Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • यूपी: कारोबारी के बेटे वैभव की हत्या, शिक्षक ने किया था अपहरण

  • यूपी: 20 लाख बुनकर परिवारों को बिजली शुल्क में चार गुना छूट की तैयारी

  • हरियाणा: 558 नए वीटा बूथ खुलेंगे, आइसक्रीम समेत नए उत्पाद बनेंगे

  • पंजाब: पांच साल सेवा पर सफाई सेवक नियमित, 1 अगस्त से बढ़ेगा वेतन

  • Chandigarh: वारिस पंजाब दे’ का चंडीगढ़ कूच आज, अमृतपाल की रिहाई की मांग

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: हिमाचल में सड़क से एक मीटर नीचे ही होगा भवनों का निर्माण

Himachal: हिमाचल में सड़क से एक मीटर नीचे ही होगा भवनों का निर्माण

By hinditvnews
September 6, 2024
260
0
Images (5)

हिमाचल में सड़क से एक मीटर नीचे ही होगा भवनों का निर्माण, राजेश धर्माणी ने विधानसभा में दी जानकारी

संवाददाता, हिंदी टीवी समाचार- अविरल जैन

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में अब सड़क से एक मीटर नीचे ही भवनों का निर्माण होगा। टीसीपी मंत्री राजेश धर्माणी ने  प्रदेश विधानसभा में कहा कि वैली व्यू को बचाए रखने के लिए सरकार ने यह फैसला किया है। पहले हिमाचल में सड़क से डेढ़ मीटर ऊपर तक भवन निर्माण करने का प्रावधान था। आठ शहरों के डेवलपमेंट प्लान की अवधि समाप्त होने पर इन्हें अब अमृत योजना में बजट मिला है। इन क्षेत्रों में नगर नियोजन एक्ट के तहत काम हो रहा है।प्रश्नकाल के दौरान नाहन से कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी के सवाल पर मंत्री राजेश धर्माणी ने सदन में स्थिति स्पष्ट की।  प्रश्नकाल के दौरान नाहन से कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी के सवाल पर मंत्री राजेश धर्माणी ने सदन में स्थिति स्पष्ट की। धर्माणी ने बताया कि उच्च न्यायालय ने कुसुम बाली बनाम हिमाचल प्रदेश राज्य शीर्षक वाले सीडब्ल्यूपी आईएल संख्या 13/2021 के मामले में राज्य सरकार को चार लेन/ राष्ट्रीय/ राज्य राजमार्गों के साथ-साथ विभिन्न योजना/विशेष क्षेत्रों के वैली व्यू की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। वैली व्यू का प्रावधान सुंदर दृश्यों की सुरक्षा और प्राकृतिक परिदृश्य को बनाए रखने के लिए निर्धारित किया गया है, जो हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य के सौंदर्य और पर्यावरणीय मूल्य में योगदान दे सकता है।

हिमाचल प्रदेश के 34 क्षेत्रों के लिए डेवलपमेंट प्लान अधिसूचित किया था। 11 शहरों बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर, पालमपुर, सोलन, नाहन, मंडी, कसौली, रामपुर, चंबा और डलहौजी के प्लान की अवधि वर्ष 2021 में समाप्त हो गई। मुख्य सड़कों के आसपास निर्माण कार्यों पर नजर रखने को प्लानिंग एरिया बनाए गए हैं। प्लानिंग एरिया में शामिल मंडी, सोलन, पालमपुर, चंबा, बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और नाहन के लिए केंद्र ने योजना में 1.22 करोड़ का बजट जारी किया है। रामपुर, डलहौजी और कसौली के लिए योजना बनाई जा रही है।

