Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: साइबर ठगों पर शिकंजा, RBI और पुलिस की संयुक्त रणनीति

  • शिमला: नेपाल से रेफर गर्भवती का केएनएच में सुरक्षित प्रसव

  • हिमाचल: किसानों-बागवानों को राहत, मेटल कंटेनर में मिलेगा पेट्रोल-डीजल

  • हिमाचल: वैवाहिक विवाद में बिना सूचना जारी लुकआउट सर्कुलर रद्द

  • Himachal: द्रोणाचार्य की नगरी में चिट्टे का चक्रव्यूह, धृतराष्ट्र बने पहरेदार

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक स‍िंह रावत के ठ‍िकानों पर ED की छापेमारी, तीन राज्‍यों में पहुंची टीम

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक स‍िंह रावत के ठ‍िकानों पर ED की छापेमारी, तीन राज्‍यों में पहुंची टीम

By hinditvnews
February 7, 2024
287
0
Harak Singh Rawat

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत से जुड़े कथित वन घोटाला मामले में दिल्ली चंडीगढ़ और उत्तराखंड के कई स्थानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की है। ईडी की यह छापेमारी दो अलग-अलग मामलों में चल रही है। एक मामला फॉरेस्ट लैंड से जुड़ा है जबक‍ि दूसरा एक अन्य जमीन घोटाला है। इस मामले में पिछले साल विजिलेंस विभाग ने हरक सिंह के खिलाफ कार्रवाई की थी। देहरादून। प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के ठ‍िकानों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया क‍ि उत्तराखंड, दिल्ली और चंडीगढ़ में कई ठ‍िकानों पर तलाशी ली गई है। बता दें, हरक स‍िंह रावत ने 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़ दी थी और कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

भाजपा सरकार में राज्य के वन मंत्री के रूप में रावत के कार्यकाल के दौरान, रावत और उनके कुछ विभागीय अधिकारियों पर टाइगर सफारी परियोजना के तहत कॉर्बेट पार्क के पाखरो रेंज में अवैध पेड़ काटने और निर्माण में शामिल होने से संबंधित गंभीर आरोप लगे।

भारतीय वन सर्वेक्षण (एफएसआई) ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि पाखरो बाघ सफारी के लिए 163 की अनुमति के खिलाफ कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में 6000 से अधिक पेड़ अवैध रूप से काटे गए थे। हालांकि, राज्य वन विभाग ने एफएसआई के दावों का खंडन किया और कहा कि रिपोर्ट को अंतिम रूप से स्वीकार करने से पहले कुछ तकनीकी मुद्दों को हल करने की आवश्यकता है।

हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि रावत से जुड़ी संपत्तियां ईडी अधिकारियों द्वारा जांच के दायरे में आई हैं। इससे पहले उत्तराखंड सतर्कता टीम ने देहरादून के शंकरपुर में एक संस्थान और छिद्दरवाला में एक पेट्रोल पंप पर छापे मारे थे। राज्य सतर्कता प्रमुख वी मुरुगेसन ने 30 अगस्त को कहा कि टीम ने दोनों स्थानों पर दस्तावेजों की जांच की तो पता चला कि दोनों संपत्तियां कांग्रेस नेता और पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत की हैं।

एएनआई से बात करते हुए मुरुगेसन ने कहा कि सतर्कता टीम ने पाया कि दोनों निजी स्थानों पर लगाए गए दो जनरेटर सेट सरकारी पैसे से खरीदे गए थे। उन्‍होंने कहा क‍ि मामले की आगे की जांच जारी है।

मुरुगेसन ने पुष्टि की कि शंकरपुर में दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और पेट्रोल पंप, जिस पर टीम ने बुधवार को छापा मारा, दोनों हरक स‍िंह रावत के बेटे के हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत का सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले से कोई संबंध है, सतर्कता प्रमुख ने कुछ भी पुष्टि नहीं की और कहा कि मामले की जांच चल रही है और मामले से जुड़ी सारी जानकारी बाद में सामने आ जाएगी। हरक सिंह रावत की संपत्तियों के खिलाफ नवीनतम सतर्कता अभियान का आदेश उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया है।

Share :
Tagsdehrdunhindi news
Previous Article

Goa Politics: गोवा के मंत्री की बढ़ी ...

Next Article

उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Rahul Gandhi
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: राहुल गांधी ने मुकेश अग्निहोत्री को फोन कर बंधाया ढांढस, कहा- आप हिम्मत रखें, दुख की इस घड़ी ...

    February 12, 2024
    By hinditvnews
  • Dawai
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: दवा सैंपल फेल होने की वजह का पता चलेगा, गुणवत्ता में सुधार होगा

    February 12, 2025
    By hinditvnews
  • Aeroplane
    उत्तर प्रदेश

    मुजफ्फरनगर: 35 लाख देकर अमेरिका गया देवेंद्र, डिपोर्ट हुआ, रक्षित भी वापस भेजा गया

    February 6, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: आज से बदलाव, कल ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

    May 19, 2025
    By hinditvnews
  • Car
    उत्तराखण्ड

    Accident: हरिद्वार में हादसा चार की मौत, एक हायर सेंटर रेफर

    January 2, 2025
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: गर्मी से राहत, कई इलाकों में इस दिन से बारिश के आसार

    May 21, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Hp
    कांगड़ाबिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 40% दिव्यांग और 80 दिन मनरेगा काम करने वाले भी बीपीएल के पात्र

  • Tunnel
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla Mataur Fourlane: भराड़ीघाट-शालाघाट हिस्से का टेंडर मार्च में होगा जारी

  • Jadibuti
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: जनजातीय क्षेत्रों में 95 जड़ी-बूटियां विलुप्त होने के कगार पर

Timeline

  • June 20, 2026

    हिमाचल: साइबर ठगों पर शिकंजा, RBI और पुलिस की संयुक्त रणनीति

  • June 20, 2026

    शिमला: नेपाल से रेफर गर्भवती का केएनएच में सुरक्षित प्रसव

  • June 20, 2026

    हिमाचल: किसानों-बागवानों को राहत, मेटल कंटेनर में मिलेगा पेट्रोल-डीजल

  • June 20, 2026

    हिमाचल: वैवाहिक विवाद में बिना सूचना जारी लुकआउट सर्कुलर रद्द

  • June 20, 2026

    Himachal: द्रोणाचार्य की नगरी में चिट्टे का चक्रव्यूह, धृतराष्ट्र बने पहरेदार

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Cyber Crime

    हिमाचल: साइबर ठगों पर शिकंजा, RBI और पुलिस की संयुक्त रणनीति

    By hinditvnews
    June 20, 2026
  • Knh

    शिमला: नेपाल से रेफर गर्भवती का केएनएच में सुरक्षित प्रसव

    By hinditvnews
    June 20, 2026
  • Petrol

    हिमाचल: किसानों-बागवानों को राहत, मेटल कंटेनर में मिलेगा पेट्रोल-डीजल

    By hinditvnews
    June 20, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.