Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: मक्की बिजाई से पहले खाद संकट, इफको गोदामों में नहीं पहुंची खेप।

  • हिमाचल: बोतलों-कैनियों में डीजल बिक्री बंद, किसान-बागवान परेशान।

  • नोएडा एयरपोर्ट: पहली फ्लाइट लखनऊ से पहुंची, आज से उड़ानें शुरू।

  • वेस्ट यूपी मौसम: 2 दिन में 5.3°C बढ़ा तापमान, उमस-गर्मी से राहत नहीं।

  • चंडीगढ़: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू गोदकर हत्या।

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Shimla: संजौली में अवैध निर्माण के खिलाफ लोगों ने किया जोरदार प्रदर्शन

Shimla: संजौली में अवैध निर्माण के खिलाफ लोगों ने किया जोरदार प्रदर्शन

By hinditvnews
September 5, 2024
249
0
Sanjauli

Shimla: संजौली में अवैध निर्माण के खिलाफ लोगों ने किया जोरदार प्रदर्शन, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला Published by: Megha Jain Updated Thu, 05 Sep 2024

संजौली में धार्मिक स्थल में अवैध निर्माण के विरोध में गुरुवार को स्थानीय लोगों की ओर से प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

San1

ये है पूरा मामला
राजधानी के संजौली में समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल में अवैध निर्माण को गिराने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने बीते रविवार को तीन घंटे तक जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात को मल्याणा में दो गुटों के बीच हुई मारपीट के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष था। पुलिस के मुताबिक यहां रात को मामूली कहासुनी से यह विवाद शुरू हुआ और बात बढ़ने के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। आरोप है कि एक पक्ष ने लोहे की रॉड से हमला किया, जिसमें यशपाल नाम के व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रदर्शन के बाद निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने इस पर स्थिति स्पष्ट की। नगर निगम के अनुसार साल 2010 से यहां वक्फ बोर्ड की जमीन पर निर्माण शुरू हुआ था। तब से नगर निगम आयुक्त कोर्ट में इस पर सुनवाई चल रही है। हालांकि, कोरोनाकाल के दौरान अचानक तीन मंजिलें तैयार हो गईं। इसकी भी सुनवाई चल रही है। यह निर्माण बिना नक्शे के किया गया है। नगर निगम के अनुसार हाल ही में संस्थान के पास एक शौचालय का निर्माण भी हो गया। इसे शिकायत मिलते ही तुड़वा दिया गया।

San2

Shimla: संजौली में अवैध निर्माण के खिलाफ लोगों ने किया जोरदार प्रदर्शन, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल में अवैध निर्माण को गिराने की मांग को लेकर स्थानीय लोग भड़क गए हैं। अवैध निर्माण के विरोध में गुरुवार को स्थानीय लोगों की ओर से प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अवैध निर्माण के विरोध में गुरुवार दोपहर 12:00 बजे संजौली चौक से ढली टनल और फिर चौक तक प्रदर्शन हुआ। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद प्रदर्शनकारी 1:35 बजे दोबारा संजौली चौक पर पहुंचे। इससे ट्रैफिक जाम हो गया। इसके बाद प्रदर्शनकारी संजौली चौक पर बैठ गए। वाहनों की लगी कतारें लग गईं। कई एंबुलेंस भी फंस गईं। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। लोगों ने अवैध निर्माण गिराने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। शनिवार के एमसी कमिशनर कोर्ट के फैसले का इंतजार करेंगे। फैसला न होने की स्थिति में बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।
उधर, इसी मामले पर देवभूमि क्षत्रिय संगठन सवर्ण मोर्चा ने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन किया और इस दौरान सरकार के समक्ष मांगों को रखा।  संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रुमित ठाकुर ने बताया कि उनकी मांग अवैध ढांचे को गिराने की है। इसके अलावा प्रदेश में बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासी लोगों के पंजीकरण करने और अवैध रूप से सड़कों पर रेहड़ी-फड़ी सजाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग रखी जाएगी।
Share :
TagsHeavy Police Force Deployed On The Spothimachal pradeshhindi newsProtest Against Illegal Construction At Religious Place In Sanjaulishimla news
Previous Article

Shimla: संजौली में अवैध निर्माण मामले पर ...

Next Article

संजौली अवैध मस्जिद मामला: ‘ओवैसी राजनीतिक रोटियां ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dead Body
    उत्तराखण्ड

    CRIME: लापता युवक का शव मिला, दोस्त गिरफ्तार; मां ने महाकुंभ से लौटकर किया था ये काम

    February 12, 2025
    By hinditvnews
  • Dead Body
    हरियाणा

    हरियाणा: अवैध संबंध के शक में भतीजे ने चाचा की हत्या, गर्दन पर गंडासी से हमला

    September 27, 2025
    By hinditvnews
  • Road
    उत्तराखण्ड

    Road Accident: उत्तराखंड में हादसे का दर्दनाक मंजर…चारों तरफ बिखरी लाशें

    November 4, 2024
    By hinditvnews
  • 448 252 22382835 Thumbnail 16x9 Hp1
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Sanjauli Masjid Controversy: सीएम सुक्खू बोले- यहां सभी धर्मों का होता है सम्मान, कानून के तहत होगी कार्रवाई

    September 6, 2024
    By hinditvnews
  • Fresh Snow
    manaliWeatherकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Snowfall: बर्फबारी देखने के लिए सैलानी शिमला और मनाली खिंचे चले आए

    December 28, 2024
    By hinditvnews
  • Transfar
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में चिट्टा तस्करी: पुलिस कर्मचारियों का तबादला, सरकार प्रस्ताव तैयार

    February 22, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Ss
    ऊनाकांगड़ाधर्मशालामंडीशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में प्रत्याशियों का इंतजार…पर मैदान में अब कांग्रेस भी तैयार

  • Kangna
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    मंडी: लडभड़ोल में कंगना रणौत का कांग्रेस पर वार, बोलीं- हिमाचल की हालत देख होता है दुख

  • Jairam Thakur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जयराम ठाकुर का हमला: सुक्खू सरकार का अनशन सियासी नौटंकी

Timeline

  • June 15, 2026

    हिमाचल: मक्की बिजाई से पहले खाद संकट, इफको गोदामों में नहीं पहुंची खेप।

  • June 15, 2026

    हिमाचल: बोतलों-कैनियों में डीजल बिक्री बंद, किसान-बागवान परेशान।

  • June 15, 2026

    नोएडा एयरपोर्ट: पहली फ्लाइट लखनऊ से पहुंची, आज से उड़ानें शुरू।

  • June 15, 2026

    वेस्ट यूपी मौसम: 2 दिन में 5.3°C बढ़ा तापमान, उमस-गर्मी से राहत नहीं।

  • June 15, 2026

    चंडीगढ़: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू गोदकर हत्या।

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Khaad

    हिमाचल: मक्की बिजाई से पहले खाद संकट, इफको गोदामों में नहीं पहुंची खेप।

    By hinditvnews
    June 15, 2026
  • Petrol

    हिमाचल: बोतलों-कैनियों में डीजल बिक्री बंद, किसान-बागवान परेशान।

    By hinditvnews
    June 15, 2026
  • Aeroplane

    नोएडा एयरपोर्ट: पहली फ्लाइट लखनऊ से पहुंची, आज से उड़ानें शुरू।

    By hinditvnews
    June 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.