Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • fischer is the Fastening Expert for Estadio Azteco, Mexico – Iconic Venue for 5 World Cup Matches

  • DuDigital Global Launches Indian Consular Application Centre (ICAC) Operations in Kuwait from 1 July 2026

  • BPTP's Skynest Wins 'Landmark High-Rise Development of the Year' at ET NOW Realty Conclave & Awards 2026

  • Skill Development Minister Mangal Prabhat Lodha Lauds MIT India's Project-Based Learning Model at Industry–Institute Future Summit 2026

  • India's Got Nova Features Samay Raina and Rajiv Makhni in a Community First Format While Continuing Its Industry First Open Review Program

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: चिट्टा तस्करों पर चुनाव लड़ने पर रोक, संशोधन ड्राफ्ट मंजूर

हिमाचल: चिट्टा तस्करों पर चुनाव लड़ने पर रोक, संशोधन ड्राफ्ट मंजूर

By hinditvnews
March 24, 2026
89
0
Panchayat

Himachal: पंचायती राज संशोधन विधेयक 2026 के ड्राफ्ट को मंजूरी, चिट्टा तस्करी करने वाले नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

हिंदी टीवी न्यूज,  शिमला। Published by: Megha Jain Updated Tue, 24 Mar 2026

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंचायती राज एक्ट में संशोधन का निर्णय लेते हुए फैसला किया है कि जो लोग चिट्टे की तस्करी में संलिप्त हैं, वे पंचायत चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इसके लिए राज्य मंत्रिमंडल ने पंचायती राज संशोधन विधेयक 2026 के ड्राफ्ट को अपनी मंजूरी दे दी।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंचायती राज एक्ट में संशोधन का निर्णय लेते हुए फैसला किया है कि जो लोग चिट्टे की तस्करी में संलिप्त हैं, वे पंचायत चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इसके लिए राज्य मंत्रिमंडल ने पंचायती राज संशोधन विधेयक 2026 के ड्राफ्ट को अपनी मंजूरी दे दी। पंचायत चुनाव से ठीक पहले राज्य सरकार इसके लिए विधानसभा में विधेयक पारित करने जा रही है। पारित विधेयक को राज्यपाल की स्वीकृति मिलते ही नया कानून अस्तित्व में आ जाएगा।

सोमवार को बजट सत्र शुरू होने से पहले सुबह साढ़े 10 बजे सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इसमें यह भी निर्णय लिया गया कि प्रदेश के 151 सरकारी सीबीएसई स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए 2,068 शिक्षक रखे जाएंगे। कैबिनेट ने यह भी फैसला लिया कि मेडिकल कॉलेज हमीरपुर, नेरचौक और आईजीएमसी शिमला में बायो फिजिक्स विभाग शुरू किए जाएंगे। नाहन मेडिकल कॉलेज को शहर से बाहर शिफ्ट करने को भी मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है। इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडलीय उप समिति की रिपोर्ट बैठक में रखी गई। कैबिनेट ने मेडिकल कॉलेजों में इंटर कॉलेज बनाने, टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए पेट स्कैन मशीन खरीदने को भी मंजूरी दी है। छह विद्या उपासकों को जेबीटी शिक्षक बनाने का भी निर्णय लिया है। बैठक में एंट्री टैक्स लगाने पर अनौपचारिक चर्चा की गई, लेकिन इस पर फैसला नहीं हुआ।

प्रमुख शहरों में पाइपों से घरेलू गैस आपूर्ति का निर्णय
खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध को देखते हुए सभी प्रमुख शहरों में घरेलू गैस की आपूर्ति पाइपों से करने का निर्णय लिया गया। सभी पेट्रोलियम कंपनियों को इस बारे में सुविधाएं देने पर मंत्रणा हुई। विशेषकर भूमि अधिग्रहण के मामलों में पेट्रोलियम कंपनियों को सहयोग करने के मामले पर चर्चा हुई। वर्तमान में ऊना के कुछ इलाकों में इस तरह की सुविधा है। सोलन के बद्दी और नालागढ़ में अभी काम चल रहा है।

