Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • ICAR–IIMR and Gourmet Popcornica Collaboration Paves the Way for an Aatmanirbhar Popcorn Maize Ecosystem

  • A New Era for Chocolate Begins in India With Salon du Chocolat India

  • General Mills India Opens a New Manufacturing Plant in Nashik

  • Kauvery Hospital Tirunelveli and Sarah Tucker College Youth Red Cross Students Joined Forces to Organize a World Cancer Day Awareness Programme

  • Hisense Inaugurates First Manufacturing Facility in India at Sri City, Andhra Pradesh

हरियाणा
Home›हरियाणा›जूनियर महिला कोच मामला सदन में गूंजा

जूनियर महिला कोच मामला सदन में गूंजा

By hinditvnews
December 18, 2023
230
0
Haryana

Haryana Winter Session Live: जूनियर महिला कोच मामला सदन में गूंजा, अनिल विज बोले- मामला कोर्ट में है तो इसपर चर्चा न की जाए

हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र (Haryana Assembly Winter Session 2023)के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सबसे पहले हिसार निवासी लेफ्टिनेंट अक्षत और राज्य मंत्री कमलेश ढांडा के भतीजे के निधन पर शोक जताया गया। अभय चौटाला के एक सवाल के जवाब में राज्य मंत्री संदीप सिंह के मामले को कोर्ट में विचाराधीन होने का हवाला दिया गया। जिसके बाद उन्होंने सदन से वॉकआउट किया।

चंडीगढ़। Haryana Assembly Winter Session News: हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सबसे पहले हिसार निवासी लेफ्टिनेंट अक्षत और राज्य मंत्री कमलेश ढांडा के भतीजे के निधन पर शोक जताया गया।

सोनीपत से विधायक सुरेंद्र पंवार ने सरकार से पूछा कि गेस्ट टीचर्स को पक्का किया जा सकता है या नहीं। उन्होंने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने टीचर्स की कमी को पूरा करने के लिए गेस्ट टीचर्स को भर्ती किया था। जो अभी तक सेवाएं दे रहे हैं।

लेकिन उन्हें अभी तक पक्का नहीं किया गया। इसके अलावा गेस्ट और नियमित टीचरों के वेतन में भी बहुत असमानता है। जबकि गेस्ट टीचर्स भी समान काम करते हैं।

शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने जवाब देते हुए कहा कि गेस्ट टीचर को लेकर एक एक्ट 2019 बनाया गया था। जिसके तहत 58 साल की उम्र तक उन्हें निकाला नहीं जा सकता। और हर साल उन्हें मंहगाई भत्ता भी दिया जाता है।

घरौंडा से विधायक हरविंदर कल्याण ने बाढ़ से रोकथाम के उपाय करने का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि करनाल में यमुना का बांध कच्चा है उसे पक्का किया गया। कृषि मंत्री ने कहा कि हमने करीब 35 करोड़ रुपए जारी किए हैं। रास्ते के लिए भी विभाग से बात करुंगा।

इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने राज्य मंत्री संदीप सिंह पर महिला कोच द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों का मुद्दा उठाया। अभय ने आरोप लगाया कि सरकार ने राज्य मंत्री पर कार्रवाई नहीं की। उन्हें बचा रही है और महिला कोच को प्रताड़ित किया जा रहा है।

जवाब में गृहमंत्री ने बताया कि प्रदेश में खिलाड़ियों और कोच के यौन शोषण के अभी तक कुल 24 मामले दर्ज किया गए हैं। इनमें 17 केस कोर्ट में चल रहे हैं जिनमें छह मामलों में कोई साक्ष्य नहीं मिला है। चार मामलों में सबूत नहीं मिलने पर आरोपी छोड़ दिए गए हैं।

राज्य मंत्री संदीप सिंह के मामले कोर्ट में कोर्ट में विचाराधीन होने का हवाला देते हुए विज ने और अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। जवाब से असंतुष्ट अभय चौटाला ने सदन से वॉकआउट किया।

चंडीगढ़ कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक ने सरकार से पूछा कि क्या बीते सालों में हरियाणा के सरकारी स्कूलों में दाखिले कम हुए हैं? इस सवाल पर शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने अजीब तर्क दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जनसंख्या वृद्धि की दर घट रही है, इसलिए सरकारी स्कूलों में भी बच्चे घट रहे हैं।

जगबीर मलिक ने कहा कि इस सत्र में करीब सवा लाख दाखिले घटे हैं। इसका क्या कारण है? शिक्षा मंत्री बताएं कि स्कूलों का परिणाम क्या है, देश में क्या ग्रेड हरियाणा के स्कूलों मिला है?

शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस बार दाखिले कम हुए हैं। हम मानते हैं जिसके कई कारण हैं।‌ लेकिन अगर पिछले सालों को भी देखा जाए तो दाखिलें बढ़े हैं।

प्रिंसिपल द्वारा योन शोषण में लिप्त प्रिंसिपल को पूर्व में फेवर होने के मामले में गीता भुक्कल ने आरोप लगाने का मामला सदन में उठाया। जिसके बाद सदन में भारी हंगामा हुआ। सदन में इस मसले पर भूपेन्द्र हुड्डा ने पूछा किस बात कि ज्युडिशल इंक्वारी होगी?

