Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

  • Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

  • Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping Offers

  • Manipal University Jaipur Hosts International Conference on Sports Sciences, Focuses on India's Olympic Vision 2036

  • International Hardware Fair India 2026 Concludes with 140+ Exhibitors and Participants from 30+ Countries

राष्ट्रीय
Home›राष्ट्रीय›इसरो ने छोड़ी अमिट छाप, चंद्रयान की सफलता वैश्विक मंच पर भारत को आदर्श के रूप में करेगी स्थापित

इसरो ने छोड़ी अमिट छाप, चंद्रयान की सफलता वैश्विक मंच पर भारत को आदर्श के रूप में करेगी स्थापित

By hinditvnews
August 25, 2023
441
0
इसरो ने छोड़ी अमिट छाप, चंद्रयान की सफलता वैश्विक मंच पर भारत को आदर्श के रूप में करेगी स्थापित

इसरो ने छोड़ी अमिट छाप, चंद्रयान की सफलता वैश्विक मंच पर भारत को आदर्श के रूप में करेगी स्थापित

भारत का लक्ष्य है कि वर्ष 2030 तक वैश्विक अंतरिक्ष आर्थिकी में नौ प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल करे। चंद्रयान-3 की सफलता इसमें सहायक सिद्ध होगी। यह मिशन वैश्विक अंतरिक्ष मानचित्र पर भारत की क्षमताओं में एक नया आत्मविश्वास उत्पन्न करेगा। इसरो का किफायती लेकिन प्रभावी दृष्टिकोण दुनिया भर में प्रशंसित है। चंद्रयान-3 जैसे मिशन अपने अनुमानित दायरे से कहीं अधिक प्रभाव छोड़ते हैं।

बुधवार की शाम करोड़ों भारतीयों एवं भारतप्रेमियों की सांसें अटकी हुई थीं। इसरो के लैंडर का चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर स्पर्श होते ही लोगों ने राहत की सांस ली और उत्साह के साथ इस उपलब्धि के आनंद में डूब गए। इस उपलब्धि की गूंज न केवल भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान के पवित्र मंदिर में सुनी गई, बल्कि पूरे विश्व ने संसार में पहली बार भारत को मिली इस अद्भुत सफलता पर उसका नमन-अभिनंदन किया। लैंडर विक्रम के चंद्रमा की सतह पर उतरने के साथ ही अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में नए ऐतिहासिक अध्याय का आरंभ हुआ। विक्रम की सक्रियता के साथ रोवर प्रज्ञान ने भी अपना कार्य करना शुरू कर दिया। इसरो के इस अभियान ने अंतरिक्ष अनुसंधान पर अपनी ऐसी अमिट छाप छोड़ी है, जो मिटाए नहीं मिट सकेगी।

वास्तव में, चंद्रयान-3 के माध्यम से दक्षिणी ध्रुव पर विजयी लैंडिंग तक की यात्रा मानवीय नवाचार और अटल समर्पण का एक अनुपम उदाहरण है। इसका पूरा श्रेय भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के उस परिवेश को जाता है, जहां ऐसी आकांक्षाओं को संकल्प के पंख लगे। स्मरण रहे कि 1976 से पहले रूस के 24 लूना मिशनों में साफ्ट लैंडिंग सफलता दर लगभग 20 प्रतिशत थी। उस हिसाब से इसरो की सफलता को सहज ही समझा जा सकता है। इसरो की सफलता न केवल चंद्रमा से जुड़े अन्वेषण को नया आयाम देगी, बल्कि वहां स्थायी मानव बस्तियों की बसावट का सपना भी दिखा सकती है।

चंद्रयान-3 की सफलता का महत्व वैज्ञानिक उपलब्धि की सीमा से कहीं आगे है। इसमें साफ्ट पावर के विस्तार की भी अपार क्षमता है। यह भारत को वैश्विक मंच पर एक उज्ज्वल एवं प्रेरक पात्र के रूप में प्रस्तुत करती है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सबसे पहले उतरने वाले देश के रूप में भारत ने अपनी तकनीकी दक्षता और अन्वेषण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया है। यह उपलब्धि भारत को उन विशिष्ट देशों की पांत में खड़ा करती है जो अपनी दूरदर्शिता से आकांक्षाओं को वास्तविकताओं में परिवर्तित करने की क्षमता रखते हैं। इसरो की यह सफलता विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में भारत को सिरमौर बनाने के साथ ही अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में देश के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाली है।

