एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘बागी 4’, कल यानी 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज से पहले निर्माताओं ने ‘बागी 4’ का एक और गाना ‘मरजाना’ रिलीज कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। मरजानासॉन्गहुआरिलीज
आज टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म ‘बागी 4’ का नया गाना ‘मरजाना’ का वीडियो शेयर किया। इस शानदार गाने में बी प्राक की दमदार आवाज ने फैंस का दिल जीत लिया है। इस गाने के साथ टाइगर ने कैप्शन में लिखा, ‘हर लफ्ज में दर्द, हर सुर में मोहब्बत… BPraak की आवाज में #Marjaana हमेशा के लिए आपके साथ रहेगा, गाना रिलीज।’ इसके साथ ही टाइगर ने फिल्म की एडवांस बुकिंग के बारे में बताया कि वह अभी शुरू हो चुकी है Baaghi 4 कल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।