Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

  • रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

  • उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

  • शहीद पुष्पेंद्र नेगी पंचतत्व में विलीन, पत्नी ने दी सलामी के साथ विदाई

  • हिमाचल मौसम: भूस्खलन से 227 सड़कें बंद, भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›डॉक्‍टर से लेकर इंजीनियर संस्कृत में करते हैं बात

डॉक्‍टर से लेकर इंजीनियर संस्कृत में करते हैं बात

By hinditvnews
September 7, 2023
280
0
Sanskrit

ये है अनोखा परिवार… घर में डॉक्‍टर से लेकर इंजीनियर सिर्फ संस्कृत में करते हैं बात, जानें पूरी कहानी

यूपी के बरेली शहर के गुलाब नगर मोहल्ले में रहने वाले डॉक्टर श्वेतकेतु शर्मा पेशे से आयुर्वेदिक चिकित्सक हैं. मजेदार बात ये है कि उनके परिवार में आज भी अधिकांश बातचीत संस्कृत में ही की जाती है. यह उनकी माता की देन है कि पीढ़ी दर पीढ़ी उनके परिवार के सभी सदस्य संस्कृत में बोलते नजर आ रहे हैं. यही नहीं, अब वह अपने पोते को भी संस्कृत भाषा सीखा रहे हैं.

डॉक्टर श्वेतकेतु ने बताया कि उनकी माता जी डॉक्टर सावित्री देवी शर्मा शहर की पहली वेदाचार्य थीं. वह आर्य कन्या विद्यालयों में संस्कृत की लेक्चरर भी रही और उन्होंने अपने जीवन काल में सैकड़ों कार्यक्रमों में संस्कृत में ही व्याख्यान दिए. उन्होंने हिंदी और इंग्लिश की जानकारी होने के बाद भी स्कूल और घर में संस्कृत में ही बातचीत की. इसी वजह से घर में संस्कृत का वातावरण शुरू से रहा है.
वेद और उपनिषद से लिए गए परिवार के सदस्यों के नाम
डॉक्टर श्वेतकेतु के मुताबिक, पूरा परिवार भाई और पिता भी माता से संस्कृत में ही बात करते थे. इस कारण घर में सभी संस्कृत भाषा में इंटरेस्ट लेने लगे और आज गुलाब नगर का यह डॉक्टर परिवार संस्कृत में बातचीत करने वाला परिवार के नाम से जाना जाता है. डॉक्टर श्वेत के घर में सभी के नाम वेदों और उपनिषदों से लिए गए हैं. वे बताते हैं कि उनका नाम श्वेतकेतु उपनिषद से लिया गया है, तो वहीं दोनों भाइयों कविकृतु और शतककृतु का नाम वेद मित्रों से लिया गया है. डॉक्टर श्वेतकेतु के दोनों बेटों की शादी हो चुकी है. दोनों इंजीनियर हैं और शहर से बाहर रहते हैं. ऐसे में जब भी परिवार को एकत्र होने का मौका मिलता है, तो साथ में बैठकर संस्कृत में ही बात करते हैं. वह बताते हैं कि बेटे भी संस्कृत में बोल और समझ लेते हैं, लेकिन उनकी संस्कृत भाषा में इतनी फ्लुएंसी नहीं है क्योंकि वह बचपन से ही बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं. घर के माहौल के कारण वे संस्कृत को अच्छी तरह से समझ सकते हैं. जब भी छुट्टी पर बेटे और उनका पोता आता है, तो वह उसे संस्कृत भाषा सीखाते हैं.
ऑनलाइन लगा रहे संस्कृत की पाठशाला
इसके साथ ही डॉक्टर श्वेत बताते हैं कि संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए वह ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भी वेदों, संस्कृति, संस्कृत शिक्षा जैसे एहम विषयों पर ऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से लोगों को जागरुक कर रहे हैं. संस्कृत के प्रचार प्रसार के लिए वह अपनी इस मुहिम से देश-विदेश में रहने वाले लोगों को जोड़ रहे हैं और संस्कृत इन कार्यक्रमों के जरिए संस्कृत भाषा को सीखा रहे हैं.
Share :
Tagsbarely newssanskrit newsup newsuttar pradesh news
Previous Article

Manimahesh Yatra: बर्फ के बीच डल झील ...

Next Article

Sport: कोच का पद छोड़ सकते हैं ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Weather Update
    Weatherउत्तर प्रदेश

    West UP News Live: अगले दो दिन बारिश के आसार

    December 28, 2024
    By hinditvnews
  • mahakumbh 2025
    उत्तराखण्डधार्मिकधार्मिक यात्रा

    प्रयागराज : महाकुंभ से पहले शहर के हजारों मकानों पर चलेगा बुलडोजर, चौड़ीकरण के जद में आए हैं इतने मकान

    October 23, 2023
    By hinditvnews
  • Meerut
    उत्तर प्रदेश

    Delhi-Meerut Express:20 फीट नीचे गिरी थी बस

    September 15, 2023
    By hinditvnews
  • Azam Khan
    उत्तर प्रदेश

    आजम खान की करीबी के घर IT का छापा

    September 13, 2023
    By hinditvnews
  • Saharanpur
    उत्तर प्रदेश

    UP: मुठभेड़ में घायल हुआ इनामी बदमाश

    September 15, 2023
    By hinditvnews
  • yogi
    उत्तर प्रदेश

    यूपी: सीएम योगी बोले- नागरिक की जान गई तो घर में घुसकर सिखाएंगे सबक

    May 20, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • paragliding with PM Modi
    Himachal Tourists placesTourists in Himachalखेलहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: PM मोदी को 26 साल पहले इस शख्स ने मनाली में करवाई थी पैराग्लाइडिंग, 2 मिनट की थी फ्लाइट

  • Weather Update
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में मौसम बिगड़ने का अलर्ट, भारी बारिश-बर्फबारी की संभावना

  • Budget
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Second Budget: सुक्खू सरकार का दूसरा बजट हो रहा तैयार, महिलाओं व युवाओं पर होगा केंद्रित

Timeline

  • July 17, 2025

    मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

  • July 17, 2025

    रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

  • July 17, 2025

    उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

  • July 17, 2025

    शहीद पुष्पेंद्र नेगी पंचतत्व में विलीन, पत्नी ने दी सलामी के साथ विदाई

  • July 17, 2025

    हिमाचल मौसम: भूस्खलन से 227 सड़कें बंद, भारी बारिश का अलर्ट

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Mandi

    मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Court

    रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Nainital High Court

    उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.