इस पर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हम इस मामले कि ज्युडिशल इंक्वारी कि बात कर रहे हैं। आज हम इसके लिए चीफ़ जस्टिस को पत्र लिखकर जज कि नियुक्ति कि बात कह रहे हैं। इस मामले की इन्क्वायरी की जाएगी जो भी दोषी होगा उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी।

विधानसभा में गर्ल स्टूडेंट्स के साथ प्रिंसिपल द्वारा छेड़छाड़ मामले की जांच सिटिंग जज द्वारा कराई जाने के मामले पर तीखी बहस जारी है। जजपा विधायक रामकुमार गौतम और विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मामले की जांच हाई कोर्ट के सीटिंग जज को देकर अपनी चोटी जजों को मत दो। करीब 40 मिनट के हंगामा के बाद विधानसभा की कार्यवाही 1 घंटे के लिए स्थगित हो गई।

जहरीली शराब मामले पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। अभय चौटाला ने कहा कि नवंबर 2023 में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत हुई थी। इससे पहले भी प्रदेश में ऐसे मामले सामने आए। यह काम आज भी धड़ल्ले से जारी है। सरकार इस पर जवाब दे।

बलराम कुंडू ने कहा कि इस मामले में शराब माफिया शामिल हैं।‌ हाल ही में 22 लोगों की मौत हुई। सरकारी ठेकों पर नकली शराब बेची जा रही है। नीरज शर्मा ने कहा कि जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में कहना चाहता हूं। सरकार बताए कि पिछले 5 सालों में जहरीली शराब से कितने लोगो की मौत हुई? सरकार ने आरोपियों पर क्या कार्रवाई की?

जहरीली शराब के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव मामले पर जवाब देते हुए अनिल विज ने मस्ती के अंदाज में कहा हमसे क्यों शराब के पव्वे पढ़वा रहे हो। अनिल विज ने कहा कि जहरीली शराब पीने से 20 लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने 5 एफआईआर दर्ज हुई हैं। 36 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

पुलिस को जांच के दौरान अंबाला में एक फैक्ट्री का पता चला जहां नकली शराब बनाई जा रही थी। इस मामले सभी आरोपी जेल में हैं जबकि एक आरोपी की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। सरकार ने पीड़ित परिवारों को 32 लाख रुपए की मदद दी है।

Share :
Tagsnews of chandigarhnews of education minister in haryananews of haryana
Previous Article

Shimla: हिमाचल में आइस स्‍केटिंग सेशन शुरू

Next Article

तुर्की में भारत का नाम रोशन करने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Savitri
    दिल्लीहरियाणा

    Savitri Jindal: कांग्रेस को एक और झटका, सावित्री जिंदल ने भी छोड़ी पार्टी

    March 28, 2024
    By hinditvnews
  • Nayab
    हरियाणा

    लोकसभा चुनाव में जीत के लिए भाजपा ने बिछाई नई बिसात

    March 20, 2024
    By hinditvnews
  • हरियाणा

    Lok Sabha Elections: रोहतक से इस अभिनेता को उतारने की जुगत में भाजपा

    March 6, 2024
    By hinditvnews
  • Manohar
    हरियाणा

    Haryana Politics: जिस सीट से लड़ेंगे मनोहर लाल, जानें उसका क्‍या है इतिहास

    March 14, 2024
    By hinditvnews
  • Punjab
    पंजाब

    Loksabha Election: चंडीगढ़ को सिटी स्टेट बनाने के एलान पर गर्माई सियासत

    May 21, 2024
    By hinditvnews
  • Amritsar
    पंजाब

    Lok Sabha Election: ‘अमृतसर सीट जीतकर मान और केजरीवाल को देना है तोहफा’,

    March 15, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • 09 11 2023 High Court Himachal Pradesh 23577120 194435722
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेशों को हाईकोर्ट में चुनौती, कल होगी सुनवाई

  • Una
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    Una News: चिंतपूर्णी में शरारती तत्वों ने व्हीकल के ब्रेक तार निकाले

  • Snow55
    manaliWeatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    ठंड से ठिठुर रहा हिमाचल: 12 जगहों पर माइनस में पारा

Timeline

  • February 12, 2026

    ICAR–IIMR and Gourmet Popcornica Collaboration Paves the Way for an Aatmanirbhar Popcorn Maize Ecosystem

  • February 12, 2026

    A New Era for Chocolate Begins in India With Salon du Chocolat India

  • February 12, 2026

    General Mills India Opens a New Manufacturing Plant in Nashik

  • February 12, 2026

    Kauvery Hospital Tirunelveli and Sarah Tucker College Youth Red Cross Students Joined Forces to Organize a World Cancer Day Awareness Programme

  • February 12, 2026

    Hisense Inaugurates First Manufacturing Facility in India at Sri City, Andhra Pradesh

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Icar–iimr And Gourmet Popcornica Collaboration Paves The Way For An Aatmanirbhar Popcorn Maize Ecosystem

    ICAR–IIMR and Gourmet Popcornica Collaboration Paves the Way for an Aatmanirbhar Popcorn Maize Ecosystem

    By hinditvnews
    February 12, 2026
  • A New Era For Chocolate Begins In India With Salon Du Chocolat India

    A New Era for Chocolate Begins in India With Salon du Chocolat India

    By hinditvnews
    February 12, 2026
  • General Mills India Opens A New Manufacturing Plant In Nashik

    General Mills India Opens a New Manufacturing Plant in Nashik

    By hinditvnews
    February 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.