विपक्ष की गैरमौजूदगी में अनुदान सहायता का प्रस्ताव पारित

 प्रदेश विधानसभा ने राज्य में वर्ष 2023-24 के दौरान आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र से शतप्रतिशत अनुदान के रूप में सहायता राशि प्रदान करने के लिए वीरवार को एक संकल्प पारित किया। अब इसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।  यह संकल्प मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को सदन में पेश किया था। विधानसभा सदन में प्रस्ताव पारित के दौरान विपक्ष नदारद रहा। इस संकल्प प्रस्ताव पर वीरवार को सदन में चर्चा हुई है। संकल्प के अनुसार जिस प्रकार वर्ष 2024-25 के बजट में केंद्र सरकार ने 3 आपदा प्रभावित राज्यों सिक्किम, असम और उत्तराखंड के बाढ़ प्रबंधन और संबंधित परियोजनाओं के लिए अनुदान के रूप में सहायता देने की घोषणा की है, उसी तर्ज पर हिमाचल को भी शतप्रतिशत सहायता राशि प्रदान की जाए।
Share :
Tagshimachal newshp news
Previous Article

Health Alert: दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो ...

Next Article

मांगों को लेकर चाैड़ा मैदान में गरजे ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cm Sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल: बिजली उपभोक्ता मित्र भर्ती प्रक्रिया शुरू

    September 22, 2025
    By hinditvnews
  • Ram Mandir Shobhayatra
    धार्मिकशिमलाहिमाचल प्रदेश

    राम नाम के रस में डूबा शिमला, निकली भव्य शोभा यात्रा; नाना पाटेकर, सिरमत कौर सहित कई बॉलीवुड सितारे हुए ...

    January 21, 2024
    By hinditvnews
  • mandi news today rain
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Himachal Rains: मंडी में बारिश का कहर जारी, सात मील में फटा बादल; 300 से अधिक मार्ग बाधित

    August 14, 2023
    By hinditvnews
  • hamirpur
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Hamirpur (Himachal) News: मरीजाें के भोजन पर वरिष्ठ नागरिक सभा खर्च करेगी 60 लाख

    February 19, 2024
    By hinditvnews
  • dc kinnaur father news with hindi tv news channel
    किन्नौरधर्मशालाधार्मिकलाहौल & स्पीतिहिमाचल प्रदेश

    अमृतसर में मिले भानी शर्मा का बैग-मोबाइल, दस दिनों से लापता हैं डीसी किनौर के पिता

    September 20, 2024
    By hinditvnews
  • Siddu
    दिल्लीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचली सिड्डू,खीर घोलेंगे रिश्तों में मिठास

    September 6, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Hammer
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    बहाल होगा प्रशासनिक ट्रिब्यूनल, कैबिनेट से हरी झंडी मिलने के बाद मांगी मोदी सरकार से अनुमति

  • Kangna
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हॉट सीट मंडी में कंगना रणौत आगे, विक्रमादित्य सिंह पीछे

  • Himachal Weather
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh Weather: मौसम ने एक बार फिर बदली करवट, आंधी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी; विभाग ने दी ये चेतावनी

Timeline

  • July 29, 2026

    यूपी: कारोबारी के बेटे वैभव की हत्या, शिक्षक ने किया था अपहरण

  • July 29, 2026

    यूपी: 20 लाख बुनकर परिवारों को बिजली शुल्क में चार गुना छूट की तैयारी

  • July 29, 2026

    हरियाणा: 558 नए वीटा बूथ खुलेंगे, आइसक्रीम समेत नए उत्पाद बनेंगे

  • July 29, 2026

    पंजाब: पांच साल सेवा पर सफाई सेवक नियमित, 1 अगस्त से बढ़ेगा वेतन

  • July 29, 2026

    Chandigarh: वारिस पंजाब दे’ का चंडीगढ़ कूच आज, अमृतपाल की रिहाई की मांग

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

    यूपी: कारोबारी के बेटे वैभव की हत्या, शिक्षक ने किया था अपहरण

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Bijli

    यूपी: 20 लाख बुनकर परिवारों को बिजली शुल्क में चार गुना छूट की तैयारी

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Nayab

    हरियाणा: 558 नए वीटा बूथ खुलेंगे, आइसक्रीम समेत नए उत्पाद बनेंगे

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.