Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • प्रतापगढ़: दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया कदम

  • कनाडा: एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

  • उत्तराखंड: समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

  • हल्द्वानी: बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में SC की सुनवाई टली

  • ऊना: चंडीगढ़-अंबाला पैसेंजर ट्रेनें 15 अक्तूबर तक रद्द

कांगड़ाहिमाचल प्रदेश
Home›कांगड़ा›काम की खबर: हिमकेयर या आयुष्मान! हेल्थ कार्ड बनवाने से पहले पढ़ लें ये खबर वरना इमरजेंसी में आ सकती है बड़ी दिक्कत

काम की खबर: हिमकेयर या आयुष्मान! हेल्थ कार्ड बनवाने से पहले पढ़ लें ये खबर वरना इमरजेंसी में आ सकती है बड़ी दिक्कत

By hinditvnews
February 9, 2024
336
0
Himcare

Himachal Pradesh News यदि आप भी हेल्थ कार्ड बनवाने का विचार कर रहे हैं तो यह खबर आप ही के लिए है। दरअसल हिमाचल में एक ही हेल्थ कार्ड पर फ्री उपचार की सुविधा मिलेगी। हेल्थ कार्ड में दर्ज आधार नंबर लिंक होने के कारण अब एक ही कार्ड बनेगा। केंद्र की आयुष्मान योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे आने वालों को मिला रहा है।

HIGHLIGHTS

  1. हिमाचल के लोग अब नहीं बनवा सकेंगे दो हेल्थ कार्ड
  2. आधार नंबर लिंक होने से हिमकेयर व प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना में से एक ही कार्ड बनेगा
  3. एक हेल्थ कार्ड पर ही मिलेगा उपचार
  4. आयुष्मान में शामिल की गई और श्रेणियां(Ayushman Bharat and HIMCARE Scheme in Himachal) अगर आपके पास दो स्वास्थ्य बीमा योजना कार्ड यानी हेल्थ कार्ड हैं तो उनकी जांच करवा लें। ऐसा न हो कि इमरजेंसी में भटकना पड़े। हिमाचल में एक ही हेल्थ कार्ड पर निश्शुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी। हेल्थ कार्ड में दर्ज आधार नंबर लिंक होने के कारण अब एक ही कार्ड बनेगा।

    प्रदेश में चलती हैं दो योजनाएं

    हिमाचल में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) और मुख्यमंत्री हिमाचल स्वास्थ्य देखभाल योजना (हिमकेयर-Himcare), दो स्वास्थ्य बीमा योजनाएं संचालित हैं। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना में और श्रेणियां शामिल की गई हैं।

    केंद्र सरकार की ओर से संचालित प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले यानी आइआरडीपी और बीपीएल में शामिल परिवारों को मिल रहा था। इसमें अस्पताल में भर्ती होने के बाद ही सभी के टेस्ट व उपचार की सुविधा है। इसके अलावा हिमाचल में मुख्यमंत्री हिमाचल स्वास्थ्य देखभाल योजना (हिमकेयर) भी संचालित है। जो लोग आयुष्मान भारत योजना में नहीं आते उन्हें हिमकेयर योजना का लाभ मिल रहा है।

    हिमकेयर योजना में अस्पताल में भर्ती हुए बिना भी रोगी के जरूरी टेस्ट निश्शुल्क हो जाते हैं। हिम केयर योजना के तहत मेडिकल कॉलेजों में सीटी, एमआरआइ निश्शुल्क होते हैं। साल में एक बार कार्डधारक इनका लाभ उठा सकते हैं। दोनों योजनाओं में पांच-पांच लाख रुपये का बीमा कवर है।

    इसलिए दी जाती थी हिमकेयर कार्ड को तरजीह

    आयुष्मान भारत योजना के तहत उपचार का 60 प्रतिशत खर्च केंद्र सरकार की ओर से दिया जाता है। इसमें ज्यादा समय लगता है और औपचारिकताएं भी अधिक हैं। इसलिए निजी व सरकारी अस्पताल में हिमकेयर योजना के तहत उपचार को प्राथमिकता दी जाती थी। सरकार के पास कई ऐसे भी मामले आए हैं जिसमें पहले रोगी का उपचार आयुष्मान भारत योजना व बाद में हिमकेयर के तहत किया गया।

