चंडीगढ़: धर्मेंद्र प्रधान के दौरे का विरोध, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में

Chandigarh: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के दाैरे का विरोध, युवा कांग्रेस का प्रदर्शन; पुलिस ले गए थाने
हिंदी टीवी न्यूज, अमृतसर (पंजाब)। Published by: Megha Jain Updated Thu, 25 Jun 2026
सभी प्रदर्शनकारी सेक्टर 18-19 के लाइट पॉइंट पर इकट्ठा हुए लेकिन धर्मेंद्र प्रधान का काफिला आने से पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और थाने ले गई।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के चंडीगढ़ दौरे का चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के नेताओं ने विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सभी प्रदर्शनकारी सेक्टर 18-19 के लाइट पॉइंट पर इकट्ठा हुए लेकिन धर्मेंद्र प्रधान का काफिला आने से पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और थाने ले गई। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता काले झंडे दिखाकर अपना विरोध दर्ज करवाने वाले थे।















