Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • पंजाब: बिजली संकट पर उबाल, पावरकॉम CMD हटाए गए

  • Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

  • देहरादून: ED कार्रवाई पर हरीश रावत का पलटवार, जांच आयोग बनाने की मांग

  • उत्तराखंड: सीएम धामी ने चारधाम यात्रा की वर्चुअल समीक्षा की

  • उत्तराखंड: राज्यपाल के पांच साल पूरे, पांच मिशन को मिली धरातल पर रफ्तार

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›कांग्रेस नेता ने फिर थामा भाजपा का दामन, 12 साल बाद शैलेंद्र रावत ने की घर वापसी; पार्टी का दावा- लगभग ढाई हजार लोगों ने ली सदस्यता

कांग्रेस नेता ने फिर थामा भाजपा का दामन, 12 साल बाद शैलेंद्र रावत ने की घर वापसी; पार्टी का दावा- लगभग ढाई हजार लोगों ने ली सदस्यता

By hinditvnews
January 29, 2024
336
0
Shailendra Rawat

Uttarakhand News शैलेंद्र रावत वर्ष 2012 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में चले गए थे। अब उन्होंने घर वापसी की है। भाजपा का दावा है कि कार्यक्रम में कांग्रेस समेत विभिन्न दलों के लगभग ढाई हजार कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हुए । इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आज देश का राजनीतिक माहौल भाजपामय है देहरादून। कोटद्वार के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता शैलेंद्र रावत ने अपने समर्थकों सहित भाजपा में घर वापसी कर ली है। रविवार को यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में रावत के अलावा गढ़वाल मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में जनाधार रखने वाले कई नेताओं और निकाय व पंचायत प्रतिनिधियों ने भाजपा का दामन थामा।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने इन सभी का भाजपा में स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। भाजपा का दावा है कि कार्यक्रम में कांग्रेस समेत विभिन्न दलों के लगभग ढाई हजार कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हुए।

भाजपा ने अन्य दलों के नेताओं-कार्यकर्ताओं के लिए दरवाजे खोले

लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतर चुकी भाजपा ने राज्य में लोकसभा की प्रत्येक सीट पर इस बार पांच लाख से ज्यादा मतों के अंतर से जीत का लक्ष्य रखा है। इसके लिए वह सुविचारित रणनीति के तहत आगे बढ़ रही है। साथ ही भाजपा ने अन्य दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं के लिए दरवाजे खोले हैं।

इसी कड़ी में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस समेत अन्य दलों के लोग भाजपा में शामिल हुए। इनमें पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत का नाम प्रमुख है। वह वर्ष 2012 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में चले गए थे। अब उन्होंने घर वापसी की है।

उनके अलावा विधानसभा की केदारनाथ सीट से दो बार निर्दलीय चुनाव लड़ चुके कुलदीप सिंह रावत, पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी के पुत्र राजेश कंडारी, देवप्रयाग नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख जयपाल पंवार, रुद्रप्रयाग जिला पंचायत के उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी के साथ ही पुरोला, घनसाली, टिहरी, देवप्रयाग, रुद्रप्रयाग, कोटद्वार क्षेत्र से विभिन्न दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

‘हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है’

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आज देश का राजनीतिक माहौल भाजपामय है, जिसे लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत में तब्दील कर हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है। उन्होंने सभी से पार्टी के मिशन में जुटने की अपील की और कहा कि प्रदेश भाजपा का संरक्षक होने के नाते वह सबके सम्मान और भावनाओं का ख्याल रखेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में उत्तराखंड विकास की नई गाथाएं लिख रहा है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पार्टी की सदस्यता लेने वालों का यह दृश्य बताने को काफी है कि लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने कहा कि भाजपा परिवारवाद की नहीं, परिवारभाव से चलने वाली पार्टी है। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने किया। इस अवसर पर विधायक शक्तिलाल शाह, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट व नीरू देवी, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, दायित्वधारी राजकुमार आदि मौजूद थे।

Share :
Tagsdehradun cityhindi news
Previous Article

बारिश-बर्फबारी के बाद खिले हिमाचलवासियों के चेहरे, ...

Next Article

डेट बदली टाइम नहीं: क्या 22 जनवरी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुर

    HP: हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, आज-कल का मौसम

    March 26, 2025
    By hinditvnews
  • Weather update
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: लाहौल-किन्नौर में माइनस तापमान, कहीं बारिश तो कहीं साफ आसमान

    April 10, 2026
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हाईकोर्ट का आदेश: चयनित टिंबर वॉचर्स को तुरंत दें नियुक्ति

    June 30, 2026
    By hinditvnews
  • Mashroom
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल खुंब अनुसंधान निदेशालय: स्प्लिट गिल मशरूम पर शोध सफल

    September 11, 2024
    By hinditvnews
  • Gst
    Chandigarh News

    हरियाणा: SGST संग्रह में 29% बढ़ोतरी, 24 हजार करोड़ के पार पहुंचा

    September 2, 2026
    By hinditvnews
  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: दृष्टिबाधित बेरोजगारों का चक्काजाम, सचिवालय के पास यातायात ठप

    May 20, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Loksabha
    Lok Sabha Election 2024कांगड़ाकिन्नौरकुल्लूबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों ने जीता ‘रण’

  • Education
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: नई शिक्षा नीति ने चिंता में डाले अभिभावक

  • Anurag Thakur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    मोदी सरकार के दरवाजे प्रदर्शनकारियों से चर्चा के लिए सदा खुले’, किसान आंदोलन पर पत्रकारों से बातचीत में बोले अनुराग ठाकुर

Timeline

  • September 15, 2026

    पंजाब: बिजली संकट पर उबाल, पावरकॉम CMD हटाए गए

  • September 15, 2026

    Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

  • September 15, 2026

    देहरादून: ED कार्रवाई पर हरीश रावत का पलटवार, जांच आयोग बनाने की मांग

  • September 15, 2026

    उत्तराखंड: सीएम धामी ने चारधाम यात्रा की वर्चुअल समीक्षा की

  • September 15, 2026

    उत्तराखंड: राज्यपाल के पांच साल पूरे, पांच मिशन को मिली धरातल पर रफ्तार

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bijli

    पंजाब: बिजली संकट पर उबाल, पावरकॉम CMD हटाए गए

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Dhami

    Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Rawat

    देहरादून: ED कार्रवाई पर हरीश रावत का पलटवार, जांच आयोग बनाने की मांग

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.