Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • ट्राइडेंट को हाईकोर्ट से राहत, PPCB की 17 नोटिसों पर कार्रवाई पर रोक

  • Chandigarh: तलाक केस ट्रांसफर की मांग खारिज, हाईकोर्ट ने पत्नी की दलील ठुकराई

  • उत्तराखंड: चारधाम में पहली बार आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सबसे ज्यादा

  • भारत-अफगानिस्तान मैच: धर्मशाला तैयार, आज पहुंचेंगी दोनों टीमें

  • Himachal: डलहौजी में पर्यटकों की भारी भीड़, होटल ऑक्यूपेंसी 80% पहुंची

eudctionदिल्ली
Home›eudction›कोचिंग सेंटर हादसा : जिन छात्रों की जान गई उनके नाम पर बनेंगे पुस्तकालय, दिल्ली की मेयर शैली ने दिया आदेश

कोचिंग सेंटर हादसा : जिन छात्रों की जान गई उनके नाम पर बनेंगे पुस्तकालय, दिल्ली की मेयर शैली ने दिया आदेश

By hinditvnews
August 2, 2024
207
0
dehli

 जिन छात्रों की जान गई उनके नाम पर बनेंगे पुस्तकालय

ओल्ड राजेंद्र नगर के कोचिंग सेंटर हादसे में जिन छात्रों की जान गई उनके नाम पर चार पुस्तकालय बनाये जाएंगे। इस बारे में दिल्ली की मेयर शैली ओबराय ने बताया कि उन्होंने राजेंद्र नगर, मुखर्जी नगर, पटेल नगर और बेर सराय में लाइब्रेरी बनाने का आदेश आधिकारियों को दिया है। मेयर ने कहा कि हालांकि जान की क्षतिपूर्ति तो नहीं की जा सकती लेकिन हम छात्रों के लिए सार्वजनिक पढ़ने की जगहों को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
प्रदर्शन जारी
इस बीच ओल्ड राजेंद्र नगर में बेसमेंट चल रहे कोचिंग सेंटर में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत के बाद भड़के विद्यार्थियों का प्रदर्शन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में अलग-अलग जगहों से छात्र पहुंचे। इसके अलावा हादसे में जान गंवाने वाले नेविन डालविन के परिजन भी अभ्यर्थियों को अपना समर्थन देने पहुंचे। साथ ही, आप सांसद संजय सिंह व विधायक दुर्गेश पाठक भी पहुंचे।

अभ्यर्थियों ने दावा करते बताया कि आप नेताओं ने उनसे कहा है कि जो भी व्यक्ति जिम्मेदार है, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार से लाइब्रेरी की जगह देने की मांग की है। इस दौरान छात्रों ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। प्रदर्शन पर बैठे अभ्यर्थियों का समर्थन करने के लिए अन्य जगहों से लोग व छात्र भी पहुंच रहे हैं। इनमें जेएनयू, डीयू, अंबेडकर विश्वविद्यालयों के साथ प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी भी अपना समर्थन देने के लिए आ रहे हैं।

मुआवजे का एलान
ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर में पानी भरने से तीन छात्रों की हुई मौत के बाद प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों से बृहस्पतिवार को आप सांसद संजय सिंह ने मुलाकात की। उन्होंने छात्रों को बताया कि दिल्ली सरकार और एमसीडी इस हादसे में मृतक छात्रों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देगी। साथ मृतक छात्रों की याद में लाइब्रेरी बनाई जाएंगी। इसे बनाने के लिए वह सांसद निधि से एक-एक करोड़ रुपये देंगे।

सरकार ने कोचिंग सेंटरों को रेगुलेट करने के लिए कानून बनाने का फैसला लिया है। इसमें छात्रों के सुझाव भी शामिल किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने छात्रों के समर्थन में सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाई आई है और आगे भी उठाती रहेगी। इस दौरान छात्रों ने इस हादसे के लिए जिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

