Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy Hai, Easy Hai'

  • Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

  • Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75-Year-Old Patient

  • Sweeten Your Diwali with a California Walnut Twist

  • Maa Kauvery Launches Breast Clinic in Trichy, in Line with the 'Vaanga Amma Kitta Paesalam' Campaign

Weatherपंजाबमौसम
Home›Weather›मोहाली में भारी बारिश से घग्गर नदी में बाढ़ का खतरा, अलर्ट जारी

मोहाली में भारी बारिश से घग्गर नदी में बाढ़ का खतरा, अलर्ट जारी

By hinditvnews
September 3, 2025
397
0
Punjab Weather News

 मोहाली में भारी बारिश से घग्गर नदी में बाढ़ का खतरा, अलर्ट जारी

मोहाली में लगातार बारिश के कारण घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ गया है जिससे डेराबस्सी और लालरू में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नदी का पानी गांवों की ओर रिस रहा है जिससे लोग भयभीत हैं। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को नदी के पास जाने से मना किया है। मुबारकपुर पुल को बंद कर दिया गया है।

लगातार हो रही बारिश ने घग्गर नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा दिया है, जिससे डेराबस्सी और लालरू क्षेत्र में बाढ़ का खतरा गहराता जा रहा है। कई स्थानों पर नदी का पानी गांवों की ओर रिसने लगा है, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।

घग्गर का जलस्तर करीब 8 फीट तक पहुंच चुका है। वहीं इसकी अधिकतम क्षमता 10 फीट तक है। अगर बारिश आज इसी प्रकार जारी रहती है तो जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच जाएगा। प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत अलर्ट जारी कर दिया है। घग्गर नदी के किनारों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्पीकर के माध्यम से लोगों को चेतावनी दी जा रही है कि वह नदी के आसपास न जाएं।

मुबारकपुर पुल बंद किया गया

डेराबस्सी के मुबारकपुर पुल से पानी बहने की स्थिति उत्पन्न होने पर प्रशासन ने एहतियातन इस पुल को बंद कर दिया है। पुल के दोनों ओर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं ताकि कोई व्यक्ति पुल पार न कर सके और किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

डीसी कोमल मित्तल की अपील

मोहाली की डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जनता से अपील की है कि वेह घग्गर नदी के आसपास न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन हालात पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है और राहत व बचाव कार्यों के लिए टीमें मौके पर तैनात हैं।

कंट्रोल रूम से संपर्क करें

किसी भी आपदा की स्थिति में नागरिक निम्नलिखित कंट्रोल रूम नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

डीसी ऑफिस: 0172-2219506, 76580-51209

उप-मंडल खरड़: 0160-2280222

 

Share :
Tagsbreaking newsmohali weatherpunjab newspunjab weather
Previous Article

लगातार जारी बारिश ने मचाई तबाही, प्रदेश ...

Next Article

Himachal Rain: हिमाचल में तबाही की बारिश ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cm Bhagwant Maan
    पंजाब

    Sukhbir Badal Attack: सीएम मान बोले-चौड़ा ने भावनाओं में आकर हमला किया

    December 13, 2024
    By hinditvnews
  • Modi
    Chandigarh Newsपंजाब

    Chandigarh: पंजाब दौरे पर पीएम मोदी, दोआबा से

    July 17, 2026
    By hinditvnews
  • Bishnoi
    पंजाब

    लॉरेंस बिश्नोई बरी: 13 साल पुराने मामले में मोहाली कोर्ट ने सुनाया फैसला

    October 25, 2024
    By hinditvnews
  • Emergency Film,
    CHANDIGHARपंजाब

    ‘इमरजेंसी’ का विरोध: अमृतसर में थिएटर के बाहर डटे SGPC सदस्य

    January 17, 2025
    By hinditvnews
  • Weather
    Chandigarh NewsWeatherपंजाब

    पंजाब में भीषण गर्मी: पारा 44.6°C, 3 दिन लू का अलर्ट; स्कूल-दफ्तरों का समय बदला

    May 25, 2026
    By hinditvnews
  • Dhan
    पंजाब

    Punjab: ईसड़ू मंडी में नहीं हो रही धान की खरीद-लिफ्टिंग

    October 22, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • kull deshaara
    कुल्लूधार्मिकधार्मिक यात्राहिमाचल प्रदेश

    Kullu Dussehra: देवताओं का महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा शुरू, ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते पहुंचे देवलू

  • Manish
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में मतदाता सूचियों में नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया 14 मई से पहले होगी पूरी

  • Cm
    हिमाचल प्रदेश

    मानसून सत्र से पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विपक्ष नहीं हुआ शामिल,

Timeline

  • November 2, 2026

    DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy Hai, Easy Hai'

  • November 2, 2026

    Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

  • November 2, 2026

    Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75-Year-Old Patient

  • November 2, 2026

    Sweeten Your Diwali with a California Walnut Twist

  • November 2, 2026

    Maa Kauvery Launches Breast Clinic in Trichy, in Line with the 'Vaanga Amma Kitta Paesalam' Campaign

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy Hai, Easy Hai'

    DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy ...

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

    Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75 Year Old Patient

    Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75-Year-Old ...

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.