Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, जानें लक्षण और बचाव

  • हिमाचल: सोलन में सड़क किनारे मिला अज्ञात शव, हादसा या हत्या?

  • यूपी: मायावती ने चुनावी रेवड़ियों से सावधान रहने को कहा, जेन जी का समर्थन

  • हरियाणा विधानसभा: 7,255 करोड़ के अनुपूरक बजट पर आज चर्चा

  • उत्तराखंड: अटल उत्कृष्ट स्कूलों में शिक्षकों के दो माह में तबादले

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›विपक्ष के हर तीर को काटते रहे मुख्यमंत्री सुक्खू

विपक्ष के हर तीर को काटते रहे मुख्यमंत्री सुक्खू

By hinditvnews
September 3, 2025
263
0
Cm Sukhu News

तमाम मुद्दों पर आपदा भारी, विपक्ष के हर तीर को काटते रहे मुख्यमंत्री सुक्खू

#Himachal Assembly Monsoon Session: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में आपदा सभी मुद्दों पर भारी रही। केंद्र की अनदेखी के मुद्दे से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू विपक्ष के हर तीर को काटते रहे। 18 अगस्त को सत्र के पहले दिन की शुरुआत ही आपदा पर चर्चा से हुई। विपक्ष ने सारा काम रोककर केवल आपदा के मुद्दे पर चर्चा मांगी तो भाजपा की इस घेराबंदी पर मुख्यमंत्री शुरू से ही आक्रामक रहे। उन्होंने इस चर्चा के लिए विपक्ष की बात मानकर जैसे नहले पर दहला फेंका।

सत्र के बीच में ही चंबा, कुल्लू और कांगड़ा जैसे जिलों में भारी तबाही हुई। पूरा हिमाचल बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं की जद में आ गया। सदन में इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष भिड़ते रहे। एक-दूसरे के कार्यकाल की नीतियों को कोसते रहे, मगर एक सुर में इस बात को स्वीकार करते रहे कि हिमाचल भयंकर आपदा की चपेट में है। सबको गंभीर होने की जरूरत है। सीएम सुक्खू कई बार प्रतिपक्ष से घिरते मंत्रियों की ढाल बने। पहले ही दिन संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान से विपक्ष की ओर से स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान जब यह बात निकली कि अभी आसमान नहीं फटा है तो भड़के विपक्ष के सामने मुख्यमंत्री ने मंत्री के मंतव्य को स्पष्ट कर चुनौती दी कि सारा काम रोककर राज्य सरकार हर चर्चा को तैयार है। सदन में सीमित साधनों से आपदा राहत देने और केंद्र की अनदेखी का मुद्दा लगातार गरमाता रहा। विपक्ष इसकी काट आपदा राहत आवंटन पर लगातार प्रश्न उठाते हुए ढूंढता रहा

भाजपा ने आपदा में समय से पहले मानसून की बैठकें स्थगित करने का प्रस्ताव रखा तो सीएम सुक्खू बिहार में राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा में शामिल होने के बाद लौटते ही फिर तीखे तेवरों में नजर आए। वह पहले सीधे आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावितों से मिले। उसके बाद सदन में विपक्ष के सामने सदन की बैठक को तीन दिन और आगे बढ़ाने की बात कर यह संदेश दिया कि सरकार विपक्ष के किसी भी हमले का जवाब देने को तैयार है, जबकि विपक्ष सदन में नहीं रहना चाहता। सुक्खू ने तंज भी कसा कि जब 2023 में आपदा आई तो प्रतिपक्ष कहता रहा कि मानसून सत्र बुलाया जाए। अब जब सत्र चल रहा है तो इसे बंद करने को कहा जा रहा है। पूरे सत्र में विपक्ष ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का बहिष्कार किया और सराज दौरे के दौरान उनके व्यवहार पर प्रश्न उठाता रहा तो तिरंगे के अपमान को बर्दाश्त न करने की बात कर मुख्यमंत्री सुक्खू मंत्री के सम्मान में खड़े रहे।

Share :
Tagsbreaking newscm sukhuhimachal newshindi tv newsvidhansabha 2025
Previous Article

लगातार जारी बारिश ने मचाई तबाही, जोगिंद्रनगर ...

Next Article

Mandi landslide: सुंदरनगर में लैंडस्लाइड से मरनेवालों ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Images (1)
    हमीरपुर

    BJP पदाधिकारियों ने कांग्रेस विधायकों की ली चुटकी, कहा- बैनर पर खुद के लगाए फोटो अपने CM की लगाना भूले

    August 11, 2023
    By hinditvnews
  • 500
    हिमाचल प्रदेश

    मकान किराए के लिए मिलेंगे 74.25 लाख, 246 परिवारों को मिलेगी राहत, सरकार ने खोला खजाना

    November 3, 2023
    By hinditvnews
  • Punjab Weather News
    Weatherपंजाबमौसम

    मोहाली में भारी बारिश से घग्गर नदी में बाढ़ का खतरा, अलर्ट जारी

    September 3, 2025
    By hinditvnews
  • Emergency Film,
    फ़िल्ममंडीहिमाचल प्रदेश

    Emergency : कंगना रणौत की विवादित फिल्म ‘एमरजेंसी’ पर फैसला 25 सितंबर तक

    September 20, 2024
    By hinditvnews
  • Cm himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मंदिरों में ऑनलाइन लंगर व दर्शन की तैयारी

    September 22, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: एक माह से नहीं बरसे बादल, हिमाचल में सूखे जैसे हालात

    October 22, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Budget
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Second Budget: सुक्खू सरकार का दूसरा बजट हो रहा तैयार, महिलाओं व युवाओं पर होगा केंद्रित

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: स्कूल भवन तैयार, फिर दूसरी जगह क्यों पढ़ रहे छात्र?

  • himachal
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    स्कूलों के पानी की गुणवत्ता में दूसरे स्थान पर हिमाचल, बिहार-झारखंड की हालत सबसे खराब

Timeline

  • August 31, 2026

    हिमाचल: बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, जानें लक्षण और बचाव

  • August 31, 2026

    हिमाचल: सोलन में सड़क किनारे मिला अज्ञात शव, हादसा या हत्या?

  • August 31, 2026

    यूपी: मायावती ने चुनावी रेवड़ियों से सावधान रहने को कहा, जेन जी का समर्थन

  • August 31, 2026

    हरियाणा विधानसभा: 7,255 करोड़ के अनुपूरक बजट पर आज चर्चा

  • August 31, 2026

    उत्तराखंड: अटल उत्कृष्ट स्कूलों में शिक्षकों के दो माह में तबादले

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Swine flu

    हिमाचल: बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, जानें लक्षण और बचाव

    By hinditvnews
    August 31, 2026
  • Dead body

    हिमाचल: सोलन में सड़क किनारे मिला अज्ञात शव, हादसा या हत्या?

    By hinditvnews
    August 31, 2026
  • Maya

    यूपी: मायावती ने चुनावी रेवड़ियों से सावधान रहने को कहा, जेन जी का समर्थन

    By hinditvnews
    August 31, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.