नगर पंचायत-नगर परिषद में सीधे चुनाव नहीं होंगे
राज्य में नगर पंचायत व नगर परिषदों के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के चुनाव सीधे नहीं होंगे। कैबिनेट में गए इस एजेंडे पर सहमति नहीं बनी। कई मंत्रियों ने सीधे चुनाव को सही नहीं माना। पार्षद ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को चुनेंगे।

27 तक रोस्टर, 31 मार्च को राज्य निर्वाचन आयोग को सौंपे जाएंगे दस्तावेज
प्रदेश सरकार ने 27 मार्च तक आरक्षण रोस्टर तय करने को कहा गया है। हालांकि, पहले यह तिथि 25 मार्च निर्धारित थी। विधानसभा के चलते तिथि को आगे बढ़ाया गया है। 31 मार्च को पंचायतीराज विभाग चुनाव के संबंधित दस्तावेज राज्य निर्वाचन आयोग को सौंपेगा। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव की तिथि घोषित की जानी है।

 

Share :
TagsDraft of Panchayati Raj Amendment Bill 2026 Approved Those Involved in Chitta Trafficking Will Not Be Able tohimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

Himachal: नवजात को अस्पताल में छोड़ माता-पिता ...

Next Article

AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर में वैज्ञानिक बी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • uttarakhand
    Weatherउत्तराखण्ड

    Uttarakhand Weather: शीतलहर ने बढ़ाई गलन, ठंड से कांपा उत्तराखंड, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में कोहरे का अलर्ट

    January 23, 2024
    By hinditvnews
  • Ayog
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: पुलिस-होमगार्ड भर्ती को चुनाव आयोग की मंजूरी नहीं

    May 14, 2026
    By hinditvnews
  • Mrt
    उत्तर प्रदेश

    बरेली: आंधी में उड़ने वाले नन्हे मियां से मिले मंत्री, बोले- जाको राखे साइयां…

    May 16, 2026
    By hinditvnews
  • Murder
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: बसंतपुर में होली पर युवक का मर्डर, शव खेत में दबाया

    March 25, 2026
    By hinditvnews
  • fraud
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: पैसा दोगुना, महंगे उपहार का लालच दे करोड़ों रुपये लेकर कंपनी फरार

    December 30, 2024
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: कैबिनेट विस्तार पर महेंद्र भट्ट और बलूनी का बयान

    March 8, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Gandhi
    Lok Sabha Election 2024चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    प्रियंका बोलीं- धनबल से राज्य सरकार को गिराने की कोशिश की गई

  • 09 11 2023 High Court Himachal Pradesh 23577120 194435722
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla News: ड्रग इंस्पेक्टर के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को खारिज करने से HC ने किया इनकार

  • Dalai Lama
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    दलाईलामा पूरी तरह स्वस्थ, धर्मशाला लौटे

Timeline

  • June 23, 2026

    fischer is the Fastening Expert for Estadio Azteco, Mexico – Iconic Venue for 5 World Cup Matches

  • June 23, 2026

    DuDigital Global Launches Indian Consular Application Centre (ICAC) Operations in Kuwait from 1 July 2026

  • June 23, 2026

    BPTP's Skynest Wins 'Landmark High-Rise Development of the Year' at ET NOW Realty Conclave & Awards 2026

  • June 23, 2026

    Skill Development Minister Mangal Prabhat Lodha Lauds MIT India's Project-Based Learning Model at Industry–Institute Future Summit 2026

  • June 23, 2026

    India's Got Nova Features Samay Raina and Rajiv Makhni in a Community First Format While Continuing Its Industry First Open Review Program

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Fischer Is The Fastening Expert For Estadio Azteco, Mexico Iconic Venue For 5 World Cup Matches

    fischer is the Fastening Expert for Estadio Azteco, Mexico – Iconic Venue for 5 World ...

    By hinditvnews
    June 23, 2026
  • Dudigital Global Launches Indian Consular Application Centre (icac) Operations In Kuwait From 1 July 2026

    DuDigital Global Launches Indian Consular Application Centre (ICAC) Operations in Kuwait from 1 July 2026

    By hinditvnews
    June 23, 2026
  • Bptp's Skynest Wins 'landmark High Rise Development Of The Year' At Et Now Realty Conclave & Awards 2026

    BPTP's Skynest Wins 'Landmark High-Rise Development of the Year' at ET NOW Realty Conclave & ...

    By hinditvnews
    June 23, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.