Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Medusa Beverages Enters Australasia Market Through New Zealand, Targets 1000 Retail Stores Nationwide

  • NCR's Luxury Housing Story is Shifting from Homes to Quality of Life

  • Salesforce Great India Sales, Marketing and Service Summit Spotlights AI-Led Customer Experience and Enterprise Growth

  • AVPN Global Conference 2026 Delivers New Partnership and Capital Commitments to Close Asia's Impact Gaps

  • Yes Madam Marks Raksha Bandhan with 0% Commission for Over 10,000 Service Partners

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: Shimla से Chamba तक जंगलों में आग, घटनाएं दोगुनी बढ़ीं

Himachal: Shimla से Chamba तक जंगलों में आग, घटनाएं दोगुनी बढ़ीं

By hinditvnews
May 29, 2026
97
0
Aag

HP Forest Fire: शिमला से चंबा तक धू-धू जल रहे जंगल, पिछले वर्ष के मुकाबले दोगुना बढ़ीं घटनाएं

हिंदी टीवी न्यूज , शिमला/धर्मशाला। Published by: Megha Jain Updated Fri, 29 May 2026

प्रदेश में जंगल धू-धू कर जल रहे हैं। राज्य में वनों में आग की घटनाएं पिछले साल के 111 से दोगुना से ज्यादा 258 पहुंची हैं।

हिमाचल प्रदेश में जंगल धू-धू कर जल रहे हैं। राज्य में वनों में आग की घटनाएं पिछले साल के 111 से दोगुना से ज्यादा 258 पहुंची हैं। इस वर्ष आग से वीरवार तक लगभग 81 लाख रुपये के नुकसान का आकलन है। कोटखाई में जंगल की आग से काली माता मंदिर जलकर राख हो गया। सोलन के जंगलों में लग रही आग का असर कालका-शिमला रेललाइन पर भी देखने को मिला। बुधवार को आग के चलते सनवारा के समीप दो रेलगाड़ियां करीब ढाई घंटा एक जगह खड़ी रहीं। रेलवे ट्रेक के आसपास आग लगने के कारण दोनों ट्रेनों को रोक दिया गया। इस दौरान रेलवे बोर्ड की टीमों के अलावा वन विभाग, अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पाया। जुखाला के मंगरोट जंगल में भी आग भड़क उठी। सोलन के डगशाई, देवठी और शमलेच के जंगल में भी आग की तेज लपटें उठीं। ऊना के बंगाणा उपमंडल की रागगढ़ धार रेंज में भी आग से नुकसान हुआ।

कोटखाई के शिलड़ू गांव के पास जंगल में भीषण आग लग गई। आग रिहायशी इलाके तक पहुंच गई थी। शिलड़ू गांव के पास जंगल के साथ स्थित काली माता मंदिर भी पूरी तरह जलकर राख हो गया। बिलासपुर के कई वन क्षेत्रों में बुधवार रात से लेकर भड़की आग ने भारी तबाही मचाई। आग की चपेट में आने से बहुमूल्य वन संपदा राख हो गई। जुखाला क्षेत्र के मंगरोट जंगल में बुधवार देर रात को अचानक आग भड़क उठी। वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया।

जिला मुख्यालय सोलन और उसके आसपास के पहाड़ी इलाकों में भड़की जंगलों की आग थमने का नाम नहीं ले रही। बीते एक सप्ताह से जारी इस भीषण आग की चपेट में आने से कई जंगल धधके हैं। डगशाई, देवठी और शमलेच के जंगल में उठती तेज लपटें और धुआं दूर-दूर से देखा जा रहा है। वन विभाग के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, जिला मुख्यालय के करीब 125 हेक्टेयर वन भूमि पूरी तरह से आग की भेंट चढ़ चुकी है। ऊना जिले में करीब 25 हेक्टेयर जंगल आग की चपेट में आ चुके हैं। इससे एक पशुशाला आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गई।

हमीरपुर में इस फायर सीजन में जिले में विभिन्न क्षेत्रों की 21 बीटों में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सबसे अधिक नुकसान वन बीट कुठेड़ा में हुआ है। यहां पर फायर सीजन से पहले काटे गए 400 पेड़ के स्लीपर जलकर राख हो गए। चंबा में पिछले दिनों बनीखेत के बौंखरी मोड़ गांव में एक पाइप के गोदाम में अचानक भीषण आग लगी। धुएं के गुब्बार उठने लगे और पूरा गोदाम जलकर राख हो गया। कुल्लू की ऊझी घाटी में स्थित नग्गर के जंगल में 26 मई को देर रात आग भड़की थी। इसके कारण देवदार और काईल के छोटे पौधे झुलस गए। दमकल विभाग की टीम नग्गर से दस मिनट पैदल चलकर मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफल रही थी।

258 वन आग की घटनाएं सामने आईं

15 अप्रैल से 28 मई तक हिमाचल प्रदेश में वन आग की घटनाओं में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस अवधि में कुल 258 वन आग की घटनाएं सामने आई हैं। सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में मंडी, धर्मशाला, नाहन और अन्य वन मंडल हैं। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस साल लगभग 3310.22 हेक्टेयर क्षेत्र आग से प्रभावित हुआ, जिसमें लगभग 2,830.21 हेक्टेयर प्राकृतिक वन क्षेत्र है। इसके अलावा पौधरोपण क्षेत्र और अन्य भूमि भी प्रभावित हुई है।

