Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उमड़े श्रद्धालु, दर्शनार्थियों की संख्या 22 लाख पार

  • हिमाचल: क्रस्ना लैब की हड़ताल से अस्पतालों में जांच प्रभावित, मरीज परेशान

  • हिमाचल: खाई में गिरी कार, पिता-पुत्र की मौत; सात साल की बेटी रातभर लापता, सुबह सुरक्षित मिली

  • हिमाचल: कांग्रेस की रैली पर भाजपा के सवाल, सरकारी खर्च का मांगा हिसाब

  • हिमाचल: हमीरपुर के छात्र के ड्रोन प्रोटोटाइप पर सस्पेंस, कॉलेज में किसी ने नहीं देखा

मंडीमौसमलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›मंडी›Himachal Rain: हिमाचल में तबाही की बारिश में सात लोगों की मौत व दो लापता, 7 हाईवे सहित 1155 सड़कें बंद

Himachal Rain: हिमाचल में तबाही की बारिश में सात लोगों की मौत व दो लापता, 7 हाईवे सहित 1155 सड़कें बंद

By hinditvnews
September 3, 2025
288
0
himachal rain

हिमाचल में तबाही की बारिश में सात लोगों की मौत व दो लापता, 7 हाईवे सहित 1155 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य में आज भी कई इलाकों में झमाझम बारिश का दौर जारी है और तबाही हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज सोलन और सिरमौर जिलों के लिए भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है।

वहीं, मंडी, शिमला, कुल्लू, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा और लाहौल-स्पीति जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चार और पांच सितंबर को तेज अंधड़ चलने और बिजली गिरने का यलो अलर्ट भी जारी किया है।

छह से नौ सितंबर तक बारिश जारी रहने का अनुमान है, लेकिन इस दौरान किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। विभाग के विज्ञानी संदीप कुमार ने बताया कि इस बार अब तक हिमाचल में सामान्य से 42 फीसद अधिक बारिश हो चुकी है।

सुंदरनगर में 7 लोगों की मौत

भारी बारिश से मंडी और कुल्लू जिलों में सबसे अधिक तबाही हुई है। मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल में पहाड़ी से हुए भूस्खलन से दो मकान दब गए, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं।

कुल्लू में मलबे में दो लोग दबे

वहीं कुल्लू शहर के अखाड़ा बाजार में आधी रात को हुए भूस्खलन में एक मकान के ऊपर भारी मलबा आ गिरा। मकान में रह रहे दो कश्मीरी मजदूर और एनडीआरएफ का एक जवान दब गए, जिनमें से एक मजदूर किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन दो लोग अब भी लापता हैं। राहत व बचाव कार्य एनडीआरएफ, पुलिस और होम गार्ड की टीमों द्वारा चलाया जा रहा है।

चंबा में रावी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही

राज्य के अन्य हिस्सों में भी लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। चंबा में रावी नदी खतरे के निशान को पार कर गई है और शीतला पुल की सुरक्षा दीवार टूटने के साथ सड़क का एक हिस्सा नदी में बह गया है।

लाहुल स्पीति में बर्फबारी, शिमला में भी हालात खराब

लाहुल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बारिश से राजधानी शिमला और आसपास के क्षेत्रों में भी हालात गंभीर हैं। सुन्नी क्षेत्र में नदी का जलस्तर थल्ली पुल तक पहुंच गया है और कालीघाट व आईटीआई इलाके जलमग्न हो गए हैं। सुरक्षा को देखते हुए कोल डैम प्रबंधन से पानी का स्तर घटाने के निर्देश दिए गए हैं। कल एहतियातन दो परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया।

Share :
Tagsbreaking newshimachal newshimachal rainhindi tv news
Previous Article

मोहाली में भारी बारिश से घग्गर नदी ...

Next Article

जोगिंद्रनगर में पहाड़ी दरकने से जमींदोज हुआ ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Teachers Day For Boxing
    खेलधर्मशाला

    मुक्केबाजी का ऐसा जनून, जिस स्कूल में गए वहां बनवा दिया बॉक्सिंग रिंग

    September 5, 2025
    By hinditvnews
  • apple market
    किन्नौरकुल्लूशिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश

    बागवानी: आपदा के बीच हिमाचल में सेब उत्पादन बढ़ा, 48.97 लाख कार्टन ज्यादा

    September 18, 2025
    By hinditvnews
  • Whatsapp Image 2024 09 12 At 12.20.42 Pm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: संजाैली लाठीचार्ज के विरोध में शिमला व्यापार मंडल ने दिया धरना

    September 12, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: नाबालिग से देह व्यापार मामले में मां समेत 3 दोषियों को 10 साल की सजा

    July 14, 2026
    By hinditvnews
  • Educate Girls Award
    awardIndia News

    जिंदगी बदलने के लिए इस महिला ने किया आंदोलन, मिला रेमन मैग्सेसे पुरस्कार

    September 4, 2025
    By hinditvnews
  • cm sukhu
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal Disaster: ‘इतिहास की सबसे बड़ी आपदा से गुजर रहा है हिमाचल’, पड्डल मैदान में बोले सीएम सुक्खू

    October 23, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Rajeeev
    PM MODIहिमाचल प्रदेश

    डॉ. राजीव बिंदल ने गिनवाई BJP सरकार की उपलब्धियां

  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 5 दिन बारिश, कई जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

  • Snow
    HoroscopemanaliWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: न्यूनतम पारे में कमी से जमा पानी

Timeline

  • November 2, 2026

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उमड़े श्रद्धालु, दर्शनार्थियों की संख्या 22 लाख पार

  • November 2, 2026

    हिमाचल: क्रस्ना लैब की हड़ताल से अस्पतालों में जांच प्रभावित, मरीज परेशान

  • November 2, 2026

    हिमाचल: खाई में गिरी कार, पिता-पुत्र की मौत; सात साल की बेटी रातभर लापता, सुबह सुरक्षित मिली

  • November 2, 2026

    हिमाचल: कांग्रेस की रैली पर भाजपा के सवाल, सरकारी खर्च का मांगा हिसाब

  • November 2, 2026

    हिमाचल: हमीरपुर के छात्र के ड्रोन प्रोटोटाइप पर सस्पेंस, कॉलेज में किसी ने नहीं देखा

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Badrinath

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उमड़े श्रद्धालु, दर्शनार्थियों की संख्या 22 लाख पार

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Krisna lab

    हिमाचल: क्रस्ना लैब की हड़ताल से अस्पतालों में जांच प्रभावित, मरीज परेशान

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Accident

    हिमाचल: खाई में गिरी कार, पिता-पुत्र की मौत; सात साल की बेटी रातभर लापता, सुबह ...

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.