Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • PM Modi: चिनाब ब्रिज अब नई पर्यटन स्थल, आतंकियों को कड़ा संदेश

  • मेरठ समेत वेस्ट यूपी में 40°C तापमान और हीट वेव का अलर्ट

  • Chamoli: थराली में शौर्य महोत्सव का शुभारंभ, सीएम ने शहीदों को श्रद्धांजलि और तिरंगा यात्रा में भाग लिया

  • Himachal Weather: जून में अधिक बारिश, मौसम साफ होने की संभावना

  • हिमाचल: जीएसटी नंबर न लिखने पर कार्रवाई, जुर्माने की तैयारी

ऊनाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›ऊना›कांग्रेस सरकार से जनता तो क्या उनके अपने विधायक भी खुश नहीं’, ऊना में अनुराग ठाकुर बोले- मोदी सरकार ही

कांग्रेस सरकार से जनता तो क्या उनके अपने विधायक भी खुश नहीं’, ऊना में अनुराग ठाकुर बोले- मोदी सरकार ही

By hinditvnews
March 10, 2024
103
0
Anurag Thakur

केंद्रीय सूचना प्रसारण खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि विकसित भारत का सपना केवल मोदी सरकार ही पूरा कर सकती है। इसलिए किसी भी बहकावे में आने से पहले केंद्र सरकार की नीतियों व उपलब्धियों का जरूर अवलोकन कर लें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सैनिकों का सच्चा सम्मान किया है तभी 21 द्वीपों के नाम परमवीर चक्र विजेता सैनिकों के नाम पर रखे हैं।

HIGHLIGHTS

  1. मोदी सरकार ही पूरा कर सकती है विकसित भारत का सपना : अनुराग
  2. अनुराग ठाकुर बोले- विधायकों की अनदेखी कांग्रेस सरकार को महंगी पड़ रही है(ऊना)। केंद्रीय सूचना प्रसारण, खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि विकसित भारत का सपना केवल मोदी सरकार ही पूरा कर सकती है। इसलिए किसी भी बहकावे में आने से पहले केंद्र सरकार की नीतियों व उपलब्धियों का जरूर अवलोकन कर लें।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सैनिकों का सच्चा सम्मान किया है तभी 21 द्वीपों के नाम परमवीर चक्र विजेता सैनिकों के नाम पर रखे हैं, जिनमें से चार जांबाज सैनिक हिमाचल से हैं।  अनुराग ठाकुर ने शनिवार को ऊना जिले के दौरे के दौरान अंब में नशामुक्त सुरक्षायुक्त अभियान के तहत युवाओं को हेलमेट वितरित किए।

    राहुल गांधी की पांच गारंटि‍यों पर किया कटाक्ष

    इसके अलावा गगरेट विधानसभा क्षेत्र के तहत ब्रह्मपुर में पूर्व सैनिकों के लिए बनने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया व जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल में रेल नेटवर्क को मजबूत किया है। ऊना जिला से देश के विभिन्न हिस्सों के लिए ट्रेन चलाई जा रही हैं।

    दौलतपुर-चौक रेलवे स्टेशन पर ₹43.33 करोड़ रुपये से वाशिंग लाइन एवं इंटेग्रेटेड मेंटिनेंस सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। हिमाचल में सुक्खू सरकार की जो डांवाडोल स्थिति हुई है, उसके लिए सरकार खुद जिम्मेदार है। विधायकों की अनदेखी इस सरकार को महंगी पड़ रही है।

    कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा जनता को पांच गारंटी दिए जाने पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हर जगह जनता से झूठ बोला है। अब एक बार फिर देश में अपनी बची हुई राजनीतिक जमीन को बचाने के लिए राहुल गांधी जनता को झूठ बोलकर गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

    हिमाचल प्रदेश से पहले कुछ राज्यों में कांग्रेस ने ऐसी ही गारंटी देकर सत्ता हासिल की थी, लेकिन उसके बाद अगले ही विधानसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस को आईना दिखा दिया। लोकसभा चुनाव में भी जनता कांग्रेस को उसकी झूठी गारंटी पर सबक सिखाने को तैयार बैठी है।

    हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार से जनता तो छोड़िए, उसके अपने विधायक खुश नहीं हैं और वे भी उनसे अब छुटकारा पाना चाहते हैं। उन्होंने दोहराया कि हिमाचल में चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच भाजपा का कोई रोल नहीं है।

Share :
Tagshindi newsuna
Previous Article

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान कार्ड की वजह ...

Next Article

Weather: हिमाचल में कल से फिर बिगड़ ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा: सीएम सुक्खू ने चिट्टा तस्करी में 60 अधिकारियों, कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी

    March 20, 2025
    By hinditvnews
  • Police
    उत्तर प्रदेश

    Bahraich: बहराइच हिंसा के पांचों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लिया गया

    October 18, 2024
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Dehradun: नगर निगम आज शपथ लेगी, मुख्यमंत्री धामी समेत विधायक रहेंगे मौजूद

    February 7, 2025
    By hinditvnews
  • Golden Temple
    Chandigarh Newsपंजाब

    ऑपरेशन सिंदूर: हरमिंदर साहिब में एयर डिफेंस सिस्टम लगाने का सेना का दावा एसजीपीसी ने खारिज किया

    May 20, 2025
    By hinditvnews
  • Rajeev
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 22 मई को बैजनाथ पपरोला स्टेशन का उद्घाटन, PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे

    May 20, 2025
    By hinditvnews
  • Cm Maan
    पंजाब

    Republic Day 2024: पंजाब के CM मान ने फहराया तिरंगा, वीर सेनानियों को याद कर दी सलामी; जवानों ने संभाला ...

    January 26, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm Sukhu
    Lok Sabha Election 2024शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ.क्यों खुश हैं CM सुक्खू?

  • Eletricity
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Electricity Duty: हिमाचल से उद्योगों का पलायन रोकने को छह फीसदी बिजली शुल्क घटाने की तैयारी

  • Kookar
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सुक्खू सरकार की लगेज पॉलिसी का परिणाम

Timeline

  • June 6, 2025

    PM Modi: चिनाब ब्रिज अब नई पर्यटन स्थल, आतंकियों को कड़ा संदेश

  • June 6, 2025

    मेरठ समेत वेस्ट यूपी में 40°C तापमान और हीट वेव का अलर्ट

  • June 6, 2025

    Chamoli: थराली में शौर्य महोत्सव का शुभारंभ, सीएम ने शहीदों को श्रद्धांजलि और तिरंगा यात्रा में भाग लिया

  • June 6, 2025

    Himachal Weather: जून में अधिक बारिश, मौसम साफ होने की संभावना

  • June 6, 2025

    हिमाचल: जीएसटी नंबर न लिखने पर कार्रवाई, जुर्माने की तैयारी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Chinab

    PM Modi: चिनाब ब्रिज अब नई पर्यटन स्थल, आतंकियों को कड़ा संदेश

    By hinditvnews
    June 6, 2025
  • Weather

    मेरठ समेत वेस्ट यूपी में 40°C तापमान और हीट वेव का अलर्ट

    By hinditvnews
    June 6, 2025
  • Dhami1

    Chamoli: थराली में शौर्य महोत्सव का शुभारंभ, सीएम ने शहीदों को श्रद्धांजलि और तिरंगा यात्रा ...

    By hinditvnews
    June 6, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.