सिंह ने राजेंद्र नगर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। उन्होंने बताया कि छात्रों ने सुझाव दिया है कि दिल्ली में कोचिंग सेंटर्स को रेगुलेट करने के लिए एक कानून बनाना चाहिए ताकि कोचिंग सेंटर्स के मालिक मनमानी फीस न ले सकें। हॉस्टल के नाम पर अधिक पैसा न लिए जाएं। साथ ही, बेसमेंट में ऐसी लाइब्रेरी या क्लासेज नहीं चलनी चाहिए, जिससे छात्रों का जीवन खतरे में पड़े।

उन्होंने कहा कि इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया गया है। इस कानून को बनाने की प्रक्रिया में कोई भी 10 छात्र शामिल होंगे। यह कानून छात्रों के अनुसार बनाया जाएगा। इसका ड्राफ्ट तैयार कर जल्द इसे विधानसभा में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी छात्रों की मांग है कि राजेंद्र नगर की घटना का सीसीटीवी फुटेज जारी किया जाए। इसके लिए कैबिनेट मंत्री ने भी पत्र लिखा है। दिल्ली पुलिस यह फुटेज उपलब्ध कराएगी।

Share :
Tagsdehli
Previous Article

दिल्ली में फिर मिली स्कूल को बम ...

Next Article

भरभराकर गिरी इमारत, चार को बचाया; मलबा ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Delhi
    eudctionदिल्ली

    July 31, 2024
    By hinditvnews
  • Supreme Court
    neetदिल्ली

    SC on NEET UG 2024: सीकर और झज्जर के केंद्रों से टॉपर के मामलों पर फंसा पेंच, सुप्रीम कोर्ट में ...

    July 22, 2024
    By hinditvnews
  • dehli
    दिल्ली

    IAS बनने का सपना लिए दिल्ली आया था नीलेश, प्रशासन की लापरवाही से दो बहनों के इकलौते भाई की गई ...

    July 24, 2024
    By hinditvnews
  • dehli
    दिल्ली

    दिल्ली में पैसों के लिए ई-रिक्शा पर चढ़े बच्चे, विदेशी पर्यटकों का किया पीछा

    July 19, 2024
    By hinditvnews
  • Supreme Court
    दिल्ली

    अब SC-ST के रिजर्वेशन में बन सकेगी सब-कैटेगरी, कोटा के अंदर कोटा को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी; 2004 के फैसले ...

    August 1, 2024
    By hinditvnews
  • delhi
    eudctionदिल्ली

    DU: एक साथ दो डिग्री की पढ़ाई कर सकेंगे छात्र, डीयू की अकादमिक परिषद की बैठक में प्रस्ताव पर लगी ...

    July 13, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP High Court: हिमाचल भवन दिल्ली की संपत्ति जब्त करने का मामला

  • kangra chakki pul
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    Kangra News: चक्की पुल को लेकर लोगों का धरना

  • insurance news
    ऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीसिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के खाताधारक दुर्घटना बीमा लाभ से बाहर

Timeline

  • June 11, 2026

    ट्राइडेंट को हाईकोर्ट से राहत, PPCB की 17 नोटिसों पर कार्रवाई पर रोक

  • June 11, 2026

    Chandigarh: तलाक केस ट्रांसफर की मांग खारिज, हाईकोर्ट ने पत्नी की दलील ठुकराई

  • June 11, 2026

    उत्तराखंड: चारधाम में पहली बार आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सबसे ज्यादा

  • June 11, 2026

    भारत-अफगानिस्तान मैच: धर्मशाला तैयार, आज पहुंचेंगी दोनों टीमें

  • June 11, 2026

    Himachal: डलहौजी में पर्यटकों की भारी भीड़, होटल ऑक्यूपेंसी 80% पहुंची

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Himachal High Court

    ट्राइडेंट को हाईकोर्ट से राहत, PPCB की 17 नोटिसों पर कार्रवाई पर रोक

    By hinditvnews
    June 11, 2026
  • Pu High Court

    Chandigarh: तलाक केस ट्रांसफर की मांग खारिज, हाईकोर्ट ने पत्नी की दलील ठुकराई

    By hinditvnews
    June 11, 2026
  • Gangotri Yamunotri

    उत्तराखंड: चारधाम में पहली बार आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सबसे ज्यादा

    By hinditvnews
    June 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.