केंद्रीय युवा-खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सरकार पर साधा निशाना; कहा, हिमाचल में कांग्रेस की गारंटियां फेल

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस सबसे बड़ी ठग पार्टी है जो सिर्फ और सिर्फ सत्ता में आने हेतु झूठी गारंटियां देती है। हिमाचल चुनाव से पहले कांग्रेस ने लोगों को रिझाने के लिए बड़े-बड़े वादे किए थे। कांग्रेस के वादों की लिस्ट दिखाते हुए कहा कि इन्होंने युवाओं को पांच लाख नौकरी का वादा किया था जो अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।
माता-बहनों को प्रतिमाह 1500 देने का वादा किया था। अभी तक एक भी माता बहन को यह पैसा नहीं मिला। इन्होंने 300 यूनिट फ्री बिजली देने का ऐलान किया था। आज उल्टा हिमाचलवासियों के बिजली बिल ज्यादा आ हैं। उक्त बातें ठाकुर ने तेलंगाना में कहीं जहां वे गोशामहल विधानसभा से बीजेपी के उम्मीदवार टी राजा सिंह के नामांकन समारोह में शामिल होने बारपेट गए थे। अनुराग ठाकुर ने इस दौरान छत्तीसगढ़ व राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।