    इसमें कुछ निजी अस्पताल ज्यादा चूना लगा रहे थे। वे पहले आयुष्मान भारत योजना का पैकेज खर्च कर देते थे फिर रोगी को हिमकेयर कार्ड बनवाने के लिए कह देते थे। हिमकेयर के तहत ज्यादा खर्च होने पर हिमाचल सरकार पर अधिक वित्तीय बोझ पड़ रहा है।

    अब आयुष्मान योजना में शामिल श्रेणियां

    प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना में पहले आइआरडीपी और बीपीएल में शामिल परिवार ही कवर हो रहे थे। अब इसमें वरिष्ठ नागरिक, आशा, आंगनबाड़ी वर्कर, मनरेगा मजदूर (जिनके साल में 50 से अधिक कार्य दिवस होंगे) भी शामिल किए गए हैं।

    आयुष्मान योजना  में शामिल होने पर दोबारा बनवाने पड़ रहे कार्ड

    आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Yojana) में कुछ और श्रेणियां शामिल की गई हैं। इनमें जिन लोगों ने पहले हिमकेयर कार्ड बनवाए थे उन्हें अब आयुष्मान कार्ड बनवाने पड़ रहे हैं। कुछ लोगों ने तो तीन साल के लिए हिमकेयर कार्ड बनवा लिए थे। इसके लिए उन्होंने 1000 रुपये प्रीमियम भी अदा किया था।

    हालांकि आयुष्मान में शामिल नई श्रेणियों से संबंधित लोग जिन्होंने हिमकेयर कार्ड (Himcare Card) बनवाए हैं को मोबाइल फोन पर मैसेज भेजे गए हैं, लेकिन वे इस पर ध्यान नहीं दे रहे। बीमार होने पर जब अस्पताल पहुंच रहे हैं तो हिमकेयर में उनसे से संबंधित डाटा नहीं मिल रहा। फिर उन्हें आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए दौड़ लगानी पड़ रही है।

Share :
TagsAyushman BharatHIMCARE Scheme
Previous Article

Parliament Session: क्या सत्र के आखिरी दिन ...

Next Article

निर्माण कार्य बंद करो वरना पानी के ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Diwali Images
    धार्मिकसिरमौरहिमाचल प्रदेश

    Una News: देवी-देवताओं की फोटो लगे पटाखे बेचे तो होगी एफआईआर, व्यापार मंडल हुआ सख्त

    November 10, 2023
    By hinditvnews
  • Hp sarkar
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बेटियों को मिलेगा संपत्ति में समान अधिकार, एक्ट में संशोधन

    February 11, 2025
    By hinditvnews
  • Paise
    बिलासपुरशिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पंचायतों में लाखों की वित्तीय गड़बड़ी, ऑडिट में शिमला-बिलासपुर-सिरमौर का खुलासा

    June 22, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal Police
    Uncategorizedशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में 34 सब इंस्पेक्टरों को प्रमोट कर बनाया गया इंस्पेक्टर

    May 4, 2024
    By hinditvnews
  • sanjoli news today with hindi tv news channel
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला मस्जिद विवाद: हिंदू संगठनों पर लाठी चार्ज से बाजार बंद; व्यापारियों ने डीसी ऑफिस के बाहर पढ़ी हनुमान चालीसा

    September 12, 2024
    By hinditvnews
  • Aag
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: जंगलों की आग रोकने में सहयोग करेंगे पंचायत प्रतिनिधि

    April 9, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Srikhand
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    श्रीखंड महादेव यात्रा स्थगित, सुरक्षा कारणों से अगले आदेश तक रोक

  • Shimla1
    manaliधार्मिकहिमाचल प्रदेश

    राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: 11,000 दीयों की रोशनी से जगमगाएगा मनाली शहर

  • Taxi
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बढ़े टैक्स से भडक़े टैक्सी आपरेटर, करेंगे आंदोलन

Timeline

  • September 9, 2026

    प्रतापगढ़: दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया कदम

  • September 9, 2026

    कनाडा: एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

  • September 9, 2026

    उत्तराखंड: समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

  • September 9, 2026

    हल्द्वानी: बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में SC की सुनवाई टली

  • September 9, 2026

    ऊना: चंडीगढ़-अंबाला पैसेंजर ट्रेनें 15 अक्तूबर तक रद्द

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Dead body

    प्रतापगढ़: दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया कदम

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Ammy virk

    कनाडा: एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Job

    उत्तराखंड: समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.