किस वन सर्कल में कितनी घटनाएं

वन सर्कल 2025 2026
मंडी 28 83
धर्मशाला 26 59
नाहन 21 52
हमीरपुर 19 17
शिमला 4 13
सोलन 4 10
बिलासपुर 3 9
चंबा 3 8
जीएचएनपी कुल्लू 0 2
रामपुर 1 1
वन्य प्राणी दक्षिण 2 4
कुल 111 258

मानसिक रोगी अस्पताल टुटीकंडी के पास दहका जंगल, रात तक उठती रही लपटें

राजधानी के जंगलों में आग लगने का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे बहुमूल्य वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है और पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। टुटीकंडी स्थित मानसिक रोगी अस्पताल के पास भी आग लगने की घटना सामने आई। आग पर एक बार काबू पा लिया था लेकिन रात को फिर भड़क गई। वहीं, शिमला बाग गांव के समीप वीरवार को जंगल में लगी आग से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा। आग फैलते हुए मानसिक रोगी अस्पताल के आसपास तक पहुंच गई, लेकिन अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके अलावा जुन्गा के जंगलों में भी गुरुवार सुबह आग भड़क उठी, जो काफी क्षेत्र में फैल गई। वहीं रझाना के जंगलों में पिछले दो दिनों से लगी आग पर अब जाकर काबू पाया जा सका है। लगातार प्रयासों के बावजूद बुधवार तक आग बार-बार सुलगती रही और जंगल का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया।

पांजड़ी क्षेत्र में भी आग लगने की घटना सामने आईं

पांजड़ी क्षेत्र में भी आग लगने की घटना सामने आई। टुटीकंडी से सटे पांजड़ी के कब्रिस्तान क्षेत्र में अचानक आग भड़क उठी। वन विभाग को दोपहर 2 बजे सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और दमकल विभाग के साथ मिलकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया। इस घटना में कब्रिस्तान की लगभग 0.10 हेक्टेयर भूमि प्रभावित हुई। वन विभाग के ब्लॉक अधिकारी योगेश ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की गई। वहीं शहरी शिमला के डिप्टी रेंजर मोहन दास ने कहा कि सूचना मिलते ही टीम तुरंत पांजड़ी पहुंच गई थी और शाम तक आग पर नियंत्रण पा लिया गया। बालूगंज अग्निशमन केंद्र के फायर ऑफिसर गोपाल ने बताया कि मानसिक रोगी अस्पताल के आसपास के जंगल में आग लगने की घटना सामने आई थी, जिस पर काबू पाने के लिए विभाग की टीम लगातार प्रयास कर रही है। इन घटनाओं में जंगल की वनस्पति और छोटे वन्यजीवों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक कुल नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है।

 

 

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsHP Forest Fire: Forests from Shimla to Chamba are raging with fire; incidents have doubled compared to last yshimla news
Previous Article

Himachal Pradesh: 300 यूनिट मुफ्त बिजली के ...

Next Article

हिमाचल: शिमला में गर्मी से बेहाल लोग, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Khaad
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: यूरिया खाद पहुंची, किसानों-बागवानों को राहत

    June 9, 2026
    By hinditvnews
  • India Bag 5 Medals On Day One Of Asian Games At Hangzhou In China
    खेलहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh: एशियन खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वालों को राज्य सरकार 25 जनवरी को करेगी सम्मानित, इनाम में देगी ...

    January 16, 2024
    By hinditvnews
  • Himani
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: भटवाड़ी की बेटी हिमानी शिवपुरी संवारेंगी मायका, गांव की तस्वीर बदलने का संकल्प

    January 9, 2025
    By hinditvnews
  • Transfer
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: शिक्षा विभाग में तबादलों की तैयारी, कई बड़े पद खाली

    June 29, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    मोहाली: दोस्त की हत्या के दोषी को चार साल बाद उम्रकैद

    July 7, 2026
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    CHANDIGHARपंजाब

    Highcourt: विवाहित का सहमति संबंध में रहना द्विविवाह जैसा

    January 2, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm himachal
    दिल्लीहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: सीएम सुक्खू आज दोपहर बाद जाएंगे दिल्ली, कल पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    स्पीकर के बयान पर सदन में विपक्षी सदस्यों का हंगामा, नारेबाजी करते वेल में पहुंचे

  • Cctv
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बिना परमिट गाड़ी चलाने पर चालान, एनएच पर लगेगा CCTV

Timeline

  • August 27, 2026

    Medusa Beverages Enters Australasia Market Through New Zealand, Targets 1000 Retail Stores Nationwide

  • August 27, 2026

    NCR's Luxury Housing Story is Shifting from Homes to Quality of Life

  • August 27, 2026

    Salesforce Great India Sales, Marketing and Service Summit Spotlights AI-Led Customer Experience and Enterprise Growth

  • August 27, 2026

    AVPN Global Conference 2026 Delivers New Partnership and Capital Commitments to Close Asia's Impact Gaps

  • August 27, 2026

    Yes Madam Marks Raksha Bandhan with 0% Commission for Over 10,000 Service Partners

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Medusa Beverages Enters Australasia Market Through New Zealand, Targets 1000 Retail Stores Nationwide

    Medusa Beverages Enters Australasia Market Through New Zealand, Targets 1000 Retail Stores Nationwide

    By hinditvnews
    August 27, 2026
  • NCR's Luxury Housing Story is Shifting from Homes to Quality of Life

    NCR's Luxury Housing Story is Shifting from Homes to Quality of Life

    By hinditvnews
    August 27, 2026
  • Salesforce Great India Sales, Marketing and Service Summit Spotlights AI-Led Customer Experience and Enterprise Growth

    By hinditvnews
    August 27, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.