भारत का लक्ष्य है कि वर्ष 2030 तक वैश्विक अंतरिक्ष आर्थिकी में नौ प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल करे। चंद्रयान-3 की सफलता इसमें सहायक सिद्ध होगी। यह मिशन वैश्विक अंतरिक्ष मानचित्र पर भारत की क्षमताओं में एक नया आत्मविश्वास उत्पन्न करेगा। इसरो का किफायती, लेकिन प्रभावी दृष्टिकोण दुनिया भर में प्रशंसित है। चंद्रयान-3 जैसे मिशन अपने अनुमानित दायरे से कहीं अधिक प्रभाव छोड़ते हैं। यह संसाधन कुशलता और नवाचार का जीवंत प्रमाण है। इससे इसरो और भारत की अंतरराष्ट्रीय स्वीकार्यता भी बढ़ी है। विभिन्न वैश्विक संस्थान इसरो के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। जैसे जापान के जाक्सा को अपने ल्युपेक्स मिशन में भी भारत के विक्रम की मदद महसूस हो रही है।

Share :
TagsChandrayaan 3 Liveचंद्रयान की सफलता
Previous Article

Beti Hai Anmol Yojana: बेटी का जन्‍म ...

Next Article

बिलासपुर एम्स में 10 साल के बच्चे ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • chandrayaan 2023 landing
    तकनीकीराष्ट्रीय

    Chandrayaan 3 Live: ‘चंद्रयान-3 की लैंडिंग का बेसब्री से इंतजार कर रही’; सुनीता विलियम्स ने की इसरो की तारीफ

    August 22, 2023
    By hinditvnews
  • chandrayaan 2023 landing
    हिमाचल प्रदेश

    Chandrayaan 3: इसरो की टीम में हिमाचल के दो वैज्ञानिक भी शामिल, रॉकेट कंट्रोलिंग कर मिशन का हिस्सा बने

    August 24, 2023
    By hinditvnews
  • rajat awasthi
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    Chandrayaan 3: इसरो की टीम में हिमाचल के दो वैज्ञानिक भी शामिल, रॉकेट कंट्रोलिंग कर मिशन का हिस्सा बने

    August 24, 2023
    By hinditvnews
  • manu
    खेलराष्ट्रीय

    Paris Olympics: पेरिस में दो पदक जीतने वाली मनु समापन समारोह में होंगी ध्वजवाहक, 11 अगस्त को है कार्यक्रम

    August 5, 2024
    By hinditvnews
  • pm
    PM MODIराष्ट्रीय

    लद्दाख में पांच नए जिले बनाने का एलान; पीएम बोले- सेवाओं, अवसरों को लोगों के करीब लाने में मिलेगी मदद

    August 26, 2024
    By hinditvnews
  • 26 01 2024 Rep D
    राष्ट्रीय

    Republic Day 2024 Live: 900 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ा राफेल, सुखोई ने भी दिखाया दम; देखें वीडियो

    January 26, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Fir
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: देहरा के पूर्व भाजपा विधायक पर आय से अधिक संपत्ति का केस

  • Pratibha
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    प्रतिभा सिंह ने मंडी संसदीय सीट पर चुनाव लड़ने से किया इन्कार

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: रोहतांग में बर्फबारी, 19-20 को हिमपात का अनुमान

Timeline

  • November 3, 2026

    Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

  • November 3, 2026

    Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

  • November 3, 2026

    Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping Offers

  • November 3, 2026

    Manipal University Jaipur Hosts International Conference on Sports Sciences, Focuses on India's Olympic Vision 2036

  • November 3, 2026

    International Hardware Fair India 2026 Concludes with 140+ Exhibitors and Participants from 30+ Countries

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

    Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

    By hinditvnews
    November 3, 2026
  • Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

    Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

    By hinditvnews
    November 3, 2026
  • Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping Offers

    Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping ...

    By hinditvnews
    November 3, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.