। शिमला शहर में भीड़ को कम करने के लिए जाठिया देवी में सैटेलाइट टाउन को जल्द बसा देना चाहिए। – इंजीनियर आरएस जस्टा, शिमला के वयोवृद्ध निवासी
Share :
TagsGroaning Mountains Shimla safest capital built by the British is uninhabitable todayhimachal newshindi news
Previous Article

हिमाचल: अध्ययन में खुलासा, बिना जरूरत लिखी ...

Next Article

हिमाचल मौसम: दो दिन बारिश के आसार, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Uk Weathers
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand News: नौ तपा फीका, उत्तराखंड में मौसम मेहरबान, गर्मी से राहत

    June 3, 2026
    By hinditvnews
  • Shimla
    HoroscopemanalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Snowfall: बर्फबारी के बाद झूमे सैलानी, पर्यटन स्थलों पर बढ़ी रौनक

    December 9, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    Weatherउत्तराखण्ड

    उत्तराखंड मौसम: आज दून समेत पहाड़ी जिलों में झोंकेदार हवाएं, बारिश के आसार

    April 9, 2025
    By hinditvnews
  • Murder
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: प्रेम संबंधों की खींचतान में गई आरती की जान, कलह बनी मौत की वजह

    July 16, 2026
    By hinditvnews
  • Majra
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: लोधी माजरा में निजी दवा कंपनी में भड़की भीषण आग

    January 10, 2025
    By hinditvnews
  • Jagat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल को एफआरए से बाहर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार

    February 7, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Sukkhu
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    नाश्ते के बहाने सीएम मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने दिखाई ताकत

  • Chitta
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में चिट्टे के साथ पुलिस का जवान गिरफ्तार

  • eudction
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    HPU Shimla: बीएससी द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित, 47.06 फीसदी विद्यार्थी हुए पास

Timeline

  • July 29, 2026

    यूपी: कारोबारी के बेटे वैभव की हत्या, शिक्षक ने किया था अपहरण

  • July 29, 2026

    यूपी: 20 लाख बुनकर परिवारों को बिजली शुल्क में चार गुना छूट की तैयारी

  • July 29, 2026

    हरियाणा: 558 नए वीटा बूथ खुलेंगे, आइसक्रीम समेत नए उत्पाद बनेंगे

  • July 29, 2026

    पंजाब: पांच साल सेवा पर सफाई सेवक नियमित, 1 अगस्त से बढ़ेगा वेतन

  • July 29, 2026

    Chandigarh: वारिस पंजाब दे’ का चंडीगढ़ कूच आज, अमृतपाल की रिहाई की मांग

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

    यूपी: कारोबारी के बेटे वैभव की हत्या, शिक्षक ने किया था अपहरण

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Bijli

    यूपी: 20 लाख बुनकर परिवारों को बिजली शुल्क में चार गुना छूट की तैयारी

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Nayab

    हरियाणा: 558 नए वीटा बूथ खुलेंगे, आइसक्रीम समेत नए उत्पाद बनेंगे

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.