Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Manav Rachna's School of Leadership & Management Debuts in QS Global MBA Rankings 2027 Alongside IIM Udaipur, MDI, XLRI and IIFT

  • Doctor-Led Hair Restoration and The Science Behind Hairline Design

  • PM Narendra Modi Inaugurates SEMICON India 2026

  • हिमाचल: 1000 इलेक्ट्रिक और 200 डीजल बसें खरीदने की योजना

  • यूपी: सपा के नीले साफे और भगवा रंग पर राजभर का अखिलेश पर निशाना

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›कुफरी का आलू चमका: 79 किस्मों से देशभर में पहचान

कुफरी का आलू चमका: 79 किस्मों से देशभर में पहचान

By hinditvnews
March 23, 2026
172
0
Aloo

सफलता: आलू ने देश के कोने-कोने तक पहुंचाया कुफरी का नाम, 79 किस्में तैयार

हिंदी टीवी न्यूज, कुफरी (शिमला)  शिमला। Published by: Megha Jain Updated Mon, 23 Mar 2026

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के कुफरी में 79 से अधिक आलू की किस्में तैयार हो चुकी हैं। सबसे बड़ी खासियत है रोगमुक्त बीज उत्पादन।

राजधानी शिमला से 15 किलोमीटर दूर ऊंचे पहाड़ पर स्थित है कुफरी। समुद्र स्तर से इसकी ऊंचाई 2,720 मीटर या लगभग 9,000 फीट है। सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र होने से तो यह स्थान मशहूर है ही। आलू के बीज की नई-नई किस्मों पर कुफरी में प्रयोग से इसका नाम देश के हर किसान की जुबान पर है।

केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान शिमला यहां पर दशकों से आलू पर नित नए प्रयोग कर रहा है। भारत की आजादी के दो साल बाद 1949 में स्थापित किया संस्थान 79 से अधिक कुफरी आलू किस्में विकसित कर चुका है। सर्दियों में यहां पर तीन से चार फीट तक बर्फ गिरती है। तापमान कई बार -5 से -18 डिग्री तक भी चला जाता है। पहाड़ी जलवायु और वैज्ञानिक अनुसंधान के तालमेल से यहां से तैयार होने वाले आलू के बीज देशभर के किसानों की पैदावार तो बढ़ा रहे हैं। सबसे बड़ी खासियत है रोगमुक्त बीज उत्पादन। यहां उन्नत लैब तकनीकों और नियंत्रित वातावरण में आलू के ऐसे बीज तैयार किए जाते हैं, जिनमें वायरस और बीमारियों का खतरा बेहद कम होता है। यही बीज आगे किसानों तक पहुंचकर बेहतर उत्पादन सुनिश्चित कर सकते हैं।

ये हैं प्रमुख किस्में
नई किस्में कुफरी रतन, कुफरी तेजस, कुफरी चिपभारत-1, कुफरी चिपभारत-2 हैं। अन्य किस्में कुफरी आनंद, कुफरी अशोक, कुफरी बादशाह, कुफरी ज्योति, कुफरी चंद्रमुखी, कुफरी पुखराज, कुफरी सिंधुरी, कुफरी साह्याद्री और कुफरी करण हैं।

उत्पादन ज्यादा : सीपीआरआई की किस्में ज्यादा उत्पादन, बदलते मौसम और जलवायु परिस्थितियों के प्रति भी अधिक सहनशील होती हैं। संस्थान की ओर से समय-समय पर वर्कशॉप और फील्ड विजिट के जरिए किसानों को आधुनिक खेती के तरीके सिखाए जाते हैं।

कुफरी के नाम से तैयार आलू का बीज देश के कोने-कोने में मशहूर है। संस्थान ने 79 किस्में तैयार कर दी हैं। भारत चीन के बाद सबसे बड़ा आलू उत्पादक देश है। इसमें कुफरी नाम से तैयार इन किस्मों का भी बड़ा योगदान है। – डॉ. ब्रजेश सिंह, निदेशक, सीपीआरआई

केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान से कुफरी को अलग पहचान मिली है। स्थानीय लोगों को इससे रोजगार मिला है। कुफरी की ठंडी आबोहवा यहां रोगरहित बीज तैयार करने में सहायक है। –राकेश मेहता, स्थानीय निवासी 

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla newsSuccess Over 79 Varieties of Potatoes Developed in Kufri Shimla Production Set to Improve
Previous Article

हिमाचल पंचायत चुनाव: वार्ड पुनर्सीमांकन पूरा, 25 ...

Next Article

Shimla: शिमला में दो समुदायों में विवाद, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    हरियाणा

    जींद: नंदगढ़ में युवक की हत्या, शव बेड में छुपाया; पुलिस जांच जारी

    April 24, 2026
    By hinditvnews
  • Atal Tunnel
    manaliलाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मनाली: महाजाम, रोहतांग के लिए कोकसर से भी परमिट जरूरी

    June 9, 2026
    By hinditvnews
  • Amritpal
    Chandigarh Newsपंजाब

    Amritpal Singh: लोकसभा सदस्यता नहीं जाएगी, लीव रिकमेंड, सत्र में शामिल नहीं हो सकेंगे

    March 12, 2025
    By hinditvnews
  • Charging
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HRTC: दिल्ली रूट पर इलेक्ट्रिक बसों के लिए बनेंगे चार्जिंग स्टेशन

    January 6, 2025
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हाईकोर्ट का फैसला: मुकदमे का आधार खत्म तो नौकरी से नहीं रोक सकते

    July 29, 2026
    By hinditvnews
  • Yogi
    उत्तर प्रदेश

    UP: CM योगी ने कहा- 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ

    February 25, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • 1
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    न रोजगार मिला, न महिलाओं को 1500 रुपए, कांग्रेस की गारंटियों पर संबित पात्रा ने जमकर घेरी कांग्रेस

  • election
    election 2024पंजाबबिहारहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल, बंगाल, मध्यप्रदेश और बिहार में बड़ा उलटफेर, पंजाब में AAP की जीत; रुपौली में बीमा भारती पिछड़ीं

  • HRTC BUS.
    दिल्लीलाहौल & स्पीतिहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: परिवहन विभाग जारी करेगा 1000 नए रूट परमिट – अग्निहोत्री

Timeline

  • September 19, 2026

    Manav Rachna's School of Leadership & Management Debuts in QS Global MBA Rankings 2027 Alongside IIM Udaipur, MDI, XLRI and IIFT

  • September 19, 2026

    Doctor-Led Hair Restoration and The Science Behind Hairline Design

  • September 19, 2026

    PM Narendra Modi Inaugurates SEMICON India 2026

  • September 19, 2026

    हिमाचल: 1000 इलेक्ट्रिक और 200 डीजल बसें खरीदने की योजना

  • September 19, 2026

    यूपी: सपा के नीले साफे और भगवा रंग पर राजभर का अखिलेश पर निशाना

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Manav Rachna's School of Leadership & Management Debuts in QS Global MBA Rankings 2027 Alongside ...

    By hinditvnews
    September 19, 2026
  • Doctor-Led Hair Restoration and The Science Behind Hairline Design

    By hinditvnews
    September 19, 2026
  • PM Narendra Modi Inaugurates SEMICON India

    PM Narendra Modi Inaugurates SEMICON India 2026

    By hinditvnews
    September 19, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.